Sabse Accha Desi Ghee - स्वस्थ रहने के लिए खाएं 10 सबसे अच्छे देसी घी

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए 10 सबसे अच्छे देसी घी – Best Desi Ghee in Hindi 2024

स्वस्थ रहने के लिए Sabse Accha Desi Ghee

Sabse Accha Desi Ghee – दोस्तों हमारे बड़े हमें ऐसे ही देसी घी खाने की सलाह नहीं देते थे। देसी घी खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही बॉडी को पोषण भी देता है। घी को किसी भी डिश में डालने से उसका स्वाद दो गुना बढ़ जाता है। आज के ज़माने में मार्केट में मिलावटी देसी घी भी मिलने लगे हैं। ऐसे में सबसे अच्छा देसी घी कौन सा है, इसकी जानकारी के लिए Best Desi Ghee Brands in India की इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़ें। 

Sabse Accha Desi Ghee Brand

इस आर्टिकल में आप जानने वाले हैं कि देसी घी में कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, देसी घी कितने प्रकार के होते हैं, असली देसी घी की पहचान कैसे करें, Sabse Accha Desi Ghee Kaun Sa Hai, देसी घी खाने से क्या फायदे होते हैं इत्यादि।

Best Desi Ghee in Market –

प्रोडक्ट का नामदेसी घी
देसी घी के प्रकारसफेद और पीला
बेस्ट देसी घी ब्रांडगोवर्धन, डाबर, नेस्ले, अमूल, मदर डेयरी, आशीर्वाद, बरोसी A2, अमृत प्रीमियम, लिवग्रीन फार्म बिलोना और आनंदा देसी घी
कितना शुद्ध है100%
घी की तासीर कैसी होती हैगर्म होती है
फायदे क्या हैंशारीरिक और दिमागी स्वास्थ्य के लिए कारगर है

देसी घी में मौजूद पोषक तत्व – Nutrients in Desi Ghee : 

देसी घी हमारी बॉडी के लिए हर तरह से फायदेमंद साबित होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। देसी घी में स्वस्थ वसा, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नेशियम, फास्फोरस, खनिज और विटामिन A, K की अच्छाइयां मौजूद होती हैं। इसका इस्तेमाल हार्ट हेल्थ, पाचन, स्किन और बालों को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है। इसके अलावा देसी घी खाने का स्वाद बढ़ाने में भी कारगर होता है।

देसी घी के प्रकार कितने हैं – Types of Desi Ghee :

अपने गुणों और रंग के अनुसार देसी घी दो प्रकार के होते हैं – एक सफेद और दूसरा पीला। यह दोनों घी कैसे एक दूसरे से अलग होते हैं, आइए जानें – 

(1) सफेद देसी घी (White Desi Ghee) – 

सफेद देसी घी भैंस के दूध से बनाया जाता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। इस घी को खाने से हार्ट हेल्थ ठीक रहती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इस देसी घी के सेवन से वज़न भी बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि इसमें फैट ज़्यादा मात्रा में होता है।

(2) पीला देसी घी (Yellow Desi Ghee) – 

पीला देसी घी गाय के दूध से बनता है। इस घी को खाने से तेज़ी से वज़न कम किया जा सकता है। यह पीला घी आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। इस घी में A2 प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और खनिज मौजूद हैं, जो खतरनाक ब्लड कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन रखते हैं। इसके अलावा इस घी से हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है।

यह भी पढ़ें – 8 सबसे अच्छे शहद

असली देसी घी की पहचान कैसे करें – How to Identify Pure Desi Ghee :

Sabse Accha Desi Ghee – असली देसी घी की पहचान आप कई तरीकों से कर सकते हैं। मैं एक एक करके आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रही हूं, जिनसे असली और नकली देसी घी की पहचान की जाती है –

  • पानी द्वारा (By Water) – आप पानी की मदद से असली और नकली घी का पता लगा सकते हैं। बस आपको 1 गिलास पानी में एक चम्मच देसी घी डालना है। नकली घी पानी में बैठ जाता है। जबकि असली की पानी में तैरने लगता है।
  • नमक से (From Salt) – घी में हाइड्रोक्लोरिक और नमक मिलाकर 20 मिनट छोड़ दें। अगर घी का कलर बदल जाता है, तो घी नकली है। असली घी का कलर वैसे का वैसा ही रहता है।
  • हथेली पर रखकर (Placing It on the Palm) – देसी घी की पहचान करने का यह सबसे आसान तरीका है। हथेली पर घी को रखकर देखें कि घी पिघल रहा है या नहीं। अगर घी पिघले तो वह असली है और ना पिघले तो नकली है।
  • घी के कलर से (From Ghee Color) – घी को गर्म करने पर असली घी जल्दी पिघलता और उसका कलर लाइट ब्राउन हो जाता है। वहीं नकली घी देर में पिघलता है और उसका कलर पीला ही रहता है।

10 बेस्ट देसी घी के नाम – Top Desi Ghee Brands in India :

अब आइए हम आज के अपने मुख्य टॉपिक पर आ जाते हैं और जानते हैं कि सबसे अच्छा देसी घी कौन सा है – 

Best Desi Ghee to Buy Online –

(1) गोवर्धन घी – Gowardhan Cow Ghee :

Gowardhan Cow Ghee

गोवर्धन कंपनी का यह देसी घी 100% प्योर होता है। इस घी को गाय के दूध से बनाया गया है। इस देसी घी की शुद्धता की आपको गारंटी दी जाती है। यह घी असली होने के साथ-साथ टेस्ट में भी काफी अच्छा होता है।

गुण (Merits) –

  • यह एक प्रीमियम क्वालिटी वाला घी है।
  • इसको 12 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

अवगुण (Demerits) –

  • यह घी तेल की तरह होता है।

यह भी पढ़ें – 5 सबसे अच्छे माइक्रोवेव ओवन

(2) डाबर घी – Dabur Cow Ghee : 

Dabur Cow Ghee

डाबर का यह देसी घी देसी गाय के दूध से बनता है। इस दानेदार घी का स्वाद और खुशबू इतनी अच्छी होती है कि इसे आप रोटी, पराठे, दाल और भी कई डिशेज़ में डालकर खा सकते हैं। इस घी से आपके खाने का स्वाद दो गुना बढ़ जाता है। इसमें वसा और पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल मेंटेन रखते हैं।

गुण (Merits) –

  • यह बॉडी के लिए Natural Safety Booster है।
  • इस घी को खाने से पाचन सही रहता है।

अवगुण (Demerits) –

  • इसका स्वाद और खुशबू कुछ लोगों को पसंद नहीं आती।

(3) नेस्ले घी – Nestle Ghee :

Nestle Ghee

नेस्ले भारत में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला बेस्ट देसी घी है। इस घी का Use खाना बनाने के लिए किया जाता है। यह खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। इस घी की Smell और Taste को बरकरार रखने के लिए एक अच्छी पैकिंग की गई है।

गुण (Merits) –

  • इसे 9 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • खुशबू और टेस्ट काफी अच्छा है।

(4) मदर डेयरी – Mother Dairy Ghee :

Mother Dairy Ghee

Dairy Best Desi Ghee – इस देसी घी में विटामिन A भरपूर मात्रा में होता है। इसको खाने से दिमाग और शरीर का विकास अच्छे से होता है। यह घी हड्डियों को भी मज़बूत करता है। इससे आंखों की रौशनी बढ़ती है। इसकी शेल्फ लाइफ 6 से 9 महीने तक की है।

गुण (Merits) – 

  • यह घी ऊर्जा का अच्छा स्रोत है।
  • इस घी का रंग प्राकृतिक है। 
  • यह देसी घी चिकना होता है।

अवगुण (Demerits) – 

  • इसकी शेल्फ लाइफ 8 महीने तक की है।

यह भी पढ़ें – 7 सबसे अच्छी किचन चिमनी

(5) अमूल घी – Amul Ghee :

Amul Ghee

अमूल एक नंबर-1 ब्रांड (Best Desi Ghee Brand) है। इस ब्रांड का देसी घी एकदम प्योर होता है। इस घी में मौजूद विटामिन A, D, E और K की अच्छाइयां बॉडी को हर तरह से फायदा पहुंचाती है। इसमें जो स्मेल और कलर है, वह एकदम नेचुरल है। इस घी को खाने से मांसपेशियां और पाचन स्वस्थ रहता है।

गुण (Merits) –

  • इसको खाने से आपकी बॉडी फिट और मज़बूत रहती है।
  • इसकी बनावट दानेदार है।
  • इस घी की खुशबू काफी अच्छी होती है।

अवगुण (Demerits) –

  • कुछ लोगों को इस घी का टेस्ट और खुशबू पसंद नहीं आती।

(6) आशीर्वाद घी – Aashirvaad Ghee :

Sabse Accha Desi Ghee Aashirvaad

यह देसी घी गाय के दूध से बना है। इस घी को धीमी आंच पर बनाया जाता है। इसमें किसी भी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है। यह एक शुद्ध देसी घी है। इसमें प्रकृतिक खुशबू होती है। यह घी खाने में डालने से खाने की खुशबू और टेस्ट दोनों बढ़ जाता है।

गुण (Merits) –

  • इस घी में भी विटामिन A मौजूद है।
  • इसकी खुशबू अच्छी है।

अवगुण (Demerits) –

  • यह घी तेल की तरह होता है।

(7) बरोसी ए2 देसी घी – Barosi A2 Buffalo Ghee :

Barosi A2 Buffalo Desi Ghee

यह घी ताज़े भैंस के दूध से बनाया जाता है। इसमें दूध की दही जमाकर उसमें से मक्खन निकाला जाता है और फिर उस मक्खन से शुद्ध देसी घी बनता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, पोषक तत्व, ओमेगा 6, 3, लिनोलिक एसिड आदि होते हैं। इस घी को खाने से बॉडी और स्किन दोनों Healthy रहती है। यह घी भी 100% शुद्ध और प्राकृतिक है।

गुण (Merits) –

  • यह घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
  • इससे बॉडी को पूरा आहार मिलता है।

यह भी पढ़ें – 10 बेस्ट डिनर सेट

(8) अमृत प्रीमियम देसी घी – Amrit Premium Buffalo Ghee :

Amrit Premium Buffalo Ghee

अमृत के प्रोडक्ट मार्केट में सबसे ज़्यादा बिकते हैं। वहीं अमृत की यह देसी घी भी ज़्यादा बिकने वाली घी है। इस घी को प्राकृतिक तरीके से भैंस के दूध से बनाया जाता है। अमृत घी को खाने से शरीर, स्किन और दिमाग स्वस्थ रहते हैं। इस घी को खाने में डालने से खाने का स्वाद और अच्छा हो जाता है। इसको खाने से बॉडी को पोषण भी मिलता है। इसलिए इस घी को भी Sabse Accha Desi Ghee माना जाता है।

गुण (Merits) –

  • यह शुद्ध देसी घी है।
  • पोषक तत्वों से भरपूर है।

(9) लिवग्रीन फार्म बिलोना देसी घी – LivGreen Farm Buffalo Bilona Ghee :

LivGreen Farm Buffalo Bilona Ghee

लिवग्रीन की यह घी प्राकृतिक तरीके से बनाई गई शुद्ध देसी घी है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बॉडी को बहुत सारे फायदे पहुंचाते हैं, जैसे – वज़न बढ़ाना, हड्डी मज़बूत करना, नींद बढ़ाना, स्किन को नमी और चमक देना आदि। इसके अलावा यह घी अच्छे से डाइजेस्ट हो जाता है।

गुण (Merits) – 

  • इस घी से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • स्किन के लिए फायदेमंद है।
  • एक अच्छी नींद देने में मददगार है।

यह भी पढ़ें – 8 सबसे अच्छी चाय की पत्ती

(10) आनंदा देसी घी – Ananda Pure Ghee :

Ananda Pure Desi Ghee

आनंदा घी बेस्ट देसी घी इन इंडिया है। यह कई लाभों से भरपूर होता है। यह घी बॉडी को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ खाने के ज़ायके को भी बढ़ाता है। यह एक लैक्टोज़ फ्री घी है। इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं।

गुण (Merits) –

  • विटामिन A ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है।
  • 9 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

अवगुण (Demerits) –

  • इस घी में असली खुशबू नहीं है।

अब आप समझ गए होंगे कि आपके लिए सबसे बढ़िया देसी घी कौन सा है। चलिए आगे अब हम देसी घी खाने के लाभ के बारे में जान लेते हैं।

यह भी पढ़ें – टॉप 10 बेस्ट गैस स्टोव

रोज़ाना देसी घी खाने के फायदे – Benefits of Eating Desi Ghee Daily :

Desi Ghee Ke Fayde – एक शुद्ध देसी घी खाने से बहुत सारे फायदे होते हैं। क्योंकि घी न केवल शरीर को ताकत देता है, बल्कि दिमाग के लिए भी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं देसी घी के अनगिनत फायदों के बारे में –

Desi Ghee Benefits in Hindi –

  1. रोज़ देसी घी खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
  2. देसी घी बॉडी में अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है।
  3. इसके सेवन से आंत को स्वस्थ रखा जा सकता है, जिससे कैंसर और अल्सर बनने का खतरा कम रहता है।
  4. बॉडी के लिए जो ज़रूरी विटामिन्स होते हैं, वो घी में पाए जाते हैं।
  5. घी खाने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है, हार्मोंस मेंटेन रहता है और लिवर हेल्दी रहता है।
  6. घी से स्किन हाइड्रेट होती है, जिससे स्किन में नमी बनी रहती है।
  7. घी खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है, क्योंकि इसमें ब्यूटिरिक एसिड होता है।
  8. घी का सेवन करने से हार्ट हेल्थी रहता है।
  9. घी खाने से दिमाग तेज़ होता है और आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  10. इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।
  11. घी के सेवन से वज़न कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – 10 सबसे अच्छे इलेक्ट्रिक स्टोव

देसी घी के बारे में सवाल – FAQ :

प्रश्न – क्या घी ताकत बढ़ाता है (Does Ghee Increase Strength)?

उत्तर – जी हां, घी आपके शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद करता है।

प्रश्न – घी की तासीर क्या है (What is Natural Ghee)?

उत्तर – घी की तासीर गर्म होती है।

प्रश्न – घी से किसे बचना चाहिए (Who Should Avoid Ghee)?

उत्तर – अधिक वजन या मोटापे वालों को घी से बचना चाहिए।

प्रश्न – 1 दिन में कितना घी खा सकते हैं (How Much Ghee Can You Eat a Day)?

उत्तर – एक तंदुरुस्त व्यक्ति 1 दिन में 7-8 चम्मच घी खा सकता है।

प्रश्न – घी को पचने में कितना समय लगता है (How Long Does It Take for Ghee to Digest)?

उत्तर – आमतौर पर घी को पचने में 3 से 4 घंटे लगते हैं।

प्रश्न – देसी घी में कौन सा विटामिन पाया जाता है (Which Vitamin is Present in Desi Ghee)?

उत्तर – देसी घी में विटामिन-A, E, और K पाया जाता है।

प्रश्न – घी किसके लिए अच्छा है (What is Ghee Good For)?

उत्तर – शारीरिक और मानसिक रूप से कमज़ोर लोगों के लिए घी अच्छा माना जाता है।

प्रश्न – क्या देसी घी में विटामिन B12 होता है (Does Desi Ghee Contain Vitamin B12)?

उत्तर – जी हाँ, देसी घी में अन्य पोषक तत्वों के साथ ही विटामिन B12 भी होता है।

यह भी पढ़ें – 8 सबसे अच्छे रोटी मेकर

आज की हमारी Best Desi Ghee in India की इस पोस्ट में आपने जाना कि देसी घी के पोषक तत्व कौन से हैं, देसी घी के प्रकार क्या हैं, असली देसी घी की पहचान क्या है, Sabse Accha Desi Ghee Kaun Sa Hai, देसी घी खाने के फायदे क्या हैं इत्यादि। आशा है कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। इस तरह की और भी पोस्ट का नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, Thanks!

Leave a Comment