आपकी खूबसूरत आंखों के लिए 12 सबसे अच्छे काजल – Top Kajal Brands in India

खूबसूरत आंखों के लिए 12 Top Kajal Brands

Top Kajal Brands Review –

Top Kajal for Eyes – जब भी आप मेकअप करती हैं तो पूरा मेकअप होने के बाद भी आपको अधूरा सा जरूर महसूस होता होगा। ऐसा आपको तब तक लगता है, जब तक आप अपनी आंखों में काजल नहीं लगा लेती। जी हां दोस्तों, काजल को मेकअप के लिए बहुत ज़रूरी माना जाता है। यह आपकी आंखों को खूबसूरत दिखाने में अपनी एक अहम भूमिका निभाता है। यदि आप चेहरे पर कोई भी मेकअप ना करें और सिर्फ काजल लगा लें तो यह भी आपको एक अलग और खास लुक देता है। आप शादी में जाएं, पार्टी में जाएं या फिर पार्टनर के साथ डेट पर जाएं। काजल सामने वाले को आकर्षित (Attract) करने में आपकी काफी मदद करता है।

Best Kajal Pencil

लेकिन खूबसूरत आंखों के लिए Best Kajal का चुनाव भी बहुत ज़रूरी है। यदि आप ऐसा नहीं कर पाती हैं तो आपकी आंखों को तो नुकसान होता ही है। साथ ही आपका मेकअप भी अच्छा नहीं दिखाई देता। अगर आप अपनी आंखों के लिए सही काजल को Select नहीं कर पा रही हैं तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। इस पोस्ट में मैं आपको Top Kajal Brands in Hindi के बारे में बताने जा रही हूं, जिसके बारे में जानने के बाद आप अपने लिए बेस्ट काजल को सेलेक्ट कर पाएंगी।

Best Kajal for Eyes के बारे में में जानने से पहले हम यह जान लेते हैं कि काजल खरीदने का सही तरीका क्या है और काजल खरीदते समय किन-किन बातों का ख्याल रखें।

12 Best Kajal BrandsPrice
(1) Lakme Eyeconic Kajal for Eyes, Deep Black, 0.35g Check
(2) Elle 18 Eye Drama Kajal for Eyes, Bold Black, 0.35g Check
(3) Maybelline New York Colossal Kajal for Eyes, Black, 0.35g Check
(4) Plum NaturStudio All Day Wear Kohl Eyes Kajal Check
(5) Faces Magnet Kajal for Eyes 0.35g Check
(6) L’oreal Paris Eyes Kajal Magique 0,35g (Colour – Black) Check
(7) Himalaya Herbals Kajal for Eyes, Black, 2.7g Check
(8) Revlon Kohl Kajal Eye Liner Pencil for Eyes With Sharpener, Black, 1.14g Check
(9) Colorbar Just Smoky Kajal for Eyes, Just Black, 1.2g Check
(10) Faces Canada Ultime Pro Intense Gel Kajal 1.2 g for Eyes Check
(11) Iba Halal Care All Day Kohl Kajal for Eyes, Jet Black, 0.35g Check
(12) House Of Makeup Waterproof Kajal Pencil for Eyes Check

बेस्ट काजल खरीदने का सही तरीका (Best Kajal Buying Tips in Hindi) –

अगर आप अपने लिए सबसे अच्छा काजल खरीदना चाहती हैं तो काजल खरीदते समय निम्नलिखित बातों का ख्याल जरूर रखें –

  1. काजल हमेशा Smudge Proof ही खरीदें। ऐसा काजल पूरा दिन आपकी आंखों (Eyes) में टिका रहेगा।
  2. अगर आपकी आईलिड्स Oily हैं तो ऐसे में आप एक Oil Free Kajal का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  3. सभी प्रकार की आंखों के लिए आप एक हर्बल काजल ले सकती हैं। इस काजल में बहुत ही कम मात्रा में Chemical को मिलाया जाता है, जिसकी वजह से यह आपकी आंखों के लिए सुरक्षित (Secure) हो सकता है।
  4. इसके अलावा यदि आपकी आंखें Sensitive हैं, तो आपको ऐसे काजल को सेलेक्ट करना चाहिए जो त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) द्वारा टेस्टेड हो।
  5. किसी भी रंग का काजल लेते समय आप यह जरूर ध्यान रखें कि उसका टेक्सचर गाढ़ा हो तथा वह गहरा रंग देने वाला हो।
  6. जब भी आप काजल खरीदें तो हमेशा किसी ऑथराइज्ड सेलर से ही लें। ऐसा करने से आप नकली उत्पाद (Product) से बच सकती हैं।

ऊपर आपने जाना कि काजल खरीदते समय किन-किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है। अब आगे हम जानेंगे Best Kajal in India के बारे में।

यह भी पढ़ेंBest Perfume Reviews in Hindi

12 सबसे अच्छे काजल (Top Kajal Brands in India) –

बेस्ट काजल फॉर आईज – आंखें बहुत ही नाजुक होती हैं। थोड़ी सी भी लापरवाही से हमारी आंखों में कई प्रकार की परेशानी हो सकती है। इसलिए काजल खरीदते वक्त भी हमें काजल की Quality और अच्छी ब्रांड्स को जरूर देखना चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही मैं आपके लिए काजल की बेस्ट ब्रांड्स (Best Quality Kajal Brands) की लिस्ट लेकर आयी हूं। इसकी मदद से आप अपने लिए बेस्ट काजल का चुनाव कर सकती हैं –

Best Kajal Review in India –

(1) Lakme Eyeconic Kajal for Eyes, Deep Black, 0.35g –

Top Kajal Brands

Lakme बेस्ट ब्रांड (Top Kajal Brands) में से एक है। यदि आप चाहती हैं कि आपकी आंखें Iconic दिखे तो आप इस बेहतरीन काजल का इस्तेमाल करें। यह एक Smudge Proof काजल है, इसलिए यह जल्दी फैलता नहीं है। लैक्मे कंपनी यह दावा करती है कि यह काजल 22 घंटों तक आपकी आंखों पर टिका रह सकता है। इस काजल का यूज आप दो तरह से यानी निचली व ऊपरी वाटर-लाइन पर करके अपनी आंखों को एक खूबसूरत लुक दे सकती हैं। वहीं इसकी विशेषता यह है कि यह काजल ब्लैक के अलावा भी चार बढ़िया शेड्स में मार्केट में उपलब्ध (Available) है। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी कलर खरीद सकती हैं।

गुण (Quality) – 

  • यह काजल Water Proof है।
  • यह त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) द्वारा टेस्टेड काजल है।
  • यह स्मज प्रूफ काजल है, इसलिए जल्दी फैलता भी नहीं है।
  • इसका Use आप निचली और ऊपरी वाटरलाइन, दोनों पर कर सकती हैं।
  • यह आपको गहरा काला रंग देता है।
  • इस काजल को शार्प करने की आवश्यकता नहीं है।
  • इसकी खास बात यह है कि यह आपके Budget में है।

अवगुण (Demerit) – 

  • कंपनी के दावे के मुताबिक यह काजल 22 घंटों तक आपकी आंखों पर नहीं टिकता है।
  • केवल एक स्ट्रोक में ही यह गहरा रंग नही दे पाता है।

(2) Elle 18 Eye Drama Kajal for Eyes, Bold Black, 0.35g –

Top Kajal Brands

Top Kajal Brands – एली 18 आई ड्रामा काजल भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यदि आप अपनी आंखों को बोल्ड लुक देना चाहते हैं तो यह काजल आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। कंपनी यह दावा करती है कि यह काजल 12 घंटों तक बिना फैले आंखों पर टिका रह सकता है। 35g का यह काजल पेंसिल के आकार में आता है। यह आपकी ऊपरी तथा निचली वाटरलाइन को गहरा काला रंग देने में सक्षम है। इसके अलावा आंखों को पूरे दिन फ्रेश दिखने में भी सहायक हो सकता है। इस काजल का Price भी काफी कम है।

गुण (Quality) – 

  • यह काजल आपके बजट में है।
  • यह काजल स्मज प्रूफ है, इसलिए आसानी से आंखों के नीचे नहीं फैलता है।
  • वाटरप्रूफ है, इसलिए पानी तथा पसीने से नहीं बहता है।
  • यह काजल आपको गहरा काला रंग दे सकता है।
  • आंखों के लिए यह पूरी तरह से सुरक्षित (Secure) साबित हो सकता है।

अवगुण (Demerit) –

  • इसके कोई अवगुण नहीं हैं।

(3) Maybelline New York Colossal Kajal for Eyes, Black, 0.35g –

Top Kajal Brands

Top Kajal Brands Review की लिस्ट में मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल का नाम भी शामिल है। यह पेंसिल काजल 0.35g का है। कंपनी के मुताबिक यह काजल एलोवेरा के गुणों के साथ ही विटामिन-C तथा E से युक्त है। यह आपकी आंखों को ड्रैमेटिक लुक देने के साथ ही आंखों (Eyes) की देखभाल भी कर सकता है। इस काजल के इस्तेमाल से आप अपनी आँखों को दिन भर फ्रेश दिखा सकती हैं। कंपनी यह दावा करती है कि इस काजल का रंग 24 घंटों तक आपकी आंखों पर टिका रह सकता है।

यह भी पढ़ेंBest Nail Polish Reviews in Hindi

गुण (Quality) – 

  • यह काजल ज़्यादा महंगा नहीं है।
  • वाटर प्रूफ है, इसलिए पानी या पसीने से धुलता नहीं है।
  • स्मज प्रूफ है, इसलिए आंखों के नीचे फैलता नहीं है।
  • आंखों को गहरा काला रंग दे सकता है।
  • इस काजल का यूज आप आई लाइनर की तरह भी कर सकते हैं।

अवगुण (Demerit) –

  • कंपनी के दावे के मुताबिक 24 घंटों तक आंखों में नहीं टिक पाता है।

(4) Plum NaturStudio All Day Wear Kohl Eyes Kajal –

स्मज प्रूफ काजल

सबसे अच्छे काजल (Top Kajal Brands) की लिस्ट में प्लम के इस पेंसिल काजल का नाम भी आता है। काजल बनाने वाली कंपनी के मुताबिक यह काजल अरंडी के तेल, राइस ब्रान तथा विटामिन-E के गुणों से युक्त है। ऐसा माना जाता है कि काजल में मौजूद ये गुण इस काजल को हाइड्रेटिंग और आंखों के लिए सुरक्षित (Secure) बनाने का कार्य करते हैं। कंपनी यह भी दावा करती है कि इसको लगाने के बाद यह 12 घंटों तक आपकी आंखों पर टिका रहता है।

गुण (Quality) – 

  • यह काजल Waterproof है।
  • स्मज प्रूफ होने की वजह से फैलता नहीं है।
  • इस काजल का Use आप लेंस के साथ भी कर सकती हैं।
  • यह हर तरह की आंखों के लिए उपयोगी काजल है।
  • यह जेल बेस्ड फॉर्मूला से बना है।
  • यह काजल 100% वीगन है।
  • यह पैराबेंस जैसे केमिकल से बिल्कुल मुक्त काजल है।
  • यह काजल जानवरों पर टेस्ट नहीं हुआ है।
  • यह काजल आंखों के विशेषज्ञ (Ophthalmologist) द्वारा टेस्टेड है।
  • इसको शार्प करने के लिए इसके साथ प्लम का शार्पनर भी उपलब्ध है।

अवगुण (Demerit) –

  • यह एक महंगा (Costly) काजल है।
  • गहरा काला रंग लाने के लिए आपको ज्यादा स्ट्रोक लगाना पड़ सकता है।
  • इसमें आपको चार-पांच घंटों में रीटच करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

(5) Faces Magnet Kajal for Eyes 0.35g –

वाटर प्रूफ काजल

यह एक बहुत ही बेहतरीन काजल है, जिसे कनाडा की एक प्रसिद्ध कॉस्मेटिक कंपनी Faces ने बनाया है। Company के मुताबिक 0.35g का यह काजल आपको एक गहरा काला रंग देगा और साथ ही आंखों को सुरक्षित भी रखेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस काजल में विटामिन-E, मिनरल्स तथा एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद हैं। इसके अलावा कंपनी यह भी दावा करती है कि यह काजल आपकी आंखों पर 24 घंटों तक टिका रह सकता है।

गुण (Quality) – 

  • यह एक वाटर प्रूफ काजल है।
  • यह आसानी से नही फैलता है।
  • यह आपको गहरा काला रंग दे सकता है।
  • यह काजल डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्टेड है और इसे सुरक्षित (Secure) बताया गया है।
  • यह महंगा (Costly) काजल नहीं है।

अवगुण (Demerit) –

  • इसको लगाते वक़्त यह आईलैशेज पर चिपक सकता है, जिसके बाद मस्कारा लगाने में आपको परेशानी हो सकती है।

(6) L’oreal Paris Eyes Kajal Magique 0,35g (Colour – Black) –

Top Kajal Brands Review

लॉरियल पेरिस भी काजल की बेस्ट ब्रांड (Top Kajal Brands) में से एक है। L’oreal Paris का यह काजल आपकी आंखों को आकर्षक बनाने में आपकी मदद कर सकता है। कंपनी के अनुसार, 0,35g का यह काजल विटामिन-E, कोको बटर, जैतून के तेल तथा विटामिन-E से युक्त है, जिसकी वजह से इस काजल को आंखों के लिए सुरक्षित (Secure) मान सकते हैं। इसके अलावा इसका यूज आप ऊपरी व निचली वाटरलाइन पर आसानी से कर सकते हैं। यह काजल आपकी आंखों पर पूरा दिन टिका रह सकता है।

गुण (Quality) –

  • यह एक वाटर प्रूफ काजल है।
  • यह Smudge Proof Kajal है, जिसकी वजह से यह आसानी से फैलता नहीं है।
  • एक स्ट्रोक में ही यह काजल आपको गहरा काला रंग दे सकता है।
  • इसका टेक्सचर स्मूद क्रीमी है।
  • यह काजल Sensitive आंखों के लिए भी उपयोगी (Useful) साबित हो सकता है।
  • इसका इस्तेमाल आप लेंस के साथ भी कर सकते हैं।

अवगुण (Demerit) –

  • यह एक महंगा काजल है।

(7) Himalaya Herbals Kajal for Eyes, Black, 2.7g –

Top Kajal Brands for Eyes

हिमालया एक हर्बल ब्रांड है, जो अपने प्रोडक्ट्स को बनाने में प्राकृतिक सामग्रियों का यूज करती है। हिमालया का यह 2.7g का काजल भी खास प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार हुआ है। कहा जाता है कि इस काजल को बनाने में त्रिफला, दमास्क रोज, बादाम तेल और अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया गया है। ये सभी उपयोगी तत्व आपकी आंखों में ठंडक बनाए रखने तथा पोषण पहुंचाने में सहायता कर सकते हैं। इसके अलावा यह काजल आँख की टॉनिक (Eye Tonic) के रूप में भी अपना काम करता है।

गुण (Quality) –

  • यह काजल बजट में है।
  • इसको प्राकृतिक सामग्री से बनाया गया है।
  • लगाने में यह काजल Smooth है।
  • इस हर्बल काजल को सभी तरह की आंखों के लिए उपयोगी (Useful) माना जाता है।
  • इससे आपकी आंखों में किसी प्रकार की जलन नहीं होती है।
  • यह एंटीएजिंग गुणों से समृद्ध काजल है।

अवगुण (Demerit) –

  • यह वाटर प्रूफ काजल नहीं है।
  • यह काजल आसानी से फैल जाता है।

(8) Revlon Kohl Kajal Eye Liner Pencil for Eyes With Sharpener, Black, 1.14g –

Top Kajal Brands in Hindi

Revlon कंपनी भी बेस्ट प्रोडक्ट्स कंपनी है। सबसे अच्छे काजल (Top Kajal Brands) में रेवलॉन कोह्ल काजल आईलाइनर पेंसिल का भी नाम आता है। 1.14g का यह काजल आपकी आंखों को बढ़िया डेफिनिशन देने में हेल्प कर सकता है। साथ ही यह लगाने में भी बेहद स्मूद है तथा आपकी आंखों को एक पाउडरी फिनिश देने में सक्षम है। स्मज प्रूफ होने के कारण यह काजल आंखों के नीचे फैलता नहीं है।

यह भी पढ़ेंBest Bangles Reviews in Hindi

गुण (Quality) –

  • Revlon का यह काजल वाटर प्रूफ है।
  • स्मज प्रूफ काजल है।
  • लगाने में बहुत ही आसान है।
  • यह काजल गहरा काला रंग दे सकता है।
  • लंबे समय तक आसानी से आपकी आंखों पर टिका रह सकता है।
  • यह काजल शार्पनर फ्री आता है।

अवगुण (Demerit) –

  • इसमें इस्तेमाल की गई सामग्रियों के बारे में कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।
  • केवल एक स्ट्रोक में गहरा रंग नहीं दे पाता है।

(9) Colorbar Just Smoky Kajal for Eyes, Just Black, 1.2g –

Top Kajal Brands Review

यदि आप चाहती हैं कि आपकी आंखें स्मोकी दिखें। तो यह कलरबार काजल आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। इस 1.2g के काजल से आप स्मूद और क्रीमी टेक्सचर पा सकती हैं। कलरबार के इस पेंसिल काजल के दूसरे छोर पर कंपनी ने एक स्मजर भी दिया है। इसकी हेल्प से आप काजल को स्मज करके आंखों को एक खूबसूरत (Beautiful) स्मोकी लुक दे सकती हैं। इसके साथ ही इस बेहतरीन प्रोडक्ट का इस्तेमाल काजल, आईलाइनर तथा आईशैडो की तरह भी कर सकती हैं।

गुण (Quality) –

  • यह एक वाटप्रूफ काजल है।
  • जब तक आप इस काजल को स्मजर की सहायता से नहीं फैलाते, तब तक यह काजल स्मज प्रूफ है।
  • यह आपको गहरा रंग दे सकता है।
  • इस पेंसिल काजल का टेक्सचर स्मूद और क्रीमी है।
  • इसका इस्तेमाल तीन तरह से हो सकता है।
  • इस काजल को एक बार लगाने के बाद बार-बार टचअप की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

अवगुण (Demerit) –

  • इस काजल को बार-बार शार्प करने की आवश्यकता पड़ सकती है।
  • यह एक महंगा काजल है।

(10) Faces Canada Ultime Pro Intense Gel Kajal 1.2 g for Eyes With Free Sharpener (Black) –

Top Kajal Brands in India

भारत में बेस्ट काजल की ब्रांड्स (Top Kajal Brands in India) में एक नाम फेसेस कैनेडा का भी शामिल है। 1.2 g का यह जेल काजल आपकी आंखों को एक अलग रूप देकर, उनको सामान्य से ज़्यादा आकर्षक बना सकता है। साथ ही इस पेंसिल के एक छोर पर काजल तथा दूसरे छोर पर Smokey Look देने के लिए स्मजर भी उपलब्ध है। यानी यह काजल के साथ ब्रश का काम भी बड़ी ही आसानी से कर सकता है। यह काजल आपकी आंखों को स्मूद और क्रीमी टेक्सचर देता है।

गुण (Quality) –

  • यह एक Water Proof काजल है।
  • स्मज प्रूफ है, इसलिए फैलता नहीं।
  • यह काजल एक ही स्ट्रोक में आपको बेहतरीन काला रंग दे सकता है।
  • इसका टेक्सचर स्मूद और क्रीमी है।
  • यह काजल आंखों पर लंबे समय तक आसानी से टिका रह सकता है।
  • यह एक 2-इन-1 प्रोडक्ट है।
  • इस काजल को आईशैडो की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • यह फ्री शार्पनर के साथ आपको मिलेगा।

अवगुण (Demerit) –

  • यह महंगा काजल है।

(11) Iba Halal Care All Day Kohl Kajal for Eyes, Jet Black, 0.35g –

Top Kajal Brands in India Hindi

Iba एक हलाल काजल है, जिसे बेस्ट काजल की लिस्ट में शामिल किया गया है। यह एक सुपर ब्लैक रंग वाला पेंसिल काजल है। इस काजल का सिर्फ एक ही स्ट्रोक लगाने से आपकी आंखों को बढ़िया सा काला रंग मिल सकता है। इस काजल का वजन 0.35g है। Iba कंपनी के मुताबिक, इसे बनाने में जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा इस काजल में किसी भी प्रकार के केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है। इस काजल का यूज आप रोजमर्रा के साथ ही खास मौकों पर भी कर सकती हैं।

गुण (Quality) –

  • यह वाटर प्रूफ काजल है।
  • स्मज प्रूफ भी है, इसलिए फैलता नहीं। 
  • यह काजल त्वचा विशेषज्ञों (Dermatologist)  द्वारा टेस्टेड है।
  • आप इसका यूज Contact Lens के साथ भी आसानी से कर सकती हैं।
  • यह एक वीगन प्रोडक्ट है।
  • यह महंगा काजल नहीं है।

अवगुण (Demerit) –

  • यह काजल 3-4 घंटों के बाद ही आंखों से मिटने लगता है।

(12) House Of Makeup Waterproof Kajal Pencil for Eyes –

वाटर प्रूफ काजल

जब बात सर्वश्रेष्ठ काजल की हो रही हो तो ऐसे में हाउस ऑफ मेकअप के इस काजल को कैसे भूल सकती हैं। इस काजल की कंपनी दावा करती है कि यह काजल आपकी आंखों पर 12 घंटों तक टिका रह सकता है और आपकी आंखों को खूबसूरत व आकर्षक बनाए रखने में हेल्प कर सकता है।

गुण (Quality) –

  • वाटर प्रूफ काजल है, इसलिए पसीने या आंसू से धुलता नहीं।
  • स्मज प्रूफ होने के कारण फैलता नहीं है।
  • एक ही स्ट्रोक में मैट टेक्सचर में आपको गहरा काला रंग आसानी से दे सकता है।
  • यह 100% वीगन काजल है।
  • यह सल्फेट और पैराबेंस फ्री काजल है।
  • इसकी पेंसिल का डिजाइन अन्य काजलों से बिल्कुल अलग व आकर्षक है।
  • इस काजल को किसी भी जानवर पर टेस्ट नहीं किया गया है।
  • यह महंगा काजल नहीं है।

अवगुण (Demerit) –

  • कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से आंखों में जलन सी महसूस हो सकती है।

ऊपर आपने जाना Best Kajal for Eyes in India के बारे में। अब आगे हम जानेंगे आंखों में काजल कैसे लगाते हैं।

आंखों में काजल लगाने का सही तरीका (The Right way to Apply Kajal to the Eyes)

अगर आप चाहती हैं कि आपकी आंखें (Eyes) खूबसूरत दिखें। तो बेस्ट काजल का चुनाव करने के साथ ही काजल लगाने से पहले निम्नलिखित बातों का भी ख्याल रखें –

  1. काजल हो या कोई भी आई मेकअप Product, उसे लगाने से पहले अपनी आंखों को साफ पानी से अच्छी प्रकार धो लें। आंखों को साफ करने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  2. उसके बाद अंडर आई पर जरूरत के मुताबिक प्राइमर व कंसीलर लगाएं और उसे लूज पाउडर की सहायता से सेट करें।
  3. अब आप काजल को अपनी आंखों की निचली वाटरलाइन पर एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक अच्छी तरह लगाएं।
  4. शुरू से आखिर तक एक बार काजल लगाने के बाद, आप काजल की दूसरी लेयर थोड़ी देर बाद लगाएं।
  5. आंखों को गहरा व डिफाइंड लुक देने के लिए ऊपरी वाटरलाइन पर भी आप काजल को लगा सकती हैं।
  6. इतना करने के बाद आप आखिर में मस्कारा लगाने का सही तरीका अपनाएं और आंखों के लुक को पूरा करें।

यह भी पढ़ेंTop Necklace Reviews in Hindi

आंखों में काजल लगाने के फायदे (Benefits of Applying Kajal to Eyes) –

Advantages of Kajal for Eyes

  1. आंखों में काजल लगाने से आंखों की खूबसूरती दुगनी हो जाती है। काजल लगाने के बाद आंखों का शेप बहुत ही अच्छा हो जाता है और आंखें सुंदर व आकर्षक दिखने लगती हैं।
  2. बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि काजल आंखों को धूप से बचाने में सहायक होता है। अक्सर ऐसा होता है कि आंखों में धूप पड़ने से आंखें लाल पड़ जाती हैं तथा पानी आने लगता है। लेकिन यदि आप आंखों में काजल लगाते रहते हैं तो इस परेशानी से काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं।
  3. काजल उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, जिनकी आंखें छोटी-छोटी होती हैं। क्योंकि काजल को लगाने से आंखें बड़ी और सुंदर दिखने लगती हैं।
  4. कभी-कभी ऐसा होता है कि ज़्यादा सोने या रोने से आंखें सूज जाती हैं और छोटी दिखने लगती हैं। ऐसे में यदि आप चाहती हैं कि आपकी आंखें नॉर्मल दिखें तो आप काजल लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ेंBest Statement Earrings Reviews in India

मुझे पूरी उम्मीद है कि आज की पोस्ट Best Kajal Brands in India के बारे में पढ़कर आपको समझ आ गया होगा कि कौन सा काजल आपके लिए बेस्ट होगा। अगर आपको मेरी आज की यह Post पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, WhatsApp, Instagram, Twitter, LinkedIn आदि पर भी Share करें। इस प्रकार की और भी पोस्ट का Notification पाने के लिए आप मेरे Blog को Subscribe करें या Bell Icon को Press करें, Thanks

Leave a Comment

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
Chinese (Simplified)
 - 
zh-CN
English
 - 
en
French
 - 
fr
German
 - 
de
Indonesian
 - 
id
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es
Urdu
 - 
ur
error: Content is protected !!