14 सबसे अच्छे लेडीज व जेंट्स परफ्यूम – Best Perfume Reviews in Hindi

14 सबसे अच्छे लेडीज व जेंट्स परफ्यूम (Best Perfume Reviews India) –

Best Perfume Reviews ज़्यादातर लोगों को परफ्यूम की खुशबू अच्छी लगती है। चाहे Men हो या Women दोनों ही परफ्यूम को लगाना पसंद करते हैं। इसकी भीनी भीनी खुशबू आपको दिन भर तरोताजा रखती है। Perfume की खुशबू आपको आकर्षक तो बनाती ही है, साथ ही आपके पार्टनर को इम्प्रेस करने में भी परफ्यूम की एक अहम भूमिका होती है।

Best Perfume Reviews

ऐसे में अक्सर लोगों को बेस्ट परफ्यूम चुनने में परेशानी होती है। यदि आप भी अपने लिए सही परफ्यूम का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं या आपको यह नहीं पता कि Sabse Accha Perfume Konsa Hota Hai तो घबराने की जरूरत नहीं। इस पोस्ट में मैं आपको Best Perfume Reviews के बारे में बताने जा रही हूं, जिसे पढ़कर आप अपने लिए सही परफ्यूम का सेलेक्शन कर सकेंगे।

इस पोस्ट में मैं आपको Best Perfume for Men in India, Best Perfume for Women in India, Best Perfume for Girls in India इत्यादि के बारे में बताने जा रही हूं। लेकिन इससे पहले हम परफ्यूम की और भी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में जान लेते हैं, जिन्हें जानना हमारे लिए बहुत जरूरी है।

14 Best Perfume for Women and Men Price
(1) Paris Hilton 100 ml Edp Perfume For Women Check
(2) Elizabeth Taylor White Diamonds Eau De Toilette Spray for WomenCheck
(3) Jean Paul Gaultier Classique Eau de Toilette Perfume For Women Check
(4) Beautiful By Estee Lauder 30ml For Women. Eau De Parfum Spray 1 Fl Oz Check
(5) Issey Miyake L’Eau D’Issey Eau De Toilette Perfumes, 100ml Check
(6) Rihanna Reb’l Fleur Eau De Spray, 100.55ml Parfum Check
(7) Dior Christian Hypnotic Poison Eau Secrete EDT Perfume Check
(8) Guess for Men – 2.5 Ounce EDT Spray Perfume Check
(9) Versace Eau Fraiche Eau De Toilette Perfume for MenCheck
(10) Acqua Di Gio By Giorgio Armani Perfume For Men Edt Spray Check
(11) Dunhill Icon Racing EDP Perfume, 100ml Check
(12) SKINN BY TITAN Verge 100ml Perfume for Men Check
(13) Coach Man Eau De Toilette, 3.4 Fl Oz, 100ml Perfume Check
(14) United Colors of Benetton United Dreams Aim High Eau De Toilette Perfume Check

परफ्यूम के प्रकार (Types of Perfume in Hindi) –

परफ्यूम को मुख्य रूप से 5 हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें से आप कोई भी परफ्यूम अपनी पसंद के अनुसार ले सकते हैं –

(1) फ्लोरल फ्रेगरेंस/सेंट  (Floral Fragrance/Scent) –

फ्लोरल फ्रेगरेंस में गुलाब, जैस्मिन, लवेंडर तथा ऑरेंज ब्लॉसम जैसी नेचुरल खुशबू को आमतौर पर ज्यादा पसंद किया जाता है। यह काफी स्ट्रॉन्ग ओवररटोन होती है। इस तरह के फ्रेगरेंस को यंग और मिडिल एज वाले लोग ज्यादा यूज़ करते हैं। इस फ्रेगरेंस को आप लगभग हर मौके (Events) पर ही उपयोग कर सकते हैं।

(2) गेट फ्रूटी  (Gate Fruity) –

इस तरह की फ्रेगरेंस में ताजगी और जवां महसूस होता है। यह फ्रेगरेंस बहुत ही फ्रेश लगती है। इसको सर्दी व गर्मी दोनों ही मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है।

(3) फील वूड (Feel Wood) –

इस प्रकार के परफ्यूम में आपको गहरी कुदरती खुशबू मिलेगी। यह आपको जंगल या फिर उसी तरह की जगहों को महसूस कराती है। इस खुशबू में सीडर, चंदन इत्यादि को रख सकते हैं। इस परफ्यूम को मैच्योर महिलाओं के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस प्रकार के परफ्यूम को आप किसी भी मौसम में लगा सकते हैं।

(4) गो ग्रीन (Go Green) –

यह भी एक कुदरती खुशबू होती है। इसमें से आपको ताज़ी घांस के कटने तथा बसंत के मौसम के समय महसूस होने वाली खुशबू का अहसास हो सकता है। यह फ्रेगरेंस यंग और स्पोर्ट्स को पसंद करने वालों के बीच ज़्यादा लोकप्रिय है।

(5) ओरिएंटल फ्यूजन (Oriental Fusion) –

इस प्रकार के परफ्यूम में लगभग सभी कैटेगरी की क्वालिटी आपको मिलती है। यही कारण है कि यह परफ्यूम Corporate Culture में काफी ज़्यादा पसंद किया जाता है। इस तरह के परफ्यूम की खुशबू सबसे अधिक स्ट्रॉन्ग होती है। इस परफ्यूम को लगाने के लिए आपको अपनी एज ग्रुप के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसका यूज आप शाम को होने वाले फंक्शन या फिर किसी खास मौके पर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंBest Nail Polish Reviews in Hindi

परफ्यूम खरीदने से पहले ध्यान देने वाली बातें (Perfume Buying Tips in Hindi) –

लोग अच्छी खुशबू के लिए अलग-अलग प्रकार के परफ्यूम का यूज करते हैं। परफ्यूम खरीदने से पहले आप हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि आप जो भी परफ्यूम खरीदें वो अपना प्रभाव लोगों पर गहराई से छोड़ जाए। अगर आप समझदारी से परफ्यूम खरीदते हैं तभी आपको उसका फायदा मिल सकता है।

परफ्यूम खरीदने से पहले मौसम और इवेंट्स को भी जरूर ध्यान में रखें। सिर्फ अच्छी खुशबू देखकर ही परफ्यूम का चुनाव करना समझदारी नहीं है। एक परफेक्ट परफ्यूम खरीदने के लिए आपको निम्नलिखित चीज़ों का ख्याल रखना होगा –

  • परफ्यूम खरीदने के लिए आप जब भी बाजार (Market) जाएं तो आप एक अच्छी क्वालिटी का ही परफ्यूम खरीदें। 
  • परफ्यूम सेलेक्ट करते समय आप वहां पर मौजूद सेल्समैन की भी हेल्प ले सकते हैं, जिससे आपको परफ्यूम खरीदने में आसानी होगी।
  • परफ्यूम ट्राई करते वक़्त अगर आपको जलन महसूस होती है तो ऐसे परफ्यूम को आप न खरीदें।
  • परफ्यूम की बॉटल्स पर जो लिखा होता है, उससे यह पता चलता है कि वह फ्रेगरेंस आपकी बॉडी पर कितने समय के लिए बना रहेगा, जैसे –

परफ्यूम- 6-8 घंटे (Perfume – 6-8 Hours)

ऑ डे परफ्यूम- 5 घंटे (Eau de Perfume – 5 Hours)

ऑ डे टॉयलेट – 2-3 घंटे (Eau de Toilet – 2-3 Hours)

ऑ डे कोलोन – 2 घंटे (Eau de Cologne – 2 Hours)

बॉडी मिस्ट- एक घंटे से कम (Body Mist – Less than an Hour)

  • ऐसा ज़रूरी नहीं है कि हमेशा महंगा परफ्यूम ही अच्छा हो। यह बात आपकी त्वचा (Skin) पर भी निर्भर करती है कि कौन सा परफ्यूम आपको सूट करता है।
  • अगर परफ्यूम पहले से डार्क हो चुका है तो ऐसा परफ्यूम High Quality वाला परफ्यूम है। इसमें आपको नेचुरल इंग्रीडिएंट्स मिलेंगे। यदि परफ्यूम में नेचुरल इंग्रीडिएंट्स मौजूद हैं तो ऐसे परफ्यूम का रंग बदलता है तो आप ऐसे परफ्यूम को खरीदने से बचें।
  • जब भी आप परफ्यूम खरीदें तो मौसम का भी ध्यान जरूर रखें। गर्मी के मौसम में ताजगी के लिए फूलों या फलों की खुशबू वाले परफ्यूम को चुनना आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
  • जब आप परफ्यूम खरीदने बाजार जाएं तो उस समय आप बॉडी पर कोई भी परफ्यूम लगाकर न जाएं। वरना आपको सही खुशबू सेलेक्ट करने में परेशानी हो सकती है।

ऊपर आपने जाना कि परफ्यूम के कितने प्रकार होते हैं और परफ्यूम खरीदते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि Sabse Accha Perfume Kaun Sa Hai

14 सबसे अच्छे परफ्यूम (Best Perfume Reviews) –

नीचे मैं आपके लिए बेस्ट परफ्यूम की लिस्ट लेकर आयी हूं, जिसमें आपको लेडीज और जेंट्स दोनों के लिए बेस्ट परफ्यूम मिलेंगे। तो आइए जानते हैं Best Perfume for Women और Best Perfume for Men के बारे में।

यह भी पढ़ेंTop Necklace Reviews in Hindi

Best Perfume Reviews in Hindi

महिलाओं के लिए सबसे अच्छे परफ्यूम – Best Perfume for Women in India –

(1) Paris Hilton 100 ml Edp Perfume For Women –

Best Perfume Reviews India

पैरिस हिल्टॉन परफ्यूम की बेस्ट ब्रांड में से एक है। Paris Hilton द्वारा इस परफ्यूम को साल 2005 में बनाया गया था। 100 ml के इस परफ्यूम की खुशबू बहुत ही मनमोहक है। यह आकर्षक खुशबू अपको कई तरह के फूलों तथा फलों के मिश्रण सी महसूस हो सकती है। Company यह दावा करती है कि इस परफ्यूम को आप रोजाना यूज कर सकते हैं। लेकिन मौसम के हिसाब यह परफ्यूम गर्मी एवं वसंत के लिए सबसे उपयुक्त हो सकता है। इसकी भीनी-भीनी सी खुशबू की वजह से यह दिन में Use करने के लिए एकदम Perfect है। यह परफ्यूम इडीपी वर्ग (EDP- तीन-चार घंटे या फिर उससे ज़्यादा चलने वाला) का है, जिसकी खुशबू लंबे समय तक बॉडी पर बनी रहती है। इसकी पैकिंग भी आपको काफी आकर्षक लगेगी।

(2) Elizabeth Taylor White Diamonds Eau De Toilette Spray for Women, 100ml Perfume –

Best Fragrance Reviews

एलिजाबेथ टेलर वाइट डायमंड्स परफ्यूम को 1991 में बनाया गया था। 100ml का यह परफ्यूम महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। इस परफ्यूम के नाम से ही इसकी क्वालिटी का पता चलता है। अब जिस परफ्यूम के नाम में ही Diamond लगा हो, उसका यूज करने के बारे में एक बार तो ज़रूर सोचना चाहिए। कंपनी यह दावा करती है कि इसके टॉप नोट्स (किसी परफ्यूम को लगाने पर तुरंत आने वाली खुशबू) गुलाब, लिली, ओकमॉस, एम्बर तथा चंदन हैं। इस परफ्यूम का एक स्प्रे ही काफी देर तक टिका रहता है। इसे लगाने के बाद कम से कम 5 से 6 घंटे तक बॉडी में इसकी खुशबू बरकरार रहती है। इसको आप हर दिन यूज कर सकते हैं। इस लेडीज परफ्यूम की पैकिंग कांच की बोतल में हुई है। इसकी खुशबू लोगों को आकर्षित करने के साथ ही मूड को भी Fresh कर सकती है।

(3) Jean Paul Gaultier Classique Eau de Toilette Perfume For Women –

Best Perfume Reviews 2020

Best Perfume Reviews की लिस्ट में Jean Paul का नाम भी आता है। यह परफ्यूम 100 ml का है। एक आकषर्क बोतल में उपलब्ध (Available) यह Best Ladies Perfume अपने पैकेजिंग के लिए महिलाओं को आकर्षित करने में सक्षम है। साथ ही यह अपनी खुशबू की वजह से भी लोकप्रियता बटोरने में अहम भूमिका निभा सकता है। कंपनी के मुताबिक, भीनी-भीनी सी संतरे की खुशबू के साथ ही अदरक की तेज महक तथा वैनिला का ट्विस्ट इस परफ्यूम को खास (Special) बनाता है। यह लेडीज परफ्यूम ईडीटी वर्ग का है, जो कम से कम 2 से 3 घंटे तक अपनी खुशबू को बरकरार रखने में मददगार हो सकता है। इसे आप न केवल दिन में, बल्कि रात की पार्टी में भी आराम से लगा सकते हैं।

(4) Beautiful By Estee Lauder 30ml For Women. Eau De Parfum Spray 1 Fl Oz –

Sabse accha perfume ka naam

Beautiful By Estee Lauder परफ्यूम को 1985 में बनाया गया था। यह परफ्यूम 30ml का है। Company के अनुसार, इस Ladies Perfume की खुशबू रोमांटिक है, जो लंबे समय तक अपना असर छोड़ सकती है। इस परफ्यूम की खुशबू आपको गुलाब, जैस्मिन, गुलनार जैसे फूलों की याद दिलाएगी। इसके साथ ही इसमें आपको सिट्रस फलों जैसी फ्रूटी खुशबू का अनुभव भी हो सकता है। यदि कोई महिला (Woman) इस लेडीज परफ्यूम को लगाएगी, तो इसकी खुशबू से उसको ऐसा महसूस होगा कि वह सबसे सुंदर महिला है।

(5) Issey Miyake L’Eau D’Issey Eau De Toilette Perfumes, 100ml –

Best Perfume for Women

100ml की यह परफ्यूम आपकी बॉडी में एक मनमोहक खुशबू की छाप छोड़ती है। कंपनी के मुताबिक, इसे लगाने के तुरंत बाद आपको जो खुशबू महसूस होगी वो गुलाब व कमल के फूल की है। धीरे-धीरे जब यह परफ्यूम आपकी त्वचा (Skin) में समाना शुरू करेगा, तब आप इसकी खुशबू में बदलाव भी महसूस करेंगे। एक पतली सी बोतल में पैक यह परफ्यूम जब पूरी तरह से आपकी स्किन में जाकर घुल जाएगा तो, अंत में भीनी-भीनी सी चंदन सी खुशबू घंटो तक आपकी बॉडी में बनी रहेगी। इसकी ताजगी भरी खुशबू की वजह से यह हर मौसम में लगाने के लिए परफेक्ट है।

(6) Rihanna Reb’l Fleur Eau De Spray, 100.55ml Parfum –

 लेडीज परफ्यूम

इस परफ्यूम को 2011 में लॉन्च किया गया था। 100.55ml का यह परफ्यूम मशहूर अंतरराष्ट्रीय गायिका रिहाना के नाम का है, जो कि उनकी Personality के जैसा ही छाप छोड़ने वाला है। इस परफ्यूम की बोतल की डिजाइन भी रिहाना की मनपसंद स्टिलेटो हील्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कंपनी यह दावा करती है कि इसको High Quality वाले Products से बनाया गया है। इसमें मौजूद पचौली, वेनिला तथा एम्बर (परफ्यूम में मौजूद सुगंधित सामग्री) का मिश्रण इस लेडीज परफ्यूम को भीनी-भीनी सी मनमोहक खुशबू प्रदान करता है। यह परफ्यूम एक ग्लैमरस महिला को और भी अधिक आकर्षक महसूस कराने के लिए Perfect है।

(7) Dior Christian Hypnotic Poison Eau Secrete EDT Perfume for Women, 100ml –

Best Perfume for Girls

100ml का यह परफ्यूम 1998 में लॉन्च किया गया था। यह एक मन मोह लेने वाला लेडीज परफ्यूम है। इसकी सुंदर सी पैकेजिंग और देर तक बनी रहने वाली खुशबू किसी भी महिला को आसानी से खुश कर सकती है। कंपनी यह दावा करती है कि इसके टॉप नोट (परफ्यूम लगाने के तुरंत बाद आने वाली खुशबू) में सिट्रस फलों की खुशबू मौजूद है और फिर बाद में इसकी खुशबू धीरे-धीरे चमेली के फूल की खुशबू में बदलने लगती है, जो कि हार्ट नोट्स है। आपको इस Best Women Perfume को बार-बार लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसका केवल एक स्प्रे ही आपके के लिए बहुत है।

पुरुषों के लिए सबसे अच्छे परफ्यूम – Best Perfume for Men in India –

Best Perfume Reviews in Hindi

(8) Guess for Men – 2.5 Ounce EDT Spray Perfume –

पुरुषों के लिए सबसे अच्छे परफ्यूम

इस परफ्यूम की खूबसूरत सी पैकिंग से ही इसकी क्वॉलिटी का पता चलता है। इस मेंस परफ्यूम को खरीदने के लिए इसकी प्यारी सी बॉटल ही काफी है। लेकिन इस परफ्यूम की खूबियां यहीं पर खत्म नहीं हो जाती हैं। केवल इसकी बॉटल ही इसको खास नहीं बनाती है, बल्कि इस परफ्यूम को स्पेशल बनाने में इस परफ्यूम की दिलनशीं खुशबू का भी उतना ही बड़ा योगदान है। Guess for Men परफ्यूम की मस्की खुशबू के साथ ही साथ इसका आकर्षक Price भी आपका दिल जीत लेगा।

(9) Versace Eau Fraiche Eau De Toilette Perfume for Men, 100ml –

Top Perfume Reviews

Best Perfume Reviews में हम Versace को कैसे भूल सकते हैं। Versace के इस 100ml परफ्यूम में आपको रोज वुड, सिकामोर वुड, कैरमबोला, व्हाइट लेमन और सीडर लीव्स के फीचर नोट्स मिलते हैं। इसकी लुभावनी व मनमोहक खुशबू आपको सारा दिन तरोताज़ा रखने में हेल्प करती है। अगर आप डेट पर जाने की तैयारी में हैं तो इस मेंस परफ्यूम को लगाकर जरूर जाएंं। इसकी दिल जीत लेने वाली खुशबू से आपको सेकेंड डेट पर जाने का ऑफर भी उसी दिन मिल सकता है। इसके अलावा इस परफ्यूम की आकर्षक कीमत भी आपको पसंद आएगी।

(10) Acqua Di Gio By Giorgio Armani Perfume For Men Edt Spray –

Best Perfume for Men 2020

यदि आप यह चाहते हैं कि परफ्यूम लगाने के बाद आपकी बॉडी खुशबू करे तो आप बेझिजक इस परफ्यूम को खरीद सकते हैं। यह Best Men’s Perfume जैस्मीन, नेरोली, बर्गामोट, लेमन तथा टेंगेरीन के मिश्रण से बना है। इस किस्म की बेहतरीन और मनमोहक खुशबू आपको शायद ही किसी अन्य Brand में मिले। यह एक Romantic अहसास दिलाने वाला परफ्यूम है। इसलिए अगर आप एक रोमांटिक डेट पर जाने का मन बना रहे हैं तो यह परफ्यूम आपके लिए बिल्कुल राइट चॉइस साबित हो सकता है। इस परफ्यूम को खरीदने के बाद आपको बिल्कुल भी Disappoint नहीं होना पड़ेगा।

(11) Dunhill Icon Racing EDP Perfume, 100ml –

बेस्ट परफ्यूम

बेस्ट परफ्यूम की लिस्ट में Dunhill Icon Racing EDP का नाम भी शामिल है। यह परफ्यूम उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो दिन में कई बार परफ्यूम लगाना पसंद नहीं करते। यह परफ्यूम बहुत ही टिकाऊ है। अगर आपने एक बार इस परफ्यूम को लगा लिया तो इसकी खुशबू आपकी बॉडी पर बनी रहेगी और आपको दिन भर में इसे दोबारा लगाना नहीं पड़ेगा। इस मेंस परफ्यूम से आपको हल्की सी स्वीट, हल्की सी खट्टी तथा वुडी खुशबू मिलेगी। यह Branded Perfume स्पेशली आउटिंग पर जाने वाले युवाओं (Youth) के लिए परफेक्ट माना जाता है। क्वालिटी के हिसाब से इस परफ्यूम की कीमत भी ज़्यादा नहीं है।

(12) SKINN BY TITAN Verge 100ml Perfume for Men –

Best Perfume for Men Under 2000

100ml का यह मेंस परफ्यूम आपको बहुत पसंद आएगा। इसमें आपको बेहतरीन, क्रिस्प और ताजगी भरी खुशबू मिलेगी। यह एक ऐसा बेहतरीन और देर तक टिकने वाली खुशबू वाला परफ्यूम है, जो आपको रूमानी अहसास में खोए रखता है। इस मेंस परफ्यूम की खुशबू बहुत ही सिट्रस, फ्रेश और ताजगी से भरी हुई है। स्किन वर्ज के टॉप नोट्स में आपको लेवेंडर ऑयल, बेसिल ऑयल, रोजमैरी ऑयल तथा लेमन की हिंट मिलती है। यह परफ्यूम आपको पूरा दिन फ्रेश रखने के साथ ही एक्टिव व तरोताजा भी रखता है। इस परफ्यूम की कीमत (Price) भी कम है।

(13) Coach Man Eau De Toilette, 3.4 Fl Oz, 100ml Perfume –

Best Perfume for Men Under 5000

Best Perfume Reviews में Coach Man Eau De Toilette का नाम भी आता है। इसकी ताजगी, फ्रूटी तथा मनमोहक खुशबू आसानी से किसी भी व्यक्ति का दिल चुरा सकती है। इस 100ml कोलोन की खुशबू किसी जादू की तरह काम करती है। यह परफ्यूम न केवल आपको दिन भर फ्रेश रखता है, बल्कि आपको भीड़ में भी स्पेशल बनाने में सहायक हो सकता है। यदि आप एक वाजिब कीमत के बेहतरीन, प्रीमियम क्वालिटी के परफ्यूम को ढूंढ रहे हैं तो यह परफ्यूम आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।

(14) United Colors of Benetton United Dreams Aim High Eau De Toilette Perfume, 100ml –

Best Perfume for Men Under 2000

इस मेंस परफ्यूम को कम कीमत में मिलने वाला बेस्ट परफ्यूम माना जाता है। यह Perfume प्रीमियम और एवरलास्टिंग दोनों ही कैटेगरी में बिल्कुल फिट बैठता है। युनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेट्टन के एम हाई वेरिएंट के टॉप नोट में आपको सिट्रस, ग्रेपफ्रूट तथा लेमन का फील मिलता है। जबकि हार्ट नोट में आपको मिंट, जायफल व सेज की हिंट मिलती है। इसके अलावा बैकग्राउंड नोट में आपको एंबर, वुड और मॉस का अहसास मिलता है। यदि आप डेट पर जाते हैं तो इस परफ्यूम का केवल एक स्प्रे ही आपको डेट पर रूमानी अहसास दिलाने के लिए काफी है।

ऊपर आपने जाना Best Perfume Reviews के बारे में। जिसे पढ़ने के बाद आप यह समझ गए होंगे कि कौन सा परफ्यूम आपके लिए बेस्ट होगा। अब आगे हम जानेंगे कि परफ्यूम लगाते समय आप किन-किन बातों का ख्याल रखें।

परफ्यूम लगाने से पहले ध्यान देने वाली बातें (Things to Keep in Mind Before Applying Perfume) –

  • जब भी आप परफ्यूम लें, वह हमेशा अच्छी ब्रांड और अच्छी क्वालिटी का ही होना चाहिए।
  • परफ्यूम को नहाने के तुरंत बाद बॉडी पर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से इसकी खुशबू ज़्यादा देर तक बॉडी पर नहीं टिकती है।
  • हमेशा मॉइस्चराइजर लगाने के 10 मिनट बाद ही परफ्यूम लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि मॉइस्चराइजर परफ्यूम की खुशबू को लॉक कर लेता है, जिसकी वजह से परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक बॉडी पर बरकरार रह सकती है।
  • आप परफ्यूम को कान के पीछे, कोहनी के पीछे या फिर कपड़ों पर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से परफ्यूम की खुशबू ज़्यादा देर तक बनी रह सकती है। 
  • आप कलाई पर कोलोन को लगाएं, लेकिन लगाने के बाद दूसरे हाथ से इसको बिल्कुल न रगड़ें। बल्कि उसे वैसे ही सूखने दें। क्योंकि रगड़ने से इसकी खुशबू बहुत जल्दी समाप्त हो जाती है।

यह भी पढ़ेंBest Statement Earrings in Hindi

यह भी पढ़ें5 Best Bangles Reviews in Hindi

परफ्यूम लगाने के फायदे (Benefits of Applying Perfume) –

  1. परफ्यूम लगाने से आप पसीने की बदबू से बचे रहते हैं।
  2. आपको पूरे दिन एक मनमोहक खुशबू मिलती है और तरोताजा महसूस होता है।
  3. परफ्यूम लगाने से सामने वाले के ऊपर अच्छा Impression पड़ता है।

उम्मीद करती हूं कि आज की मेरी पोस्ट Best Perfume Reviews in Hindi  के बारे में पढ़कर आपको समझ आ गया होगा कि कौन सा परफ्यूम आपके लिए बेस्ट होगा। अगर आपको मेरी आज की Best Perfume Reviews की यह Post पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, WhatsApp, Instagram, Twitter, LinkedIn आदि पर Share करना न भूलें। इस तरह की और भी पोस्ट का Notification पाने के लिए आप मेरे Blog को Subscribe करें या फिर Bell Icon को Press करें, Thanks

यह भी पढ़ें8 Best Hair Dryer in Hindi

Leave a Comment

 - 
Arabic
 - 
ar
Bengali
 - 
bn
Chinese (Simplified)
 - 
zh-CN
English
 - 
en
French
 - 
fr
German
 - 
de
Indonesian
 - 
id
Russian
 - 
ru
Spanish
 - 
es
Urdu
 - 
ur
error: Content is protected !!