बालों को सुरक्षित रखने के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ शावर कैप – Best Shower Cap

बालों को सुरक्षित रखने के लिए 10 Best Shower Cap

बालों को कवर करने के लिए लोग शावर कैप यानी बाथ कैप का इस्तेमाल करते हैं। यह बालों को अच्छे से कवर करके उन्हें भीगने से रोकती है। इसके अलावा शावर कैप और भी कई कामों के लिए इस्तेमाल की जाती है, जैसे – बालों को धूल मिट्टी से बचाने के लिए, मेकअप करते वक्त बालों का बचाव करने के लिए, हेयर कलर को प्रोटेक्ट करने के लिए इत्यादि। मार्केट में बहुत सारी अलग अलग तरह की शावर कैप मिलती है। उनमें से सबसे अच्छी शावर कैप कौन सी है, यह आपको इस आर्टिकल में जानने को मिलेगा। इसलिए हमारे इस Best Shower Cap के आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

10 Best Shower Cap

इस आर्टिकल में आप पढ़ेंगे कि शावर कैप क्या होती है, शावर कैप का चुनाव कैसे करें, सबसे अच्छी शावर कैप कौन सी होती है, शावर कैप लगाने के क्या लाभ हैं, शावर कैप का उपयोग कैसे करें इत्यादि।

प्रोडक्ट का नामशावर कैप
बेस्ट शावर कैप SNMMIFER, MeeTo, Old Tree, TRICSTER, Salezon, Tifurko, FEORA, DELILAH, NL TRADERS, Style Keepers
शावर कैप के फायदेबालों को नमी, पानी धूल मिट्टी, तेल आदि से प्रोटेक्ट करे
कहां इस्तेमाल होती हैसैलॉन, पार्लर, होटल, घर, बाथरूम, किचन इत्यादि
कौन पहन सकता हैमहिला, पुरुष, बच्चे, बड़े सभी

शावर कैप क्या है – What is Shower Cap?

Hair Shower Cap शावर कैप गोल शेप की एक कैप की तरह होती है। इसे पहनने से बाल कवर होते हैं। इसमें लगी इलास्टिक बालों को बाहर आने से रोकती है। शावर कैप का इस्तेमाल बालों को सूखा रखने, हेयर स्पा करने, हेयर ट्रीटमेंट करने, हेयर डाई करने, हेयर मास्क लगाने इत्यादि में किया जाता है। 

ऐसे करें शावर कैप की खरीदारी – How to Choose Shower Cap :

मार्केट में मिलने वाली अलग-अलग कंपनी की शावर कैप जो अलग-अलग शेप, मटेरियल और डिज़ाइन की होती हैं। इसमें से एक सही शावर कैप लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन नामुमकिन नहीं। शावर कैप खरीदने के लिए आप इन बातों पर ध्यान दें –

  • शावर कैप अपने बालों के साइज हिसाब से खरीदें।
  • मोटे और घने बालों के लिए बड़ी शावर कैप लें, ताकि पूरा बाल अच्छे से कवर हो जाए।
  • पतले बालों के लिए टाइट शावर कैप लें।
  • नहाने के लिए एक फिट और वाटरप्रूफ शावर कैप खरीदें।
  • शावर कैप किस मटेरियल से बनी है, यह भी देखें।
  • शावर कैप खरीदते वक्त उसकी डिज़ाइन पर भी ध्यान दें।
  • शावर कैप की क्वालिटी चेक करना न भूलें।
  • हमेशा टाइट सील वाली शावर कैप ही खरीदें।
  • एक पैक में कितनी शावर कैप है, यह भी चेक करें।

यह भी पढ़ें – 8 बेस्ट हेयर स्पा क्रीम

10 Best Shower Caps :

(1) स्नमिफर वॉटरप्रूफ डिस्पोजेबल शावर कैप्स – SNMMIFER Waterproof Disposable Shower Caps :

SNMMIFER Waterproof Disposable Shower Caps

Plastic Shower Cap – यह अच्छी क्वालिटी की प्लास्टिक से बनी बेस्ट शावर कैप है। इस शावर कैप के फ्लेक्सिबल होने के कारण इसे 17.7 इंच तक आराम से खींचा जा सकता है। इस कैप का Use नहाने से लेकर हेयर कलर, कंडीशनिंग और हेयर ट्रीटमेंट के लिए भी कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस कैप से कटोरा जैसी चीजों को भी ढक सकते हैं। 

इस शावर कैप में कोई स्मेल नहीं होती। यह एक वॉटरप्रूफ, डस्ट प्रूफ और ऑयल प्रूफ शावर कैप है। यह स्निमिफर की कैप हल्की और टिकाऊ होती है और इसे धोना भी नहीं पड़ता। यह सर पर एकदम फिट हो जाती है। यह सभी साइज़ के सरों के लिए बनाई गई है। यह एक डिस्पोज़ेबल शावर कैप है, जिसे इस्तेमाल करने के बाद फेंका जा सकता है।

(2) मीटो प्रिंटेड शावर कैप्स – MeeTo Printed Shower Caps : 

MeeTo Printed Shower Caps

यह आपके बजट में आराम से फिट होने वाली No.1 Shower Cap है। इस वॉटरप्रूफ शावर कैप को EVA सामग्री से बनाया गया है। इसे बच्चे, बड़े, लड़कियां, औरतें सभी लगा सकते हैं। इस कैप से बालों को अच्छे से कवर किया जा सकता है, जिससे बाल सूखे रहते हैं। वहीं इसके द्वारा मेकअप, हेयर स्पा और हेयर ट्रीटमेंट करते वक्त भी बालों को ढक सकते हैं। इस मी टू शावर कैप को हाथ या मशीन से धो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 5 सबसे अच्छी हेयर स्ट्रेटनिंग क्रीम

(3) ओल्ड ट्री शावर कैप – Old Tree Reusable Shower Cap :

Old Tree Reusable Shower Cap

ओल्ड ट्री शावर कैप को बाथरूम, सैलून, और घर में आराम से Use किया जा सकता है। इसके अलावा आप हेयर स्पा करते समय भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नायलॉन इलास्टिक बैंड से बनी मज़बूत और खिंचावदार कैप है। यह पहनने में सॉफ्ट फिट होती है और बालों को उलझने नहीं देती। यह शावर कैप 3 कलर में आती है। यह वॉटरप्रूफ शावर कैप लगाने-उतारने में आसान होती है। यह लंबे समय तक चलने वाली कैप है।

(4) ट्रिकस्टर शावर कैप – TRICSTER Shower Cap :

TRICSTER Shower Cap

यह एक ट्रांसपेरेंट प्रिंटेड शावर कैप है। इस कैप से मेकअप, स्पा, हेयर ट्रीटमेंट और नहाते टाइम बालों को कवर करने में हेल्प मिलती है। यह टोपी EVA मटेरियल द्वारा बनी है। इसे बड़े और बच्चे दोनों पहन सकते हैं। 6 के पैक में आने वाली यह टोपी फ्री साइज़ की होती है। यह काफी टिकाऊ और आसानी से वॉश की जाने वाली कैप है।

(5) सैलेजोन शावर कैप – Salezon Shower Cap : 

Salezon Caps

Salezon ब्रांड की यह एक Waterproof Shower Cap है। यह अपनी लोचदार इलास्टिक डिज़ाइन की वजह से हर साइज़ के सर पर फिट हो जाती है। यह शावर कैप बालों को हवा, पानी और धूल से बचाती है। इसे नहाने, सैलून, स्पा, हेयर ट्रीटमेंट और मेकअप करते टाइम पहना जा सकता है। यह एक टिकाऊ शावर कैप है, जो लंबे समय तक चलती है।

यह भी पढ़ें – बालों के लिए 7 सबसे अच्छे हेयर स्प्रे

(6) तिफुरको बाथरूम शावर कैप – Tifurko Bathroom Shower Caps : 

Tifurko Bathroom Shower Caps

इस टोपी को ड्राय, ऑयली, घुंघराले, मोटे और नॉर्मल हेयर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें इलास्टिक बैंड को टोपी के अंदर करके सिलाई की गई है। यह टोपी बड़े और बच्चे दोनों के लिए है। इसका इस्तेमाल नहाते समय और बालों को कंडीशनिंग करते समय किया जाता है। यह वॉटरप्रूफ शावर कैप EVA सामग्री से बनी है, जो लगाने पर आरामदायक एहसास दिलाती है।

(7) फेओरा शावर कैप्स – FEORA Shower Caps :

FEORA Caps

यह एक पोर्टेबल शावर कैप है, जिसे पहनने से दाने नहीं निकलते। इसे लगाने से ब्लड सर्कुलेशन भी नहीं रुकता है। फेओरा वाटरप्रूफ शावर कैप से आप कंडीशनिंग, हेयर डाई और नहाते टाइम बालों को अच्छे से कवर कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस कैप के ज़रिए आप किचन में कटोरी जैसे बर्तनों को भी ढक सकते हैं। यह बालों को नमी से बचाने का काम करती है। 

इस शावर कैप को 17.7 इंच तक खींचा जा सकता है। साथ ही यह सर पर अच्छी तरह फिट हो जाती है। फेओरा टोपी टिकाऊ और स्मेल फ्री होती है। इस कैप को पुरुष और महिला दोनों के लिए बनाया गया है। इसका यूज सैलून, होटल और घर में किया जाता है।

(8) देलीलः शावर कैप्स – DELILAH Shower Caps : 

DELILAH Shower Caps

यह हर साइज़ के बालों के लिए बनाई गई बेस्ट शावर कैप है। यह वॉटरप्रूफ कैप साइज़ में बड़ी होती है और सर में आराम से फिट हो जाती है। यह नायलॉन सामग्री से बनी हल्की कैप है। इस कैप से आप बालों को धूल, पानी, हवा और तेल से बचा सकते हैं। यह पहनने में भी टाइट नहीं होती। इसका कलर और डिज़ाइन इसे आर्कषक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें – 6 सबसे अच्छे हेयर कलर

(9) एनएल ट्रेडर्स शावर कैप – NL TRADERS Shower Cap : 

NL TRADERS Caps

आप इस शावर कैप को मेकअप, फेस केयर, खाना पकाते टाइम और नहाते वक्त लगा सकते हैं। यह कैप बालों को पानी, हवा, धूल आदि से बचाने का काम करती है। NL की यह कैप सर पर फिट बैठ जाती है और काफी आरामदायक भी है। यह एक टिकाऊ शावर कैप है। इसका इस्तेमाल महिला, पुरुष और बच्चे भी कर सकते हैं। यह मार्केट में 3 अलग-अलग कलर और डिज़ाइन में मिलती है।

(10) स्टाइल कीपर्स शावर कैप – Style Keepers Shower Cap :

Style Keepers Shower Cap

यह हाई क्वालिटी की PI सामग्री से बनी शावर कैप है। इस वॉटरप्रूफ शावर कैप के इस्तेमाल से बालों को तेल, धूल, हवा, पानी आदि से बचाया जा सकता है। यह शावर कैप सैलून, होटल और घर के काम आ सकती है। यह हल्की और लगाने में आरामदायक भी है। यह कैप 3 रंगों में डॉट प्रिंट के साथ आती है। 

यह भी पढ़ें – बालों के लिए 5 सबसे अच्छी मेहंदी

शावर कैप लगाने के फायदे – Benefits of Using Shower Cap :

शावर कैप हर किसी के पास जरूर होनी चाहिए। क्योंकि इससे केवल एक दो काम नहीं, बल्कि बहुत सारे काम किए जा सकते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि शावर कैप खरीदने के क्या क्या के फायदे हैं –

  • शावर कैप बालों को धूल, मिट्टी, पानी, हवा और तेल से बचाती है।
  • इसे लगाकर नहाने से हेयर कलर का रंग हल्का नहीं होता।
  • हेयर ट्रीटमेंट करते टाइम भी शावर कैप लगा सकते हैं।
  • इसको लगाने से आपकी हेयर स्टाइल बनी रहती है।
  • हेयर मास्क लगाकर शावर कैप लगाने से आप आराम से लेट सकते हैं। साथ ही आपके बाल गंदगी से बचे रहते हैं।
  • शावर कैप को आप डीप कंडीशनिंग के लिए भी Use कर सकते हैं।
  • स्विमिंग करते टाइम शावर कैप पहनने से पुल के पानी से बालों को प्रोटेक्ट किया जा सकता है।
  • शावर कैप लगाने से बाल नम नही होते और घुंघराले होने से बचते हैं।
  • घर की साफ सफाई करते टाइम या किचन में खाना बनाते समय शावर कैप लगाने से बालों में गंदगी नहीं पहुंच पाती।
  • फेस पर कोई प्रोडक्ट लगाने से पहले शावर कैप लगाने से वह प्रोडक्ट बालों पर नहीं लगता।

शावर कैप कैसे लगाते हैं – How to Put On a Shower Cap : 

  1. सबसे पहले बालों को उठाकर पीछे की साइड जूड़ा बांध लें।
  2. अब जूड़े के नीचे गर्दन पर हथेली रखें।
  3. हथेली रखने के बाद शावर कैप के एक साइड को पीछे गर्दन पर रखें।
  4. शावर कैप के एक साइड को पीछे रखने के बाद हथेली से पकड़ लें।
  5. अब शावर कैप की दूसरी साइड को पकड़कर आगे की तरफ खींचें।
  6. शावर कैप खींच कर सर पर अच्छे से लगा लें।
  7. शावर कैप पहनने के बाद चेक करें कि बाल कहीं से निकला तो नहीं है।
  8. शावर कैप कहीं से ढीली लगे तो उस ढीले सिरे को कैप में बांधे। ऐसा करने से शावर कैप कानों को भी अच्छे से कवर करेगी।

यह भी पढ़ें – 10 सबसे अच्छे कंडीशनर

शावर कैप के बारे में सवाल – FAQ :

प्रश्न – क्या शावर कैप पहनने से बाल बढ़ने में मदद मिलती है?

उत्तर – हां, अगर आप रात में शावर कैप लगाकर सोते हैं, तो यह आपके बाल बढ़ाने में आपकी मदद करती है।

प्रश्न – शावर कैप कितनी बार धोना चाहिए?

उत्तर – जब आपको लगे कि शावर कैप गंदी हो गई है, तो आपको कुछ हफ्तों में इसे धो लेना चाहिए।

प्रश्न – शावर कैप का उपयोग किस लिए किया जाता है?

उत्तर – शावर कैप का उपयोबालों को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है।

प्रश्न – क्या शावर कैप लगाकर सोना ठीक है?

उत्तर – जी बिल्कुल, शावर कैप को लगाकर सोना अच्छा होता है।

प्रश्न – शावर कैप कब पहननी चाहिए?

उत्तर – जब आप कोई ऐसा काम करते हैं, जिसमें बाल कवर करने की जरूरत पड़ती है, तब आप शावर कैप पहन सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 8 सबसे अच्छे शैम्पू

हमारी आज की इस पोस्ट में आपने जाना कि शावर कैप क्या है, शावर कैप कैसे खरीदें, Best Shower Cap कौन सी है, शावर कैप पहनने के फायदे क्या हैं, शावर कैप का इस्तेमाल कैसे करें इत्यादि। अगर अभी भी आपके मन में शावर कैप से संबंधित कोई सवाल हो, तो आप कमेंट के जरिए हमसे पूछ सकते हैं। यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें, Thanks!

Leave a Comment