10 Sabse Accha Face Wash, जो आपको दे निखरी और ग्लोइंग स्किन –
Sabse Accha Face Wash – कौन नहीं चाहता कि उसका चेहरा साफ़, सुंदर और निखरा हुआ दिखे। ऐसे में लोग तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ ही चेहरे की अच्छे से सफाई करने के लिए फेस वॉश का उपयोग भी करते हैं। लेकिन अलग-अलग स्किन के हिसाब से मार्केट में अलग-अलग Face Wash उपलब्ध होते हैं। जिनका चुनाव करना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गलत फेस वॉश खरीदने और उसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन पर उसका काफी बुरा असर पड़ता है।
इसलिए आज मैं आपको Sabse Accha Face Wash कौन सा है और स्किन के प्रकार के अनुसार फेस वॉश यूज़ करने का सही तरीका, उसके फायदे और नुकसान बताने वाली हूँ। जिसको पढ़ने के बाद आप अपने लिए एक Best Face Wash का चुनाव आसानी से कर सकते हैं। अपने लिए एक Sabse Accha Face Wash का चुनाव करने के लिए आप इस पोस्ट को आखरी तक ज़रूर पढ़ें।
स्किन के प्रकार – Skin Type in Hindi :
व्यक्ति की त्वचा (Skin) 5 तरह की होती हैं। और अलग-अलग स्किन के हिसाब से अलग अलग फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए।
(1) ऑइली स्किन (Oily Skin) –
ऐसी स्किन में चेहरे से बहुत ही ज़्यादा तेल निकलता है। सर्दियों में तो थोड़ा कम, लेकिन गर्मियों में चेहरा काफ़ी ज़्यादा ऑयली हो जाता है।
(2) ड्राई स्किन (Dry Skin) –
ऐसी स्किन काफी ज़्यादा सूखी होती है। यह चेहरे को बहुत ही अधिक रूखा बना देती है।
(3) कॉम्बिनेशन स्किन (Combination Skin) –
इसमें माथे और नाक पर ऑयल रहता है और साइड से चेहरा ड्राई रहता है।
(4) नॉर्मल स्किन (Normal Skin) –
वह स्किन जो न गर्मियों में ज़्यादा ऑयली होती है और न सर्दियों में बहुत ज़्यादा सूखती है।
(5) सेंसटिव स्किन (Sensitive Skin) –
जो बहुत ही ज़्यादा नाज़ुक स्किन होती है, उसे सेंसटिव स्किन कहते हैं। इस तरह की स्किन में कुछ भी लगाने से स्किन लाल पड़ने लगती है। खुजली होने लगती है या उसमें जलन पैदा होने लगती है।
ये हो गए हमारी स्किन के प्रकार।
यह भी पढ़ें – आपके खूबसूरत नाखूनों के लिए 5 सबसे अच्छे नेल पेंट
जिस तरह हमें अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर प्रयोग करना चाहिए। उसी तरह हमें अपनी स्किन टाइप के मुताबिक ही फेस वॉश का भी इस्तेमाल करना चाहिए। तो आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और अपने मुख्य टॉपिक पर आ जाते हैं। और जानते हैं आपकी स्किन टाइप के लिए Sabse Accha Face Wash Kaun Sa Hai –
10 बेस्ट फेस वॉश के नाम – Best Face Wash in India :
नीचे मैं आपको 10 सबसे बेस्ट फेस वॉश के बारे में बताने जा रही हूं, जो कि बेस्ट ब्रांड्स में आते हैं।
Best Face Wash Brands in India Review –
(1) हिमालया फेस वॉश – Himalaya Face Wash :
हिमालया एक हर्बल नीम फेस वॉश है, जो स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक (Healthy) है। यह अपनी नीम की शक्ति से कील मुहांसों को जड़ से खत्म करता है। और इसमें मिली हल्दी और नीम एंटीफंगल्स को खत्म करते हैं। यह सभी प्रकार की स्किन के लिए उपयोगी है।
(2) सोलिमो नेचुरल फेस वॉश – Solimo Natural Face Wash :
यह एक नेचुरल फेस वॉश है, जो किसी भी स्किन के लिए बढ़िया है। इसमें मिले खुबानी के बीज, पुदीने का तेल और अलसी के बीज चेहरे की गंदगी को साफ करते हैं। मार्केट में चर्चित यह प्रोडक्ट थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन चेहरे के लिए फायदेमंद है।
(3) गार्नियर फेस वॉश मेन – Garnier Face Wash Men :
यह लड़कों की स्किन के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला फेसवॉश (Best Face Wash for Men) है। यह गार्नियर मेंस का पहला ड्यूल टेक्सचर्स फेस वॉश है, जो चेहरे की गंदगी, धूल, पॉल्युशन को दूर करता है और चेहरे को फ्रेशनेस देता है। यह आपके चेहरे पर Instant Glow लाता है। साथ ही यह चेहरे की थकान को भी दूर करने में सक्षम है।
(4) वॉव स्किन फेस वॉश – Wow Skin Face Wash :
Wow Skin Face Wash मार्केट में नया है, लेकिन जल्द ही इसने अपनी पहचान बना ली है। यह चेहरे को धीरे-धीरे संतुलित करता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह ड्राई और ऑयली दोनों स्किन के लिए बेहतरीन काम करता है। यह चेहरे की नमी को वापस लाता है और चेहरे को स्वस्थ बनाता है।
(5) पॉन्ड्स फेस वॉश – Ponds Face Wash :
Ponds एक जाना माना, बरसों पुराना और मार्केट में तेजी से बिकने वाला फेस वॉश है। यह स्किन में काफ़ी तेजी से चारकोल के साथ बहुत ही गहराई में जाकर गंदगी को बाहर निकालता है। और आपकी त्वचा को साफ और चमकदार (Glowing) बनाता है।
(6) गार्नियर स्किन नेचुरल फेस वॉश – Garnier Skin Natural Face Wash :
यह एक यूज लेमन एसेंस युक्त फेस वॉश है। इसमें नींबू का यूज़ इसलिए किया गया है, क्योंकि नींबू में विटामिन-सी ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है। जो स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसका यूज़ हर प्रकार की स्किन के लिए किया जा सकता है।
(7) पियर्स फेस वॉश – Pears Face Wash :
यह शुद्ध नाशपाती से युक्त फेसवॉश आपकी त्वचा को कोमल बनाने में सहायता करता है। इसका इस्तेमाल बार-बार करना हानिकारक नहीं है, क्योंकि यह साबुन मुक्त फेस वॉश है। Pears फेसवाश नॉरमल स्किन वालों के लिए है।
(8) ब्लू नेक्टर फेसवॉश – Blue Nectar Face Wash :
ब्लू नेक्टर एक आयुर्वेदिक फेस वॉश है। इस फेस वॉश में शहद के साथ – साथ एलोवेरा जेल और नींबू का मिश्रण भी है, जो Pollution को साफ करता है, और चेहरा चमकदार बनाता है। इसमें मौजूद शहद और नीम में एंटी-माइक्रोबियल व एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो मुंहासों से लड़ने में मदद करते हैं। यह फेसवॉश सभी तरह की स्किन के लिए उपयोगी है। लेकिन ऑयली त्वचा (Best Face Wash for Oily Skin) के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी है।
(9) ममाअर्थ उबटन नेचुरल फेसवॉश -Mamaearth Ubtan Natural Face Wash :
यह सभी तरह की स्किन के लिए लाभकारी है। इसमें मिले अखरोट चेहरे को प्राकृतिक चमक (Natural Shining) देने में मदद करते हैं। वहीं इसमें मिले गाजर के बीज और हल्दी केसर त्वचा को गोरा बनाते हैं। यह एक्ने फेस वॉश कील-मुंहासों और पिंपल्स को भी दूर भगाने में सहायक है।
(10) क्लीन एंड क्लियर फेसवॉश – Clean & Clear Face Wash :
Clean & Clear मार्किट में सबसे ज़्यादा बिकने वाला फेस वॉश है। यह खासतौर से सॉफ्ट ब्रस्टिंग बीड्स और ताज़ी खुशबू को मिलाकर बनाया गया है। जिससे स्किन को ठंडक और ताजगी दोनों मिलती है। इसका प्रयोग हर तरह की स्किन के लिए किया जा सकता है। वहीं यह ऑयली स्किन के लिए और भी ज़्यादा फायदेमंद है।
फेस वॉश का इस्तेमाल कैसे करें? – Face Wash Use in Hindi :
- फेस वॉश का इस्तेमाल दिन में 2 बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए। वहीं सेंसिटिव स्किन वालों को दिन में एक ही बार फेस वॉश का यूज़ करना चाहिए।
- हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही फेस वॉश इस्तेमाल करें।
- फेस वॉश का प्रोयोग ज़्यादा से ज़्यादा रात में सोते वक्त करें।
- फेस वॉश करते वक़्त हमेशा ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
- फेस वॉश करने के बाद हमेशा हल्के हाथों से तौलिये को चेहरे पर थपथपाएं।
यह भी पढ़ें – 14 सबसे अच्छे लेडीज व जेंट्स परफ्यूम
यह भी पढ़ें – आपकी खूबसूरत आंखों के लिए 12 सबसे अच्छे काजल
फेसवॉश के फायदे – Face Wash Benefits in Hindi :
- फेसवॉश का इस्तेमाल करने से स्किन मुलायम रहती है।
- हल्की हल्की मसाज से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
- चेहरे को अच्छे से साफ करने के साथ – साथ चेहरे को निखारता भी है।
- आंखों के नीचे से डार्क स्पॉट को हटाता है।
- चेहरे की थकावट को दूर करने के बाद एक ताज़गी भरा अहसास दिलाता है।
गलत फेस वॉश के नुकसान – Disadvantages of Wrong Face Wash :
- गलत फेसवॉश का चुनाव करने से अक्सर स्किन पर डार्क स्पॉट और पिम्पल्स हो जाते हैं।
- ज़्यादा रगड़ कर फेस वॉश करने से स्किन छिल जाती है और काली पड़ने लगती है।
- ज़्यादा से ज़्यादा फेस वॉश इस्तेमाल करने से चेहरा ड्राय हो जाता है।
- फेस वॉश करने के बाद ज़्यादा ज़ोर से तौलिया रगड़ने से स्किन डार्क हो जाती है।
- फेस वॉश हमेशा अच्छी क्वालिटी का ही लेना चाहिए। क्योंकि कभी-कभी हम कोई भी सस्ते और रद्दी प्रोडक्ट को खरीद लेते हैं। जो हमारी स्किन को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – आपके खूबसूरत होंठों के लिए 7 सबसे अच्छी लिपस्टिक
फेसवॉश के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – Frequently Asked Questions About Face Wash :
प्रश्न – सबसे अच्छा फेस वॉश कौन सा होता है (Which is the Best Face Wash)?
उत्तर – ऊपर मैंने जितने भी फेस वॉश के बारे में बताया है, वो सब सबसे अच्छे फेस वॉश हैं। आप उनमें से कोई भी अपने लिए खरीद सकते हैं।
प्रश्न – भारत का सबसे अच्छा फेस वॉश कौन सा है (Which is Best Face Wash in India) ?
उत्तर – हिमालया, पॉन्ड्स, गार्नियर, पियर्स, सोलिमो नेचुरल, ममार्थ उबटन नेचुरल फेसवॉश, ब्लू नेक्टर फेसवॉश, क्लीन एंड क्लियर, वॉव स्किन फेस वॉश, गार्नियर स्किन नेचुरल फेस वॉश आदि सभी भारत में उपलब्ध बेस्ट फेस वॉश की लिस्ट में आते हैं।
प्रश्न – पुरूषों के लिए सबसे अच्छा फेस वॉश कौन सा है (Best Face Wash for Men in India) ?
उत्तर – गार्नियर मेन, निविया मेन और पॉन्ड्स मेन पुरूषों के लिए बेस्ट फेस वॉश हैं।
प्रश्न – गोरा होने के लिए कौन सा फेस वॉश अच्छा है (Best Face Wash for Fair Skin) ?
उत्तर – गोरा होने के लिए जो सबसे अच्छे फेस वॉश हैं, वो पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी, ममार्थ उबटन, गार्नियर लाइट, वॉव स्किन और हिमालया फेस वॉश हैं।
प्रश्न – लड़कियों के लिए सबसे अच्छा फेस वॉश कौन सा है (Best Face Wash for Girls) ?
उत्तर – लड़कियों या महिलाओं के लिए हिमालया, पॉन्ड्स, गार्नियर, वॉव स्किन, ममार्थ उबटन, सोलिमो नेचुरल, ब्लू नेक्टर, पियर्स और क्लीन एंड क्लियर सबसे अच्छे फेस वॉश हैं।
प्रश्न – सबसे अच्छा आयुर्वेदिक फेस वॉश कौन सा है (Which is Best Ayurvedic Face Wash) ?
उत्तर – खादी हर्बल, मामा अर्थ, रुस्टिक आर्ट नीम बसील, बी एस डी ऑर्गेनिक्स, नींव हर्बल हैंड मेड सोप, पवित्रा ऑर्गेनिक एक्टिवेटेड, सिरोना एक्सफ्लोइटिंग, एथेरिक फेस या बॉडी वॉश, ब्लू नेक्टर आदि बेस्ट आयुर्वेदिक फेस वॉश हैं।
उम्मीद करती हूं कि आपको मेरी आज की Sabse Accha Face Wash की यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर आपको मेरी यह पोस्ट हेल्पफुल लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp, Facebook, Instagram, Twitter आदि पर भी शेयर करें। इस तरह की और भी पोस्ट पढ़ने के लिए मेरे ब्लॉग को Subscribe करें या Bell Icon पर Click करें, Thanks।
यह भी पढ़ें – आपके खूबसूरत चेहरे के लिए 7 सबसे अच्छे फाउंडेशन
यह भी पढ़ें – 7 सर्वश्रेष्ठ मेकअप प्राइमर, जो आपके चेहरे को करे प्रोटेक्ट
Thanks, Please keep visiting.