भारतीय दुल्हनों द्वारा पहने जाने वाले 5 Best Bangles Reviews –
Best Bangles in Hindi – बात जहां सोलह श्रृंगार की आती है तो भारतीय दुल्हनों का यह श्रृंगार तब तक पूरा नहीं होता, जब तक वो पारंपरिक चूड़ियां अपने दोनों हाथों में ना पहन लें। लंबे समय से ही चूड़ियां Indian Brides का एक अनिवार्य हिस्सा रही है। कांच, सोना या मेटल से बनी चूड़ियां दुल्हनों और शादीशुदा महिलाओं के सोलह श्रृंगार का एक खास हिस्सा है। भारत में आपको कोई भी ऐसी दुल्हन नहीं मिलेगी जो चूड़ियां ना पहने हो। आभूषण (Jewellery) का यह टुकड़ा सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक तो है ही, साथ ही यह पति की लंबी उम्र का प्रतीक भी माना जाता है।
यदि आप भी अपनी शादी के लिए चूड़ियां खरीदना चाहती है और आपको इनका सेलेक्शन करने में परेशानी हो रही है तो चिंता की कोई बात नहीं। इस पोस्ट में हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पूरा पढ़ने के बाद आप यह निर्णय ले सकेंगी कि आपको कौन सी चूड़ियां (Bangles) खरीदनी चाहिए। लेकिन उससे पहले हम महिलाओं के लिए चूड़ियों की महत्वता (Importance of Bangles for Women) के बारे में जान लेते हैं।
5 Best Bangles | Price |
(1) बंगाली (Bengali) | Check |
(2) कोडव (Kodava) | Check |
(3) पंजाबी और सिख (Punjabi & Sikh) | Check |
(4) राजपूत (Rajput) | Check |
(5) महाराष्ट्रीयन (Maharashtrian) | Check |
महिलाओं के लिए चूड़ियों का महत्व क्या है (Importance of Bangles for Women in Hindi) –
ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं अपने दोनों हाथों में चूड़ियां (Bangles) पहनती हैं। क्योंकि यह न केवल सुहाग की निशानी होती है, बल्कि यह भी मान्यता है कि यह पति की लंबी उम्र का प्रतीक है। लेकिन आजकल के बदलते दौर में महिलाओं की सोच भी बदल गई है, जिस कारण शहर की ज्यादातर औरतें हाथों में चूड़ियां नहीं पहनती। उनको यह लगता है कि चूड़ियों के बिना वह ज्यादा खूबसूरत लगती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। शादीशुदा महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने के लिए चूड़ियों का एक बहुत बड़ा रोल होता है। यह न सिर्फ आपके आकर्षण को बढ़ाती है, बल्कि यह चूड़ियां आपके शरीर (Body) को स्वस्थ भी रखती है और ऊर्जा प्रदान करती हैं। तो चलिए इसी के साथ हम आगे बढ़ते हैं और औरतों के लिए चूड़ियों की महत्वता के बारे में जानते हैं –
यह भी पढ़ें – Top Necklace Reviews in Hindi
Importance of Bangles for Women in Hindi –
- जो महिलाएं चूड़ियां पहनती हैं उनकी एनर्जी उन महिलाओं की तुलना में ज्यादा होती है जो चूड़ियां नहीं पहनती। चूड़ियां ना पहनने वाली महिलाएं जल्द ही थकान महसूस करने लगती हैं। ऐसी महिलाएं कमजोरी महसूस करती हैं। नतीजा यह होता है कि इन स्त्रियों को कम उम्र में ही अनेक रोगों का सामना करना पड़ जाता है।
- धार्मिक मान्यताओं में यह भी है कि जो महिलाएं चूड़ियां पहनती हैं उनके पति की उम्र लंबी होती है। बस यही वजह है कि गांव में हर महिला (Women) आपको चूड़ियां पहने हुए दिखाई देगी। चूड़ियों के बिना किसी भी महिला का श्रृंगार पूरा नहीं होता है।
- जो महिलाएं चूड़ियां पहनती हैं उनकी चूड़ियों से उनको इस बात का एहसास होता रहता है कि उनके ऊपर उनके परिवार की जिम्मेदारियां (Responsibilities) हैं। इस प्रकार महिला अपने परिवार के लोगों के खाने-पीने और खुशियों इत्यादि का अच्छे से ख्याल रखती है। जबकि उन महिलाओं में इस चीज का थोड़ा सा अभाव होता है जो चूड़ियां नहीं पहनती हैं।
- यह बात अक्सर सुनने में आती है कि पुरुषों (Men) की तुलना में स्त्रियां (Women) थोड़ी नाजुक होती हैं। लेकिन जब यह महिलाएं हाथों में सोने या चांदी की चूड़ियां पहन लेती हैं तो उन धातुओं से निकलने वाली ऊर्जा महिलाओं के शरीर को काफी शक्ति प्रदान करती है। इस कारण उनकी हड्डियां, हृदय तथा मानसिकता मजबूत (Strong) होती है और वे हर परेशानी का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहती हैं। बस यही वजह है कि पुराने जमाने में सभी महिलाएं बहुत ही साहसी होती थीं।
- महिलाओं द्वारा पहने जाने वाली चूड़ियों की खनखनाहट घर के वातावरण (Environment) से नकारात्मकता को हटाने का काम करती है और वहां पर सकारात्मक ऊर्जा को फैलाती है। इन चूड़ियों की मधुर आवाज घर की एकता को बनाए रखने में भी अपनी एक अहम भूमिका निभाती है।
यह तो बात हुई ‘महिलाओं के लिए चूड़ियां कितनी महत्वपूर्ण होती हैं की। अब आगे हम अपने मुख्य टॉपिक Best Bangles in India पर आ जाते हैं और 5 Best Bangles in Hindi के बारे में जानते हैं।
5 Best Bangles Reviews in Hindi –
(1) बंगाली (Bengali) –
Bengali Bangles Set – बंगाली दुल्हन पारंपरिक रूप से लाल तथा सफेद रंग की चूड़ियां (Bengali Bangles Red and White) पहनती है। सफेद चूड़ियां शंख से बनी होती है, जो ‘शंख’ कहलाती हैं, जबकि लाल चूड़ियां लाल मूंगे से बनी होती है, जिसे ‘पोला’ कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि दुल्हन को शादी के पहले साल के दौरान इसे टूटने नहीं देना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो यह एक बुरा शगुन कहलाता है।
(2) कोडव (Kodava) –
Bangles for Bride – एक कोडावथी यानी कूर्ग दुल्हन कड़ागास पहनती है। यह खोखले सोने के कड़े होते हैं, जो कलाई के चारों ओर चिपकते हैं। इस प्रकार के कड़ों में सिंगल, डबल या ट्रिपल बैंड हो सकते हैं। आमतौर पर दुल्हनें इसे रंगीन मेटल या कांच की चूड़ियों के साथ पहनती हैं।
(3) पंजाबी और सिख (Punjabi & Sikh) –
Punjabi Wedding Bangles Chura – पंजाबी दुल्हनों को आमतौर पर उनके मामा गिफ्ट के तौर पर चूड़े का सेट देते हैं, जिसका रंग सफेद और लाल होता है। इन चूड़ियों को ज्यादा फेस्टिव शानदार लुक देने के लिए इन्हें रत्न या फिर नग से सजाया जाता है।
(4) राजपूत (Rajput) –
Bajuband Rajputi Jewellery – राजपूत और गुजराती दुल्हनें अपनी शादी में पारंपरिक तौर पर बाजूबंद (Armlets) पहनती हैं, जो की कलाई पर ना पहनकर बाहों पर पहना जाता है। यह बाजूबंद आपको एक अलग और खास लुक देने में अपनी एक अहम भूमिका निभाता है।
(5) महाराष्ट्रीयन (Maharashtrian) –
Maharashtrian Bangles Set – पारंपरिक तौर पर महाराष्ट्रीयन दुल्हन या नई शादीशुदा औरतें हरे कांच की चूड़ियां पहनती हैं। लेकिन इसके साथ वह पटली या पटियाला भी पहनती हैं जो कि पारंपरिक डिजाइन से बनी सोने की चूड़ियां होती हैं। दुल्हन के लिए हरा रंग उर्वरता का प्रतीक होता है। इन हरे कांच की चूड़ियों को महाराष्ट्रीयन दुल्हन अपने दोनों हाथों में विषम संख्या (Odd Number) में पहनती हैं।
मुझे पूरी उम्मीद है कि आज की मेरी इस पोस्ट 5 Best Bangles Reviews in Hindi के बारे में पढ़कर आपको समझ आ गया होगा कि कौन सी चूड़ियां आपके लिए बेहतर होगी। अगर आपको मेरी आज की यह Post अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, WhatsApp, Instagram, Twitter, LinkedIn आदि पर Share करें। यदि अभी भी आपके मन में किसी तरह का सवाल है तो आप Comment के द्वारा पूछ सकती हैं। इस तरह की और भी पोस्ट का Notification पाने के लिए आप मेरे Blog को Subscribe करें या फिर Bell Icon को Press करें, Thanks।
यह भी पढ़ें – Best Hair Dryer in Hindi
यह भी पढ़ें – Best Statement Earrings in Hindi