Best Concealer - 8 सबसे अच्छे कंसीलर, जो चेहरे के दाग़-धब्बे छुपाएं

8 सबसे अच्छे कंसीलर, जो चेहरे के दाग़-धब्बे छुपाएं – Best Concealer in India

8 Best Concealer in India, जो चेहरे के दाग़-धब्बे छुपाएं

आजकल की भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में थकान के कारण लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे और काले घेरे आ जाते हैं, जिन्हें छुपाना आसान नहीं होता। ऐसा करने के लिए बहुत सी महिलाएँ महंगी क्रीम और फाउंडेशन का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन उन्हें अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता। दाग-धब्बे, मुंहासे और काले घेरों को छुपाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका कंसीलर का यूज करना है। कंसीलर का उपयोग करके हम इन्हें आराम से छुपा सकते हैं और खुद को गोरा और खूबसूरत बना सकते हैं। लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि Best Concealer कौन सा है। इसलिए हम उन लोगों के लिए 8 Best Concealer for Face की लिस्ट लेकर आए हैं।

8 Best Concealer in India

तो जिन लोगों को नहीं पता कि कंसीलर क्या है और सबसे अच्छा कंसीलर कौन सा होता है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताएंगे कि कंसीलर क्या होता है, कंसीलर कितने प्रकार के होते हैं, Best कंसीलर कौन सा है, कंसीलर कैसे खरीदते हैं और कंसीलर लगाने का सही तरीका क्या है इत्यादि।

8 Best Concealer in IndiaPrice
(1) Maybelline New York Dream Bright Creamy ConcealerCheck
(2) L.A Girl Pro Concealer CorrectorCheck
(3) Lakmé Absolute White Intense ConcealerCheck
(4) Lakmé Absolute White Intense Liquid ConcealerCheck
(5) Deborah Milano Dh 24Ore Perfect ConcealerCheck
(6) MAC Studio Finish Concealer SPF35 Nc30Check
(7) Wet n Wild Photo Focus ConcealerCheck
(8) Olivia Waterproof Pan CakeCheck

कंसीलर क्या है – What is Concealer in Hindi?

कंसीलर एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट होता है, जो आपके चेहरे के दाग़-धब्बों, काले घेरों और मुंहासों जैसी खामियों को छुपाता है। और साथ ही आपके चेहरे को सुंदर, गोरा और स्मूथ दिखाने में भी मदद करता है। कंसीलर का उपयोग आप अपने चेहरे के किसी भी भाग के Dark Spot को छुपाने के लिए कर सकते हैं, और अपने Face को निखरा हुआ बना सकते हैं।

कंसीलर कितने प्रकार के होते हैं – Types of Concealer and Uses :

हम बात करें मेकअप की तो Makeup Products में सबसे Important कंसीलर होता है, जो दाग, धब्बे, काले घेरों को छुपाकर चेहरे को खूबसूरत बनाता है। कंसीलर अलग-अलग प्रकार के होते हैं और हमें अपनी Skin के हिसाब से बेस्ट कंसीलर का चुनाव करना चाहिए, जिससे हमें एक परफेक्ट लुक मिले। तो आइए जानते हैं कंसीलर कौन-कौन से प्रकार के होते हैं –

(1) पेन कंसीलर (Pen Concealer) –

पेन कंसीलर दाग-धब्बों, मुहासों, काले घेरों को छुपाने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। साथ ही साथ यह Normal Skin व हर प्रकार की स्किन के लिए Best है। पेन कंसीलर को लगाना काफी आसान होता है। साथ ही Size में छोटा होने के कारण इसे कहीं भी कैरी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – 8 सबसे अच्छे फेस पाउडर, जो मेकअप में डाले जान

(2) लिक्विड कंसीलर (Liquid Concealer) –

Experts का मानना है कि लिक्विड कंसीलर Oily Skin के लिए बेस्ट कंसीलर है। इसलिए ऑयली स्किन के लिए हमें लिक्विड कंसीलर का ही यूज करना चाहिए, क्योंकि स्टिक कंसीलर या Cream Based का इस्तेमाल करने से पोर्स बड़े दिखाई देने लगते हैं।

(3) स्टिक कंसीलर (Stick Concealer) –

यह कंसीलर ऑयली स्किन को छोड़कर बाकी हर तरह की स्किन के लिए यूजफुल है। इस कंसीलर का टेक्सचर काफी सॉफ्ट होता है और यह Lipstick के आकार का होता है, जिस कारण इसको आराम से Apply किया जा सकता है।

(4) क्रीम बेस्ड कंसीलर (Cream Based Concealer) –

क्रीम कंसीलर का उपयोग ड्राय स्किन (Best Concealer for Dry Skin) और Combination Skin के लिए किया जाता है। सर्दियों में त्वचा काफी ड्राय हो जाती है, ऐसी कंडीशन में यह कंसीलर रूखी त्वचा के लिए Best कंसीलर साबित होता है। अगर आप इसे गर्मी में Use करते हैं तो इसके साथ आपको सेटिंग पाउडर या फेस पाउडर का इस्तेमाल करना होगा।

फेस कंसीलर कैसे खरीदें – How to Buy Concealer?

कंसीलर खरीदते समय आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है, तभी आप अपने लिए टॉप कंसीलर खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं कंसीलर खरीदते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए –

  1. सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आपकी Skin Tone कैसी है।
  2. अपनी Skin के हिसाब से ही कंसीलर का सेलेक्शन करें।
  3. कंसीलर अलग-अलग Shades में आते हैं, तो आप अपनी Skin Shades के हिसाब से ही कंसीलर लें।
  4. मार्केट में बहुत सारी कंपनियों के अलग-अलग कंसीलर मिलते हैं, जिनमें से बेस्ट कंसीलर को चुनना मुश्किल है। इसीलिए अपने एक्सपर्ट से सलाह ज़रूर लें।
  5. कंसीलर लेते समय Expiry Date को ज़रूर चेक कर लें।
  6. अगर आप ऑनलाइन कंसीलर ऑर्डर करते हैं तो आपको Discount भी मिलता है। साथ ही Time और Energy भी Waste नहीं होती।

यह भी पढ़ें – 7 सबसे अच्छे फेस सीरम

8 बेस्ट कंसीलर के नाम – Best Concealer Palette Review in Hindi :

(1) मेबलिन न्यू यॉर्क ड्रीम ब्राइट क्रीमी कंसीलर – Maybelline New York Dream Bright Creamy Concealer :

Best Concealer in India

मेबलिन दुनिया की जानी-मानी कंपनियों में से एक है। हम बात करें मेबलिन के इस कंसीलर की तो इसमें कोई शक नहीं कि यह बेस्ट कंसीलर है। मेबलिन का यह कंसीलर अलग-अलग शेड्स में आता है। इस कंसीलर का इस्तेमाल करके हम दाग-धब्बे, काले घेरे, मुँहासे और चोट जैसे निशान को चुटकियों में छुपा सकते हैं। साथ ही कंसीलर की Help से Skin को एक समान बना सकते हैं।

गुण (Merits) –

  • यह एक क्रीमी कंसीलर है।
  • इसे ग्लिटर तथा हाइलाइटर की जगह पर यूज़ किया जा सकता है।
  • इस कंसीलर में बहुत से Shades आते हैं।
  • यह कंसीलर चेहरे के दाग-धब्बे, काले घेरों को छुपाकर Face को गोरा करता है।
  • यह हमारे Face की Skin को एक समान बनाने में काफी मदद करता है।

अवगुण (Demerits) –

  • इसके इस्तेमाल से फाइन लाइंस को नहीं छुपाया जा सकता।
  • लोगों का मानना है कि यह कंसीलर ज़्यादा असरदार नहीं है।
  • यह कंसीलर चमकदार है, इसलिए इसे कम लोग पसंद करते हैं।

(2) एल.ए गर्ल प्रो कंसीलर ऑरेंज करेक्टर – L.A Girl Pro Concealer Corrector :

Top Concealer in India

कंपनी यह दावा करती है कि L.A Girl Pro Concealer Corrector का उपयोग करके हम चेहरे के दाग-धब्बों, काले घेरों को छुपाने के साथ-साथ Face की रेडनेस या ब्लैकनेस जैसी Problems को भी दूर कर सकते हैं। साथ ही यह Lite Weight Texture Concealer है, जो बहुत ही क्रीमी होता है और फेस पर काफी समय तक टिका रहता है।

गुण (Merits) –

  • यह कंसीलर सस्ता होने के साथ-साथ इसके थोड़े से यूज से ही पूरा Face Cover हो जाता है।
  • इसका उपयोग करके हम चेहरे के काले घेरे, काले-धब्बे, दाग, मुहांसों को छुपाकर Face की फाइन लाइंस को भी Cover कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 12 सबसे अच्छी गोल्ड और डायमंड फेशियल किट

अवगुण (Demerits) –

  • इसको कम से कम मात्रा में इस्तेमाल करें। ज़्यादा मात्रा में यूज करने पर चेहरे की स्किन Red और Orange दिखाई देने लगती है।
  • यह कंसीलर White Skin के लिए Useful नहीं है।

(3) लैक्मे एब्सोल्यूट व्हाइट इंटेंस SPF 20 कंसीलर स्टिक – Lakmé Absolute White Intense Concealer :

Top Concealer in Hindi

Lakmé ब्यूटी प्रोडक्ट की सर्वश्रेष्ठ ब्रांड है। लैक्मे कंपनी का यह कंसीलर बेस्ट कंसीलर माना गया है। यह कंसीलर Dry और Oily दोनों Skin के लिए यूजफुल है। इसमें एक से ज़्यादा शेड्स आते हैं, जिसे आप अपनी Skin Tone के हिसाब से खरीद सकते हैं। यह कंसीलर काफी सॉफ्ट है, इसलिए यह Face पर आसानी से Apply हो जाता है। साथ ही यह ज़्यादा समय तक चलता है।

गुण (Merits) –

  • यह Face की नमी को बनाए रखता है, क्योंकि इसमें विटामिन B3 मौजूद है।
  • यह कंसीलर काफी क्रीमी और Stick के Shape में आता है, जिस कारण इसे लगाना बहुत आसान होता है।
  • यह एक अल्ट्रालाइट कंसीलर है, जो दाग-धब्बों को अच्छे से Cover करता है।
  • इसमें SPF 20 है, जो चेहरे को Sun Protection देता है।

अवगुण (Demerits) –

  • यह कंसीलर काफी महंगा है।
  • कुछ लोगों का मानना है कि यह कंसीलर ड्राय स्किन के लिए Useful नहीं है।

यह भी पढ़ें – डार्क सर्कल हटाने के लिए 7 बेस्ट क्रीम

(4) लैक्मे एब्सोल्यूट लिक्विड कंसीलर – Lakmé Absolute White Intense Liquid Concealer :

लैक्मे एब्सोल्यूट लिक्विड कंसीलर

Lakmé का यह कंसीलर दुनिया के बेस्ट कंसीलर में से एक है। यह कंसीलर Stick Shape का होता है। यह एक लिक्विड कंसीलर होने की वजह से Face पर काफी अच्छे से Apply हो जाता है। यह लैक्मे कंसीलर अच्छे से Blend होकर रेडिएंट ग्लो देने के साथ-साथ दाग-धब्बे, काले घेरों को छुपाने का काम करता है।

गुण (Merits) –

  • Skin को फ्लोलेस लुक देने के साथ ही Skin को शाइनी बनाने में Helpful साबित होता है।
  • इसके इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट होती है।
  • यह त्वचा को Sun Protection देता है, क्योंकि इसमें SPF 25 मौजूद होता है।
  • काले घेरों को Hide करके इवेन कवरेज देता है।

अवगुण (Demerits) –

  • यह कंसीलर Acne Marks को Hide करने में Helpful नहीं है।

(5) डेबोरा मिलानो परफेक्ट कंसीलर – Deborah Milano Dh 24Ore Perfect Concealer :

डेबोरा मिलानो परफेक्ट कंसीलर

डेबोरा मिलानो परफेक्ट कंसीलर स्किन के दाग-धब्बे, काले घेरों को Hide करके त्वचा को सॉफ्ट और एक समान बनाता है। साथ ही यह Stick Shape का होता है, जिस कारण इसे Face पर आराम से लगाया जा सकता है।

गुण (Merits) –

  • इसका रेट काफी कम है।
  • स्किन एलर्जी से बचाने में Help करता है।
  • इसके Use से Skin Oily नहीं होती और यह काफी समय तक Skin पर टिका रहता है।
  • यह कंसीलर सॉफ्ट होने के साथ ही दाग-धब्बों को छुपाकर आंखों के हिस्से को चमकदार बनाता है।
  • यह कंसीलर कई सारे Shades में Available है और क्रीमी कंसिस्टेंसी के साथ आता है।

यह भी पढ़ें – चेहरा गोरा करने की 7 सबसे अच्छी क्रीम

अवगुण (Demerits) –

  • Normal Temperature में Long Lasting है और AC Temperature में केवल 4 घंटे ही चलता है।
  • Users का मानना है कि यह कंसीलर स्किन में सही से Blend नहीं होता।

(6) मैक स्टूडियो फिनिश कंसीलर – MAC Studio Finish Concealer SPF35 Nc30 :

Top Concealer Review

सबसे अच्छे कंसीलर में मैक स्टूडियो फिनिश कंसीलर का नाम भी शामिल है। इसमें विटामिन-A और विटामिन-E जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो Skin को नमी प्रदान करने के साथ ही स्किन को Healthy रखने में भी Helpful होते हैं। यह एकदम लाइट कंसीलर है, जो Face पर बिल्कुल भी भारी नहीं लगता। साथ ही यह Skin को Natural Finishing देता है।

गुण (Merits) –

  • यह कंसीलर Face पर अच्छे से Blend होकर लंबे समय तक टिका रहता है।
  • Oil Control करके Skin को Protect करता है।
  • 35 SPS से भरपूर यह कंसीलर Sun से Protect करता है।

अवगुण (Demerits) –

  • यह कंसीलर बाकी कंसीलर के मुकाबले महंगा है।
  • इसका Use सही मात्रा में ना करने पर Face पर पपड़ी और परत पड़ सकती है।

(7) वेट एन वाइल्ड फोटो फोकस कंसीलर – Wet n Wild Photo Focus Concealer :

Top Concealer in India

इस कंसीलर के इस्तेमाल से Natural Beauty पाई जा सकती है। साथ ही Skin पर सफेद परत भी नहीं पड़ती। इस कंसीलर को 7 तरह की Condition में रखकर Test करके देखा गया है, इसलिए इसे भी बेस्ट कंसीलर कहा गया है।

गुण (Merits) –

  • दाग-धब्बों को अच्छे से Cover करके Skin में Natural Shine लाता है।
  • यह स्किन पर काफी अच्छी तरह Blend हो जाता है।

अवगुण (Demerits) –

  • यह कंसीलर ड्राय स्किन के लिए बिल्कुल भी Useful नहीं है।
  • इसके उपयोग से Skin पर पपड़ी जैसी परत पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें – मुहांसों के लिए 8 सबसे अच्छी क्रीम

(8) ओलिविया 100% वाटरप्रूफ पैनकेक सनटोन मेकअप कंसीलर – Olivia Waterproof Pan Cake :

ओलिविया 100% वाटरप्रूफ पैनकेक सनटोन मेकअप कंसीलर

यह कंसीलर बेस्ट कंसीलर में शामिल है, जो Face को मैट फिनिशिंग देता है। यह आपके चेहरे को प्राकृतिक लुक देता है, साथ ही दिनभर आपको Fresh Feel कराता है।

गुण (Merits) –

  • इस Waterproof Concealer के 12 Shades मार्केट में उपलब्ध हैं।
  • यह Skin को Soft वेलवेट जैसी Finishing देकर दाग-धब्बों, काले घेरों को Cover करता है।
  • इसके इस्तेमाल से लाइट रेज और प्रदूषण से बचा जा सकता है।
  • इस कंसीलर को ISI द्वारा Approved Products से बनाया गया है।

अवगुण (Demerits) –

  • यह कंसीलर अनहाइजीनिक हो सकता है, क्योंकि यह जार में पैक रहता है।

कंसीलर लगाने का सही तरीका – Best Way to Apply Concealer :

अक्सर लोग कंसीलर खरीद लेते हैं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता कि कंसीलर कैसे लगाते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आइए हम आपको नीचे बताते हैं कि फेस कंसीलर लगाने का सही तरीका क्या है –

How to Use Concealer on Face

  1. सबसे पहले फेस पर स्क्रब द्वारा एक्सफोलिएट करके अच्छे से वॉश कर लें। फिर बाद में पानी सुखाकर मॉइस्चराइजर लगाएं।
  2. अब आप Makeup Primer लगाएँ।
  3. Yellow और Orange Corrector को मिलाकर डार्क सर्कल पर अच्छी तरह लगाएँ। फिर डाक सर्कल की लंबाई के हिसाब से लाइन खींचकर गाल की तरफ से लेकर जाएँ और V Shape बना लें।
  4. अब Blender की मदद से आप इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
  5. अब Foundation को Beauty Blender से चेहरे पर लगाएं।
  6. अगर फाउंडेशन लगाने के बाद भी Face पर दाग-धब्बे, काले घेरे दिख रहे हैं तो अब Liquid Concealer का Use करके दाग-धब्बे, काले घेरों को Cover करें।
  7. अब मेकअप को अच्छे से सेट करने के लिए एक बड़े Brush की Help लें, और उससे Setting Powder लगाकर Makeup Set करें।
  8. दोस्तों अगर आपकी Skin पर दाग-धब्बे अधिक हैं तो आप कंसीलर लगाकर फिर फाउंडेशन लगाएं। कंसीलर को लगाने के लिए आप ब्रश या फिंगर की Help लें।

यह भी पढ़ें – 7 सर्वश्रेष्ठ मेकअप प्राइमर, जो आपके चेहरे को करे प्रोटेक्ट

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – Frequently Asked Questions in Hindi :

प्रश्न – सबसे अच्छा कंसीलर कौन सा है (The Best Concealer for Face)?

उत्तर – मेबलिन न्यू यॉर्क ड्रीम ब्राइट, एल.ए गर्ल प्रो, लैक्मे एब्सोल्यूट व्हाइट इंटेंस SPF 20, लैक्मे एब्सोल्यूट व्हाइट इंटेंस लिक्विड, डेबोरा मिलानो परफेक्ट, मैक स्टूडियो फिनिश, वेट एन वाइल्ड फोटो फोकस, ओलिविया 100% वाटरप्रूफ पैनकेक आदि बेस्ट कंसीलर हैं।

प्रश्न – कंसीलर कब लगाया जाता है (When to Apply Concealer on Face)?

उत्तर – जब आपके चेहरे पर दाग़-धब्बे, काले घेरे या मुंहासे हों तब आप उन्हें छुपाने के लिए कंसीलर का यूज कर सकते हैं।

प्रश्न – ऑयली स्किन के लिए कंसीलर कौन सा लें (Best Concealer for Oily Skin)?

उत्तर – ऑयली स्किन के लिए बेस्ट कंसीलर लिक्विड कंसीलर है।

प्रश्न – कंसीलर कितने रूपये का मिलता है (Best Concealer Price)?

उत्तर – इस पोस्ट में जितने भी कंसीलर हैं वो सस्ते से लेकर महंगे तक की Range में हैं। क्वालिटी और ब्रांड के अनुसार इनकी कीमत अलग अलग है।

प्रश्न – कंसीलर का मतलब क्या होता है (What Does Concealer Mean)?

उत्तर – कंसीलर का मतलब एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट जो आपके चेहरे की खामियों को हाइड करता है और चेहरे को परफेक्ट लुक देता है।

प्रश्न – कंसीलर के बाद क्या लगाना चाहिए (What to Apply After Concealer on Face)?

उत्तर – मेकअप करते वक़्त हमेशा कंसीलर के बाद फाउंडेशन लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें – 5 सबसे अच्छे फेस मास्क

दोस्तों मैं आपकी दोस्त आशा करती हूँ कि आपको हमारी आज कि यह 8 Best Concealer in India की पोस्ट काफी पसंद आई होगी। साथ ही इस पोस्ट के ज़रिये आपको कंसीलर से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी,  जिससे कि आप समझ गए होंगे कि आपके लिए सबसे अच्छा कंसीलर कौन सा है। अगर यह कंसीलर का आर्टिकल आपको सच में यूजफुल लगा हो तो कृपया इसे Facebook, WhatsApp, Instagram, Twitter, LinkedIn आदि पर भी शेयर करें। इस तरह की और जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें, Thanks!

2 thoughts on “8 सबसे अच्छे कंसीलर, जो चेहरे के दाग़-धब्बे छुपाएं – Best Concealer in India”

  1. Thank you for sharing this valuable post. I learned a lot from it and the content is clearly articulated. Keep it up!

    Reply

Leave a Comment