7 Best Lipstick आपके खूबसूरत होंठों के लिए –
Best Lipstick in Hindi – लड़कियों का सबसे पसंदीदा मेकअप लिपस्टिक होती है। बिना लिपस्टिक के लड़कियों का मेकअप अधूरा सा लगता है। लिपस्टिक लड़कियों के Makeup को परफेक्ट और कंप्लीट लुक देती है। वहीं जो लड़कियां मेकअप नहीं भी करतीं, वो भी लिपस्टिक का इस्तेमाल करके खुद को आकर्षक दिखाने का प्रयास करती हैं। चाहे शादी हो या पार्टी हर फंक्शन में लिपस्टिक की जरूरत पड़ती है। ऐसे में लड़कियां लिपस्टिक का मनचाहा रंग (Best Lipstick Colour) तो बाजार से खरीद लेती हैं, लेकिन लिपस्टिक की अच्छी Quality और ब्रांड (Best Lipstick Brand) के बारे में उन्हें जानकारी नहीं होती है। यदि आप भी उनमें से एक हैं तो यह पोस्ट आपके लिए ही है।
इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगी Sabse Acchi Lipstick Kaun Si Hai और सबसे अच्छी लिपस्टिक कौन सी कंपनी की है। इसके साथ ही आप इस पोस्ट में लिपस्टिक के प्रकार, लिपस्टिक खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें, और लिपस्टिक लगाने का सही तरीका क्या है इत्यादि के बारे में जानेंगी।
7 Best Lipstick Brands | Price |
(1) लैक्मे 9 टू 5 मैट लिप कलर, रोज़ ब्लिस MM13, 3.6g लिपस्टिक | Check |
(2) मेबेलिन न्यू यॉर्क कलर सेंसेशनल क्रीमी मैट लिपस्टिक | Check |
(3) लॉरियल पेरिस कलर रिचे मॉइस्ट मैट लिपस्टिक | Check |
(4) एली 18 कलर पॉप्स सिल्क लिपस्टिक | Check |
(5) कलरबार (Colorbar) वेलवेट मैट लिपस्टिक | Check |
(6) फेसेस कैनेडा वेटलेस क्रीम लिपस्टिक | Check |
(7) शुगर कॉस्मेटिक्स नथिंग एल्स मैटर लौंगवियर लिपस्टिक | Check |
लिपस्टिक के प्रकार (Types of Lipstick in Hindi) :
होठों को अलग-अलग प्रकार का लुक देने के लिए बाजार में आपको भिन्न-भिन्न प्रकार की लिपस्टिक मिल जाएंगी। आप अपनी स्किन के अनुसार किसी भी लिपस्टिक को चुन सकती हैं। वहीं लिपस्टिक आपके होठों पर कितने समय तक टिकी रहेगी, यह भी लिपस्टिक के प्रकार पर ही निर्भर करता है। बाजार में आपको मुख्य रूप से 6 प्रकार की लिपस्टिक मिलेंगी, जिन्हें आप अपनी आवश्यकतानुसार खरीद सकती हैं। आइये इन छह प्रकार की लिपस्टिक के बारे में विस्तार से जानते हैं –
यह भी पढ़ें – आपके खूबसूरत चेहरे के लिए 7 सबसे अच्छे फाउंडेशन
(1) मैट लिपस्टिक (Matte Lipstick) –
मैट लिपस्टिक लड़कियों और महिलाओं द्वारा काफी पसंद की जाती है। यह लिपस्टिक होंठों को Dry लुक देती है और लंबे समय तक होंठों पर टिकी रहती है। Matte Lipstick को लगाने से पहले आप अपने होंठों को लिपबाम से मॉइश्चराइज ज़रूर कर लें। वहीं अगर आपके होंठ फटे हुए या ड्राई हैं तो आप इस लिपस्टिक को लगाने से बचें। क्योंकि ऐसे में इस लिपस्टिक का उपयोग आपके होंठों के लुक को बिगाड़ सकता है। मैट लिपस्टिक को आप किसी पार्टी, ऑफिशियल मीटिंग इत्यादि में लगा सकती हैं।
(2) क्रेम लिपस्टिक (Creme Lipstick) –
क्रेम लिपस्टिक भी मैट लिपस्टिक की तरह ही होती है। लेकिन इसके इस्तेमाल से आपका होंठ ड्राई नहीं दिखाई देता। क्योंकि यह लिपस्टिक क्रीमी होती है। इस लिपस्टिक में मैट की अपेक्षा ज़्यादा मॉइश्चराइज करने की क्षमता होती है और यह आपके होंठों को Smooth Look देती है। लेकिन इस लिपस्टिक की कमी यह है कि यह आपके होंठों पर अधिक समय तक नहीं टिक पाती है। यह जल्दी फैल जाने वाली लिपस्टिक है। अगर आप चाहती हैं कि यह लिपस्टिक ज़्यादा समय तक आपके होंठों पर टिके और फैले नहीं, तो इसको लगाने से पहले आप अपने होंठों पर आउटलाइन करना न भूलें। वहीं इस लिपस्टिक का उपयोग आप ऐसी जगह पर करें, जहां पर आपको ज़्यादा खाने-पीने की आवश्यकता न हो। या फिर आप फिर से दोबारा इस लिपस्टिक को लगा सकें।
(3) शीयर लिपस्टिक (Sheer Lipstick) –
शीयर लिपस्टिक लगाने से आपको Natural Look मिलता है। इस लिपस्टिक को अपने होंठों पर लगाने से पहले आप होंठों पर कंसीलर से बेस ज़रूर बना लें। या फिर हल्के बाम से होंठों को नरिश कर लें। इस प्रकार से शीयर लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से यह आपके होंठों पर अधिक सुंदर लगेगी।
(4) ग्लॉसी लिपस्टिक (Glossy Lipstick) –
ग्लॉसी लिपस्टिक होंठों को शाइनी लुक देने के लिए लगाई जाती है। यह लिपस्टिक पतले होंठों पर काफी सूट करती है। गलॉसी लिपस्टिक आपके होंठों को आकर्षित बनाती है। इस लिपस्टिक की कमी यह है कि यह जल्दी फेड हो जाती है। यदि आपने किसी पार्टी में जाने का Plan बनाया है तो आप ग्लॉसी लिपस्टिक को लगा सकती हैं।
(5) लिप टिंट्स और लिप स्टेन (Lip Tints & Lipstain) –
ये लिपस्टिक आपके होंठों को नेचुरल लुक देती हैं। यह मार्कर और स्पंज की तरह उपलब्ध होती है। जिन लड़कियां को लिपस्टिक लगाना ज़्यादा पसंद नहीं है या फिर ठीक से लिपस्टिक लगानी नहीं आती है। उनके लिए यह लिपस्टिक एकदम परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।
(6) क्रेयॉन लिपस्टिक (Crayon Lipstick) –
क्रेयॉन लिपस्टिक होंठों को नरिश और मॉइश्चराइज करती है। क्रेयॉन कलर्स की दिखने वाली इस लिपस्टिक का Use होंठों पर बाम की तरह होता है। यह लिपस्टिक उन लड़कियों के लिए है, जिनके होंठ रूखे और फटते हैं।
यह भी पढ़ें – आपकी खूबसूरत आंखों के लिए 12 सबसे अच्छे काजल
लिपस्टिक खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल (Keep the Following Points in Mind when Buying Lipstick) :
यदि आप चाहती हैं कि आपके होंठ खूबसूरत दिखने के साथ ही स्वस्थ भी रहें। और उसपर किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट न हो। तो आपको लिपस्टिक खरीदने से पहले निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखकर ही लिपस्टिक खरीदनी चाहिए –
- सही शेड्स का चुनाव (Choose the Right Shades) –
लिपस्टिक खरीदते समय आपको लिपस्टिक के सही शेड्स (Best Lipstick Shades) का चुनाव करना बहुत जरूरी है। जैसे कि आपका रंग गोरा है और आपने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी है, तो ऐसे में आपके ऊपर Red Colour की लिपस्टिक ही अधिक सुंदर लगेगी।
- सही अंडरटोन चुनें (Choose the Right Undertones) –
लिपस्टिक के रंग में भी कई प्रकार के अंडरटोन होते हैं, जिनका चुनाव आप अपनी स्किन और ड्रेस के अनुसार करें। वहीं आपको डार्कर और कूलर अंडरटोन भी बाजार में मिल जाएंगी, जिनपर आपको खास ध्यान देना है।
- सही फिनिश का करें चुनाव (Choose the Right Finish) –
लिपस्टिक खरीदते समय सही फिनिश का चुनाव करना भी आवश्यक है। क्योंकि लिपस्टिक में भी कई प्रकार की फिनिश होती है, जैसे सॉटिन फिनिश, मैट्टी फिनिश इत्यादि। अलग-अलग तरह की फिनिश से होंठों को अलग-अलग लुक मिलता है। यदि आप चाहती हैं कि आपके होंठ शाइनी दिखें तो आप सॉटिन फिनिश की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। वहीं लंबे समय तक होंठों पर टिके रहने के लिए आपको मैट्टी फिनिश को चुनना चाहिए।
- सही ब्रांड चुनें (Choose the Right Brand) –
यदि आप चाहती हैं कि आपके होंठ स्वस्थ रहें और उनपर किसी प्रकार का साइड इफेक्ट न हो। तो आप हमेशा अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक (Best Lipstick Brand) ही खरीदें। ब्रांडेड लिपस्टिक महंगी ज़रूर होती है, लेकिन यह लम्बे समय तक चलने वाली लिपस्टिक होती है। और इसको होंठों पर लगाने से होंठ खराब भी नहीं होते हैं। सस्ती या फिर बिना ब्रांड की लिपस्टिक लगाने से आपके होंठ चटक सकते हैं। क्योंकि सस्ती लिपस्टिक में नमी देने वाले तत्व मौजूद नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें – 14 सबसे अच्छे लेडीज व जेंट्स परफ्यूम
7 सबसे अच्छी लिपस्टिक (Top Lipsticks in India) :
Top Lipstick Review in Hindi – हम आपको कुछ ऐसी लिपस्टिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि बेस्ट लिपस्टिक्स में गिनी जाती हैं। जिनके बारे में जानने के बाद आप अपनी पसंद और आवश्यकतानुसार कोई भी लिपस्टिक खरीद सकती हैं। तो आइए जानते हैं बेस्ट लिपस्टिक्स के बारे में –
Top Lipstick Shades –
(1) लैक्मे 9 टू 5 मैट लिप कलर, रोज़ ब्लिस MM13, 3.6g लिपस्टिक –
Best Lipstick Brand in India – लैक्मे मेकअप या लिपस्टिक के लिए सबसे अच्छी ब्रांड में से एक मानी जाती है। यह ब्रांड अपनी बेस्ट क्वालिटी के लिए प्रसिद्ध है। लैक्मे 9 To 5 की इस लिपस्टिक की बनावट सॉफ्ट और स्मूथ है। साथ ही यह विटामिन-E से भरपूर है। यह मैट फिनिश के साथ उपलब्ध है, जो लंबे समय तक आपके होंठों पर टिकी रहने में सक्षम है। इस लिपस्टिक के कई Shades आपको मिल जाएंगे।
स्टिक फॉर्म में उपलब्ध लैक्मे की यह लिपस्टिक लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है। लेकिन लैक्मे नाम से बाजार में कई नकली प्रोडक्ट भी मौजूद हैं, जिन्हें लोग लैक्मे समझकर उपयोग करते हैं, और अच्छी क्वालिटी या सही कलर न मिल पाने से निराश हो जाते हैं।
(2) मेबेलिन न्यू यॉर्क कलर सेंसेशनल क्रीमी मैट लिपस्टिक, 640 रेड लिब्रेशन, 3.9g –
Top Lipstick Company – प्रोडक्ट की दुनिया में मेबेलिन न्यू यॉर्क एक बहुत ही जाना माना नाम है। लिपस्टिक की यह ब्रांड लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। मेबेलिन न्यू यॉर्क कलर सेंसेशनल क्रीमी मैट लिपस्टिक सारा दिन आपके होंठों पर नमी बरकरार रखती है। यह लिपस्टिक आपको मुलायम क्रीम जैसा अहसास दिलाती है। मेबेलिन न्यू यॉर्क कंपनी का यह दावा है कि इस लिपस्टिक में एक हाइड्रेटिंग लिप कलर मौजूद है, जिसमें शहद के गुण हैं। स्टिक फॉर्म में बनी यह लिपस्टिक आपको 35 शेड्स में मिलेगी।
(3) लॉरियल पेरिस कलर रिचे मॉइस्ट मैट लिपस्टिक, 242 रोज़ नुआंस, 3.7g –
Best Lipstick in India – लॉरियल का नाम भी बेस्ट प्रोडक्ट कंपनी में गिना जाता है। लॉरियल पेरिस की यह लिपस्टिक नॉन-ड्राई लिपस्टिक है, जो होंठों पर सारा दिन नमी बनाए रखती है। यह लिपस्टिक मलाई की तरह मुलायम होने के साथ ही आपको तेज चमकदार रंग देने में भी कारगर है। Company के दावे के अनुसार लॉरियल की यह अल्ट्रा मैट लिपस्टिक एक स्वाइप में ही आपको परफेक्ट लुक देती है। यह लिपस्टिक आपको 45 इंटेंस मैट शेड्स में मिलेगी। यह 4 ग्राम की लिपस्टिक है, जो जेल फॉर्म में उपलब्ध है।
(4) एली 18 कलर पॉप्स सिल्क लिपस्टिक, W52, 4.3g –
लिपस्टिक की बेस्ट कंपनी की लिस्ट में एली 18 नाम भी आता है। एली 18 कलर पॉप्स सिल्क लिपस्टिक लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कीमत में कम होने के साथ ही यह Quality में भी काफी अच्छी है। यह लिपस्टिक आपको मुलायम और चिकना अहसास दिलाती है। इस लिपस्टिक में कोकोआ बटर और विटामिन-E भी मौजूद हैं। यह एक बोल्ड मैट लिपस्टिक है, जो आपके होंठों पर लंबे समय तक टिकी रहती है। एली की यह लिपस्टिक एक ही स्ट्रोक में आपको अधिक रंग देने में सक्षम है। इसी रेंज में आपको एली 18 के और भी कई शेड्स मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपनी आवश्यकतानुसार खरीद सकते हैं।
(5) कलरबार (Colorbar) वेलवेट मैट लिपस्टिक, पीच क्रश, 4.2g –
Best Long Lasting Lipstick Review – कलरबार का नाम भी Top कंपनियों में लिया जाता है। कलरबार की यह वेलवेट मैट लिपस्टिक शीया बटर, विटामिन-E तथा जोजोबा तेल जैसे तत्वों से बनाई गई है। कंपनी के दावे के अनुसार, इस लिपस्टिक को एक बार लगाने के पश्चात् यह होंठों पर 5 घंटे तक टिकी रहती है। वहीं कंपनी यह भी दावा करती है कि कलरबार वेलवेट मैट लिपस्टिक होंठों को मुलायम रखती है। जब आप इस लिपस्टिक को होंठों पर लगाती हैं तो इससे आपके होंठों पर खिंचाव सा नहीं लगता है। यह लिपस्टिक आपके होंठों को हाइड्रेट भी करती है। स्टिक फॉर्म में उपलब्ध यह लिपस्टिक 4.2g की है।
(6) फेसेस कैनेडा वेटलेस क्रीम लिपस्टिक 4g इंपेरियल प्लम 23 (ग्रेप/बेरी) –
सर्वश्रेष्ठ लिपस्टिक ब्रांड की लिस्ट में फेसेस का नाम भी शामिल है। Faces की यह लिपस्टिक बेस्ट लिपस्टिक में से एक है। स्टिक फॉर्म में उपलब्ध इस लिपस्टिक में जोजोबा, शीया बटर तथा बादाम के तेल के गुण मौजूद हैं। साथ ही यह लिपस्टिक विटामिन-E से समृद्ध है। यह लिपस्टिक कलर आपके होंठों की Skin को ड्राई नहीं करता। बल्कि होंठों को मुलायम और सिल्की फिनिशिंग देता है। इस लिपस्टिक के आपको कई ट्रेंडी शेड्स (Top Lipstick Colors) मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी मर्ज़ी से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें – नाखूनों के लिए 5 सबसे अच्छे नेल पेंट
(7) शुगर कॉस्मेटिक्स नथिंग एल्स मैटर लौंगवियर लिपस्टिक – 16 क्लाउड वाइन (बरगंडी, रेड बेरी) –
बेस्ट ब्रांड की लिस्ट में जो आखरी नाम है, वह शुगर कॉस्मेटिक्स का है। शुगर कॉस्मेटिक्स नथिंग एल्स मैटर लौंगवियर लिपस्टिक लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह लिपस्टिक आपको नरम और मैट फिनिश देती है। साथ ही यह आपके होंठों पर अपारदर्शी मास्क बनाती है और होंठों की असमान त्वचा को छुपाने में सहायक है। वहीं कंपनी यह दावा करती है कि यह लिपस्टिक केमिकल फ़्री और Waterproof है। कंपनी का यह भी दावा है कि यह Product डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है तथा त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
ऊपर आपने सर्वश्रेष्ठ लिपस्टिक के बारे में जाना। जिनके बारे में जानने के बाद, अब आप सही लिपस्टिक का चुनाव कर सकेंगी। आइए आगे अब हम जानते हैं, लिपस्टिक लगाते समय किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
लिपस्टिक लगाते समय इन बातों का रखे ख्याल (Keep These Things in Mind While Applying Lipstick) :
- लिपस्टिक लगाने से पहले आप अपने होंठों की डेड सेल्स को रिमूव करें। इसके लिए आप अपने लिप्स को हल्के से स्क्रब करें।
- होंठों को मॉइश्चराइज करने के लिए Lip Balm का इस्तेमाल करना अच्छा होता है। लेकिन बहुत अधिक लिपबाम उपयोग न करें। क्योंकि ज़्यादा लिपबाम आपकी लिपस्टिक को अधिक समय तक होंठों पर नहीं टिकने देता। इसके लिए बस आप हल्के से लिपबाम लगाएं और फिर 10 मिनट के बाद लिपस्टिक लगाएं।
- लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को तैयार करना अच्छा होता है। इसके लिए आप होंठों पर Primer को लगाएं। होंठों पर प्राइमर का इस्तेमाल करने से लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है और फैलती नहीं है।
- लिपस्टिक लगाने से पहले लिपलाइनर को होंठों पर लगाना अच्छा होता है। इससे होंठों का सही शेप बनता है। साथ ही लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर बरकरार रहती है।
- जिन लोगों की लिपस्टिक बार-बार बहती है। उनको पाउडर के द्वारा अपनी लिपस्टिक सेट करनी चाहिए। इसके लिए आप पारदर्शी या ढीला पाउडर यूज कर सकती हैं। और फिर लिपस्टिक को अपने होंठों पर लगा सकती हैं।
- चिपचिपी लिपस्टिक लगाते समय लिपब्रश का इस्तेमाल करें। इसके द्वारा होंठों के किनारों पर आसानी से लिपस्टिक को लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – 5 सर्वश्रेष्ठ भारतीय दुल्हनों द्वारा पहनी जाने वाली चूड़ियां
मैं उम्मीद करती हूं कि Best Lipsticks in India की यह पोस्ट पढ़कर आप समझ गई होंगी कि सबसे अच्छी लिपस्टिक कौन है। अगर आपको मेरी आज की यह Post अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, WhatsApp, Instagram, Twitter, LinkedIn आदि पर भी Share करें। इस तरह के और भी आर्टिकल्स का Notification पाने के लिए आप मेरे Blog को Subscribe करें या फिर Bell Icon को Press करें, Thanks!