Best Body Wash - नहाने के लिए 12 सबसे अच्छे बॉडी वॉश

नहाने के लिए 12 सबसे अच्छे बॉडी वॉश – Best Body Wash

12 Best Body Wash in India –

Best Body Wash for Bath – अगर त्वचा का ख्याल रखना है, तो नहाते वक्त साबुन को बाय-बाय कहना होगा। जी हां साबुन हमारी स्किन को ड्राय करता है, जिसकी वजह से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि साबुन के बिना कैसे नहाएं? तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। मार्केट में मिलने वाले बॉडी वॉश से आप रोजाना आराम से नहा सकते हैं। यह शारीरिक त्वचा को कई फायदे पहुंचाता है। यह स्किन को पोषण और नमी देने के साथ ही, उसे साफ, कोमल, मुलायम, और चमकदार भी बनाता है। बाजार में कई तरह के बॉडी वॉश मिलते हैं, जिनमें से सबसे अच्छी ब्रांड का बॉडी वॉश लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अपनी इस मुश्किल को खत्म करने के लिए हमारे इस Best Body Wash for Skin के आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

12 Best Body Wash in India

इस पोस्ट में आपको बॉडी वॉश से जुड़े सारे सवालों के जवाब मिल जायेंगे। जैसे – बॉडी वॉश क्या होता है, कैसे चुनें, Sabse Accha Body Wash Konsa Hai, बॉडी वॉश के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका क्या है आदि। 

प्रोडक्ट का नामबॉडी वॉश
किस काम आता हैनहाने के
सबसे अच्छा बॉडी वॉशएवीनो, निविया, पीयर्स, बायोटिक, सेटाफिल, विवेल, खादी, डव, पामोलिव, लिरिल
विशेषताएं क्या हैंत्वचा को साफ, मुलायम, चमकदार, नमीदार और कोमल बनाता है
फायदेमंद तत्वग्लिसरीन, शिया बटर, ग्लाइकोलिक एसिड, एलोवेरा, विटामिन-C

बॉडी वॉश क्या है – What is Body Wash Gel :

बॉडी वॉश भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स में से एक है। इसका इस्तेमाल नहाते समय साबुन की जगह पर किया जाता है। बॉडी वॉश त्वचा की नमी को बरकरार रखता है। यह ड्राय स्किन की देखभाल अच्छी तरह से करता है। साबुन से नहाने पर ड्राय स्किन और भी ज्यादा ड्राय हो जाती है। साबुन से ड्राय स्किन के पोर्स बंद होने का खतरा रहता है, जिससे स्किन डैमेज हो जाती है। इसी को मद्दे नजर रखते हुए बॉडी वॉश को बनाया गया है, जो त्वचा की समस्याओं को ठीक करता है।

एक सही बॉडी वॉश कैसे चुनें – How to Choose Body Wash :

बिना जानकारी के आप एक सही बॉडी वॉश का चुनाव कभी नहीं कर पाएंगे। इसलिए बॉडी वॉश में क्या क्या गुण होने चाहिए, यह आपको पहले से पता होना चाहिए। एक अच्छा बॉडी वॉश खरीदते समय आपको निम्नलिखित बातों का ख्याल रखना चाहिए –

  • जैसा आपका स्किन टाइप है, उसी हिसाब से बॉडी वॉश खरीदें।
  • ग्लिसरीन और शिया बटर के गुणों वाला बॉडी वॉश ही लें। यह स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज रखता है।
  • बॉडी वॉश में कौन-कौन सी सामग्री मिली है। यह आप बॉडी वॉश के लेबल पर देख सकते हैं
  • अपनी पसंदीदा खुशबू वाला बॉडी वॉश खरीदें
  • बॉडी वॉश में ग्लाइकोलिक एसिड जैसी सामग्री मिली है या नहीं, यह भी जरूर देखें, क्योंकि यह एक्सफोलिएट लाभ से भरपूर होती है।
  • ऑयली स्किन के लिए लाइट वेट या ऑयल फ्री बॉडी वॉश लें।
  • ड्राय स्किन के लिए एलोवेरा, शिया बटर और ग्लिसरीन जैसे हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने वाले तत्वों से बने बॉडी वॉश खरीदें
  • नॉर्मल स्किन और हाइपरपिगमेंटेशन वाली स्किन के लिए विटामिन-C से युक्त बॉडी वॉश लें।

यह भी पढ़ें – 8 सबसे अच्छे शैम्पू

10 बेस्ट बॉडी वॉश – Best Body Wash Brands in India :

Best Body Wash Review India –

(1) एवीनो डेली मॉइश्चराइजिंग बॉडी वॉश – Aveeno Daily Moisturizing Body Wash :

Aveeno Daily Moisturizing Body Wash

Best Body Wash for Sensitive Skin – मलाईदार फॉर्म में मिलने वाला यह एक सबसे बेस्ट बॉडी वॉश है। यह झाग छोड़ते हुए स्किन से बैक्टीरिया, गंदगी और तेल को साफ करता है। इसमें मौजूद पौष्टिक ओट स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह बॉडी वॉश त्वचा को चिकना, स्वस्थ्य और नरम बनाता है। इसमें किसी भी तरह का साबुन और कलर नहीं मिला है। इसका Use सेंसेटिव स्किन पर कर सकते हैं। 

इस बॉडी वॉश को बनाने में ग्लिसरीन, सोडियम लॉरेथ सल्फेट, साईट्रिक एसिड, कोकामिडों प्रोपाइल बीटाइन, एवेना सैटिवा कार्नेल आटा, सोडियम बेंजोएट ग्वार, सुगंध, डिस्टीयरेट, हाइड्रोक्सीप्रोपाइलट्रीमोनियम क्लोराइड, टेट्रासोडियम ईडीटीए, सोडियम हाइड्राक्साइड, पानी आदि का इस्तेमाल हुआ है। यह सभी तत्व त्वचा को काफी फायदे पहुंचाते हैं।

क्या खास है (Specialty) –

  • यह बॉडी वॉश ड्राय फ्री है।
  • सोप फ्री भी है।
  • सभी तरह की स्किन के लिए है।
  • इसमें पौष्टिक ओट मिला है।
  • डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा रिकमेंडेड है।

खामियां (Imperfections) – 

  • इसमें SLS केमिकल मिला है।
  • यह ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।

(2) निविया शॉवर जेल/बॉडी वॉश – NIVEA Shower Gel/Body Wash :

NIVEA Shower Gel/Body Wash

Best Body Gel Wash – यह हर तरह की स्किन पर इस्तेमाल होने वाला बेस्ट बॉडी वॉश है। इसे एसेंशियल ऑयल और फ्रेंगिपानी अर्क से बनाया गया है। निविया का यह बॉडी वॉश स्किन की गंदगी को अंदर से साफ करता है। यह स्किन को मुलायम और नमीदार बनाए रखता है। इस बॉडी वॉश का असर पूरे दिन रहता है। इसमें शामिल ऑयल स्किन को कोमल बनाता है। इसके अलावा यह स्किन को दिनभर फ्रेश रखने में भी मदद करता हैं।

क्या खास है (Specialty) –

  • यह जेल फॉर्म में आता है।
  • अच्छी पैकेजिंग है।
  • मनमोहन खुशबू है।

खामियां (Imperfections) –

  • इस बॉडी वॉश में SLS केमिकल मिला है।

(3) पीयर्स सॉफ्ट एंड फ्रेश बॉडी वॉश – Pears Soft and Fresh Body Wash :

Pears Soft and Fresh Body Wash

Top Body Wash in India – पीयर्स का यह बॉडी वॉश प्योर ग्लिसरीन और पुदीने के अर्क से मिलकर बना है। यह अपने गुणों से त्वचा को मुलायम, नमीदार और कोमल बनाता है। इसके अलावा स्किन में PH लेवल मेंटेन रखने में भी मदद करता है। इस बॉडी वॉश में पैराबेन केमिकल नहीं है। इसकी खुशबू काफी हल्की और अच्छी होती है।

क्या खास है (Specialty) –

  • यह एक साबुन मुक्त बॉडी वॉश है।
  • स्किन मॉइश्चराइज बनाए रखता है।
  • PH बैलेंस सही रखता है।
  • स्किन विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड है।

खामियां (Imperfections) –

  • इसमें SLS केमिकल है।

यह भी पढ़ें – 12 सबसे अच्छे बॉडी लोशन

(4) बायोटिक बायो एप्रीकॉट रिफ्रेशिंग बॉडी वॉश – Biotique Apricot Refreshing Body Wash :

Biotique Apricot Refreshing Body Wash

Best Body Wash for Dry Skin – बायोटीक बायो का यह बेस्ट बॉडी वॉश इन इंडिया है। यह 100% आयुर्वेदिक बॉडी वॉश है, जो रीठा और हल्दी जैसे प्राकृतिक तत्वों से मिलकर बना है। इसमें किसी भी तरह का कोई केमिकल नहीं है। इस बॉडी वॉश से रोजाना नहाने पर स्किन की गंदगी साफ होती है, डार्क स्पॉट्स दूर होते हैं, त्वचा ब्राइट और फ्रेश होती है। साथ ही स्किन ड्राय भी नहीं होती। यह हर तरह की स्किन के लिए Useful है। इसका इस्तेमाल महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते हैं।

क्या खास है (Specialty) –

  • यह एक सोप फ्री बॉडी वॉश है।
  • स्किन को मुलायम बनाता है। 
  • PH बैलेंस मेंटेन रखता है।
  • All Type Skin के लिए है।
  • केमिकल का Use नहीं हुआ है।

(5) सेटाफिल रेस्टोराडर्म स्किन रीस्टोरिंग बॉडी वॉश – Cetaphil Restoraderm Skin Restoring Body Wash :

Cetaphil Restoraderm Skin Restoring Body Wash

Best Body Wash for Kids – यह एक केमिकल फ्री बॉडी वॉश है। इसमें केमिकल ना होने की वजह से आप इससे अपने छोटे बच्चों को भी नहला सकते हैं। यह बच्चों की स्किन को नमीदार और मुलायम बनाए रखता है। यह बॉडी वॉश ड्राई स्किन के लिए उपयोगी है। यह डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्टेड है और उन्होंने इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

क्या खास है (Specialty) –

  • इसके इस्तेमाल से शिशुओं को भी नहलाया जा सकता है।
  • केमिकल नहीं है।
  • ड्राई स्किन के लिए अच्छा ऑप्शन है।

खामियां (Imperfections) – 

  • इसका रेट ज्यादा है।

(6) विवेल एक्सफोलिएटिंग बॉडी वॉश – Vivel Body Wash/Shower Gel :

Vivel Shower Gel

Best Shower Gel in India – विवेल बॉडी वॉश स्किन केयर के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। इसे थोड़ी सी मात्रा में इस्तेमाल करने पर ही बॉडी की अंदर से सफाई होती है। इसको तैयार करने के लिए आलमंड ऑयल और लैवेंडर का इस्तेमाल किया गया है, जो स्किन को मुलायम और नामीदार बनाने का काम करते हैं। वहीं इस बॉडी वॉश की स्मेल ज्यादा टाइम तक टिकी रहती है। यह बॉडी वॉश पंप डिस्पेंसर के साथ मिलता है।

क्या खास है (Specialty) –

  • खीरे और मिंट फ्लेवर में आता है।
  • थोड़ी सी मात्रा काफी है।
  • Skin को नमीदर और मुलायम बनाता है।
  • इसमें पंप डिस्पेंसरी लगा होता है।
  • महिला और पुरुष दोनों के लिए है।

खामियां (Imperfections) – 

  • SLS केमिकल है।

यह भी पढ़ें – 10 बेस्ट फेस वॉश

(7) खादी नेचुरल बॉडी वॉश – Khadi Natural Sandal and Honey Body Wash :

Khadi Natural Sandal and Honey Body Wash

Best Body Wash for Women and Men – यह प्राकृतिक बॉडी वॉश शहद, आलमंड ऑयल और चंदन से मिलकर बना है। इस बॉडी वॉश से रोजाना नहाने पर स्किन पोषित और हेल्दी रहती है। इसके अलावा त्वचा से गंदगी को साफ करके खोई हुई नमी लौटाई जा सकती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह ऑल टाइप स्किन प्रोडक्ट है, जिसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या खास है (Specialty) –

  • नुकसानदायक केमिकल नहीं है।
  • हर स्किन के लिए फायदेमंद है।
  • नेचुरल बॉडी वॉश है।

(8) डव डीपली नरिशिंग बॉडी वॉश – Dove Deeply Nourishing Body Wash :

Dove Deeply Nourishing Body Wash

यह न्यूट्रियम मॉइश्चर टेकनीक वाला सबसे अच्छा बॉडी वॉश है, जो स्किन को पोषण देता है। वहीं यह त्वचा को स्वस्थ बनाने में भी हेल्प करता है। इसके थोड़े से यूज से ही आपको ज्यादा झाग मिलता है। यह स्किन को ड्राय नहीं होने देता। इस बॉडी वॉश से नहाने के बाद स्किन काफी ज्यादा मुलायम हो जाती है।

क्या खास है (Specialty) –

  • हर स्किन पर Use कर सकते हैं।
  • यह ट्रैवल फ्रेंडली बॉडी वॉश है।
  • थोड़े से इस्तेमाल से काफी झाग बनता है।

खामियां (Imperfections) – 

  • SLS केमिकल मिला है।

(9) लक्स सॉफ्ट टच बॉडी वॉश – LUX Soft Touch Body Wash :

LUX Soft Touch Body Wash

Best Body Wash for Skin Whitening – यह लक्स बॉडी वॉश स्किन की देखभाल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह जेल फॉर्म में होता है। यह बॉडी वॉश आलमंड ऑयल और फ्रेंच रोज से बना है। आलमंड ऑयल और फ्रेंच रोज के गुणों के कारण स्किन मुलायम, खुशबूदार और साफ बनती है। 

क्या खास है (Specialty) –

  • इसकी खुशबू काफी अच्छी है।
  • स्किन मुलायम बनाता है।

खामियां (Imperfections) – 

  • इसमें केमिकल है।

यह भी पढ़ें – 10 सबसे अच्छे क्लींज़र

(10) पामोलिव बॉडी वॉश कोकोनट जॉय शॉवर जेल – Palmolive Body Wash/Shower Gel :

Palmolive Shower Gel

Best Body Wash for Men and Women – यह बेस्ट शॉवर जेल हर तरह की स्किन के लिए बनाया गया बॉडी वॉश है। इसमें मौजूद क्रश नारियल के महीन दाने स्किन को बड़ी ही कोमलता से स्क्रब करते हैं। साथ ही गंदगी को अंदर से साफ करते हैं। वहीं इसमें मिले खुबानी बीज और जोजोबा बटर स्किन को नमीदार और हेल्दी बनाए रखते हैं।

क्या खास है (Specialty) –

  • महिला और पुरुष दोनों के लिए है।
  • अच्छी महक है।
  • PH लेवल बैलेंस करता है।
  • त्वचा मॉश्चराइज और एक्सफोलिएट करता है।
  • सिलिकॉन और पैराबेन का यूज नहीं हुआ है।

खामियां (Imperfections) – 

  • इसमें भी SLS केमिकल शामिल है।

(11) पामोलिव अरोमा एब्सोल्यूट रिलैक्स बॉडी वॉश – Palmolive Aroma Absolute Relax Body Wash :

Palmolive Aroma Absolute Relax Shower Gel

Best Body Wash for Glowing Skin – यह पामोलिव बॉडी वॉश 3 वैरायटी में आता है। कंपनी का कहना है कि इस बॉडी वॉश की स्मेल से थकान मिट जाती है और स्किन रिलैक्स फील करती है। वहीं इसके इस्तेमाल से बॉडी एकदम साफ हो जाती है। इसकी कुछ बूंदों से ही बाथ टब में अच्छा झाग बन जाता है। यह बॉडी वॉश स्किन की नमी को लॉक करने में हेल्प करता है। यह ऑल टाइप स्किन बॉडी वॉश है।

क्या खास है (Specialty) –

  • अच्छी खुशबू है।
  • सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी है।
  • इसे महिला-पुरुष दोनों लगा सकते हैं।
  • कम Use में ही असरदार है।

खामियां (Imperfections) – 

  • SLS केमिकल मौजूद है।

(12) लिरिल लेमन एंड टी ट्री बॉडी वॉश – Liril Lemon & Tea Tree Body Wash :

Liril Lemon & Tea Tree Shower Product

Best Body Wash in India – इस बॉडी वॉश से नहाने के बाद आपकी स्किन दिनभर फ्रेश महसूस करती है। वहीं इसमें मौजूद टी ट्री ऑयल और नींबू की अच्छाइयां स्किन को मुलायम और फ्रेश रखने का काम करती हैं। इसको थोड़ा सा इस्तेमाल करने से ही ज्यादा झाग बनता है, और ज्यादा झाग नहाने का मजा दो गुना बढ़ा देता है। इसे सभी तरह की स्किन के लिए तैयार किया गया है।

क्या खास है (Specialty) –

  • लाइट स्मेल है
  • नींबू और टी ट्री ऑयल मिला है।
  • 3 तरह की वैरायटी है।
  • पुरुष और महिला दोनों के लिए है।

खामियां (Imperfections) – 

  • यह SLS केमिकल युक्त है।

ऊपर आपने जाना कि Sabse Achcha Body Wash Kaun Sa Hai। अब आगे हम आपको बताएंगे कि बॉडी वॉश के फायदे क्या हैं और बॉडी वॉश का उपयोग कैसे करें। 

यह भी पढ़ें – 10 सबसे अच्छी शावर कैप

बॉडी वॉश के फायदे – Benefits of Using Body Wash :

बॉडी वॉश से नहाने पर आपकी स्किन को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं, यह मैं आपको नीचे बताने जा रही हूं।

  • बॉडी वॉश स्किन को जलन और ड्राइनेस से बचाने का काम करता है।
  • बॉडी वॉश में मौजूद इमोलिएंट स्किन कोशिकाओं में नमी लॉक करता है।
  • बॉडी वॉश में मौजूद पौष्टिक तत्व त्वचा को नरम बनाने में हेल्प करते हैं।
  • बॉडी वॉश से नहाने पर डेड सेल्स साफ होती है, जिससे स्किन चमकदार और स्वस्थ दिखने लगती है।
  • बॉडी वॉश से मुंहासों की प्रॉब्लम को भी ठीक किया जा सकता है, क्योंकि इसमें सैलिसिलिक एसिड और टी ट्री ऑयल होता है।
  • पौष्टिक बॉडी वॉश Use करने से सेंसेटिव स्किन पर पड़ी लालिमा और सूजन कम हो जाती है।
  • बॉडी वॉश स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मददगार होता है।
  • सोरायसिस या एक्जिमा के मरीजों को खुजली और जलन कम करने के लिए एलोवेरा या ओट मील के गुणों वाला बॉडी वॉश इस्तेमाल करना चाहिए।
  • स्किन को यंग, कोमल और नमीदार बनाने के लिए मॉइश्चराइजिंग बॉडी वॉश सबसे कारगर होता है।

बॉडी वॉश का इस्तेमाल कैसे करें – How to Use Body Wash in Hindi :

बॉडी वॉश आपकी त्वचा पर प्रभावी ढंग से काम कर सके, इसलिए इसको ठीक से इस्तेमाल करना भी जरूरी है। बॉडी वॉश का उपयोग कैसे करें आइए हम आपको नीचे बताते हैं –

  1. बॉडी वॉश की थोड़ी सी मात्रा लेकर बॉडी पर लगाएं।
  2. ज्यादा झाग बनाने के लिए आप पफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादा झाग स्किन की नमी को बनाए रखेगा।
  3. बॉडी वॉश को लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें। ऐसा करने से आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
  4. थोड़ी देर हो जाने के बाद पानी से नहा लें।
  5. नहाने के बाद सबसे जरूरी चीज मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें। यह ड्राय स्किन की नमी बनाए रखने में हेल्प करता है।
  6. बॉडी वॉश इस्तेमाल करने से पहले एक्सपायरी डेट चेक कर लें।
  7. अगर बॉडी वॉश गाढ़ा या रंग बदले तो बिल्कुल भी Use ना करें।
  8. बॉडी वॉश को ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
  9. जब आप बॉडी वॉश खोलें तो उसे 3 महीने में ही खत्म कर दें, वरना इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

यह भी पढ़ें – 10 सबसे अच्छे कंडीशनर

बॉडी वॉश के बारे में जरूरी सवाल – FAQ :

प्रश्न – बॉडी वॉश क्या काम आता है (What is Body Wash Used For)?

उत्तर – बॉडी वॉश नहाने के काम आता है। इससे नहाने से स्किन में नमी बरकरार रहती है और त्वचा कोमल बनती है।

प्रश्न – क्या आपको रोजाना बॉडी वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए (Should You Use Body Wash Daily)?

उत्तर – बॉडी वॉश का रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसलिए बॉडी वॉश को रोजाना इस्तेमाल करने से आपको फायदा ही होगा।

प्रश्न – सबसे अच्छा बॉडी वॉश कौन सा होता है (Which is the Best Body Wash)?

उत्तर –  इस पोस्ट में जितने भी ब्रांड्स के बॉडी वॉश बताए गए हैं, सभी बेस्ट हैं।

प्रश्न – साबुन और बॉडी वॉश में क्या अंतर है (What is the Difference Between Soap and Body Wash)?

उत्तर – साबुन और बॉडी वॉश में काफी अंतर होता है। साबुन जहां आपकी त्वचा को रूखा सूखा बनाता है, वहीं बॉडी वॉश त्वचा को नमी और पोषण पहुंचाने का काम करता है।

प्रश्न – बॉडी वॉश का इस्तेमाल कब करना चाहिए (When to Use Body Wash)?

उत्तर – बॉडी वॉश इस्तेमाल करने का कोई खास समय नहीं होता। आप जब चाहें नहाते वक्त इसका उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 8 सबसे अच्छे गुलाब जल

उम्मीद है कि बॉडी वॉश से जुड़े सारे सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल गए होंगे। अब आप बिना किसी परेशानी के अपने लिए एक बेहतरीन बॉडी वॉश चुन सकते हैं। आप चाहें तो इस पोस्ट में दिए गए Buy Now के बटन पर क्लिक करके भी अपने लिए टॉप बॉडी वॉश खरीद सकते हैं।

अगर आपको हमारी यह Best Body Wash Shower Gel वाली पोस्ट काम की लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। आगे भी इस तरह की पोस्ट पढ़ने और हमसे जुड़ने के लिए हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें या बेल आइकॉन को दबाएं, Thank You!

Leave a Comment