Best Chopper for Kitchen - सब्जी, फल और मेवे काटने वाले 10 बेस्ट चॉपर

सब्जी, फल और मेवे काटने के लिए 10 सबसे अच्छे चॉपर – Best Chopper for Kitchen 2024

Best Chopper for Kitchen 2024 –

Best Chopper for Kitchen in India – वेजिटेबल चॉपर को वेजीटेबल कटर के नाम से भी जाना जाता है। चॉपर की मदद से सब्जियों, फ्रूट्स और अन्य सामग्रियों को काटा या चॉप किया जा सकता है। इसके अलावा यह आपको प्यूरी, मिंस, व्हिस्क और ब्लेंड करने की सुविधा भी देता है। इससे आप बिना मेहनत के और कम समय में किचन की चीजों को काट सकते हैं। तो अगर आपको प्याज, अदरक, और कीमा बनाने में परेशानी होती है, और आप जल्द से जल्द किचन के काम को निपटाना चाहते हैं, तो आप आज ही ले आएं Best Chopper for Kitchen। इससे ना तो आपकी आंखें जलती हैं और ना ही हाथ काले पड़ते हैं। 

10 Best Chopper for Kitchen

मार्केट में आपको ढेरों चॉपर मिल जायेंगे। लेकिन उनमें से Sabse Accha Chopper Kaun Sa Hai, यह जानने के लिए हमारे Best Chopper Machine के इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं। इसमें हम आपको बताएंगे कि चॉपर क्या है, वेजीटेबल चॉपर कैसे खरीदें, Best Chopper for Kitchen कौन सा है, चॉपर मशीन के फायदे क्या हैं, चॉपर का इस्तेमाल किन किन चीजों के लिए होता है इत्यादि।

Chopper Machine Details in Hindi –

प्रोडक्ट का नामचॉपर मशीन  
बेस्ट चॉपर Brayden, INALSA, Pigeon, Borosil, Ganesh, Butterfly Premium, E-COSMOS, Wonderchef, Theodore, CLVJ चॉपर
किस काम आता हैचॉपिंग, कटिंग, ब्लेंडिंग, प्यूरी, व्हिस्क, और मिंस
चॉपर मशीन के पार्ट्सतेज़ ब्लेड, प्लास्टिक के कटोरे और ढक्कन
मटेरियलABS प्लास्टिक और स्टेनलेस स्टील
फीचर्सवन टच बटन, डिटैचेबल कंटेनर, सॉफ्ट ग्रिप, एंटी-स्किड बेस, इज़ी पुल कॉर्ड और हैंड प्रेस फीचर

चॉपर क्या होता है – What is Chopper in Hindi :

चॉपर एक ऐसी मशीन है, जिसमें सब्जियों और फलों को बड़े ही आराम से मिनटों में काटा जा सकता है। इसके अलावा चॉपर से बैटर, व्हिस्क प्युरी, ब्लेंड, मिंस आदि काम भी कर सकते हैं। चॉपर से की गई कटिंग एकदम परफेक्ट होती है। साथ ही आपका टाइम भी बचता है।

चॉपर मशीन कैसे चुनें – How to Buy a Chopper :

चॉपर खरीदते समय आपको उसकी क्वालिटी और फीचर्स पर जरूर ध्यान देना चाहिए, जो कि निम्नलिखित होते हैं –

  • अगर आप इलेक्ट्रिक चॉपर खरीद रहे हैं तो उसकी मोटर कितनी पावरफुल है, यह ज़रूर चेक करें।
  • हमेशा टिकाऊ और ज़्यादा चलने वाले चॉपर का चुनाव करें।
  • चॉपर में लगी ब्लेड स्टेनलेस स्टील से बनी होनी चाहिए।
  • चॉपर में कितना स्पेस है यह भी देखें।
  • चॉपर कितनी तेज़ी से सब्जियां चॉप करता है, इसकी जानकारी भी ज़रूर लें।
  • कई तरह की कटिंग करने वाला चॉपर खरीदें।
  • तेज़ धार की ब्लेड वाला चॉपर ही लें।
  • आप इलेक्ट्रिक या बिना बिजली से चलने वाला चॉपर लेना चाहते हैं, यह पहले से तय करें।
  • डिजाइन और मज़बूती का भी रखें ध्यान।

यह भी पढ़ें – 8 सबसे अच्छी ब्लेंडर मशीन

10 सर्वश्रेष्ठ चॉपर के नाम – Best Chopper Brands in India :

मार्केट में अलग अलग तरह के बहुत सारे चॉपर मिलते हैं। आपको किसी भी तरह की परेशानी या कन्फ्यूजन न हो, इसलिए हम उनमें से टॉप चॉपर इन इंडिया  की लिस्ट फिल्टर करके आपके सामने लाए हैं, जो कि इस प्रकार है –

Best Chopper for Kitchen Review –

(1) ब्रायडेन चोपरो इलेक्ट्रिक वेजीटेबल चॉपर – Brayden Chopro Electric Vegetable Chopper :

Brayden Chopro Electric Vegetable Chopper

Best Vegetable Chopper Electric – यह एक इलेक्ट्रिक चॉपर मशीन है, जो मिनटों में कटिंग के काम को पूरा करती है। इससे प्याज़, अदरक, लहसुन, गाजर और फल आदि काट सकते हैं। इसकी ब्लेड स्टेनलेस स्टील से बनी है, जो काफी तेज धार की है। यह ABS प्लास्टिक से बना मज़बूत चॉपर है। यह 500 ml कैपेसिटी का होता है। यह इलेक्ट्रिक चॉपर ड्यूरेबल और लाइटवेट है, जो लंबे समय तक चलता है।

विशेषताएं (Features) –

  • यह चॉप, प्यूरी, व्हिस्क और कीमा करने के काम आता है।
  • वारंटी दी गई है।
  • तांबे की मोटर लगी है।
  • 400 वॉट की मोटर है।

(2) इनाल्सा इलेक्ट्रिक चॉपर – INALSA Electric Chopper :

INALSA Electric Chopper

Best Electric Chopper in India – इनाल्सा का यह चॉपर सब्जियों से लेकर फल तक काटने के काम आता है। इसकी पॉवरफुल ब्लेड काफी तेज़ी से कटिंग और चॉपिंग करती है। इस चॉपर में वन टच बटन भी दिया गया है। यह एक सेफ, ड्यूरेबल और बेहतरीन चॉपर मशीन है। 

विशेषताएं (Features) –

  • Chop, Mince, Puree और Dice कर सकते हैं।
  • 400 वॉट की मोटर है।
  • इसकी कैपेसिटी 900ml है।
  • 100% प्योर कॉपर की मोटर लगी है।

यह भी पढ़ें – 8 सबसे अच्छे रोटी मेकर

(3) पिजन वेजीटेबल चॉपर – Pigeon Vegetable Chopper :

Pigeon Vegetable Chopper

Best Vegetable Chopper in India पिजन का यह चॉपर भी सबसे अच्छा चॉपर कहलाता है। इसके इस्तेमाल से आप फल और सब्जियों को अपनी मर्ज़ी के मुताबिक चॉप कर सकते हैं। इसमें फल हो या सब्जियां दोनों कुछ ही मिनटों में काटी जा सकती हैं। इसमें तेज़ धार वाली 3 ब्लेड लगी है, जो स्टेनलेस स्टील से बनी है। 

विशेषताएं (Features) –

  • हैंडी चॉपर है।
  • 3 ब्लेड लगी है।
  • ब्लेड स्टेनलेस स्टील से बनी है।
  • 650ml की कैपिसिटी का है।
  • पॉलीप्रोपाइलीन से बना है।

(4) बोरोसिल इलेक्ट्रिक वेज चॉपर – Borosil Electric Veg Chopper :

Borosil Electric Veg Chopper

Best Vegetable Chopper in India Review – बोरोसिल का यह चॉपर भी बेस्ट चॉपर (Best Chopper for Kitchen) की लिस्ट में शामिल है। इसमें आप कटिंग, चॉपिंग, पासा, व्हिस्क, कीमा और ब्लेंड आदि आराम से कर सकते हैं। यह प्लास्टिक के कटोरे और ढक्कन के साथ आता है। इस चॉपर से आपको कम टाइम में वेजिटेबल्स कटिंग करने का अच्छा अनुभव मिल सकता है। इसमें 600ml की कैपेसिटी है। यह 2 तेज़ धार ब्लेड वाला इलेक्ट्रिक चॉपर है, जो आपके किचन के काम को आसान बनाता है।

विशेषताएं (Features) –

  • ब्लैक कलर का है।
  • 300 वॉट का है।
  • प्लास्टिक के कटोरे और ढक्कन हैं।

(5) गणेश फ्रूट्स एंड वेजीटेबल चॉपर – Ganesh Fruits & Vegetable Chopper :

Ganesh Fruits & Vegetable Chopping Machine

Top Vegetable Chopper – गणेश का यह चॉपर हाथ से चलने वाला चॉपर है। इसमें फ्रूट और वेजिटेबल को कम टाइम में चॉप कर सकते हैं। छोटे क्यूब काटने के लिए इस चॉपर में 5 अटैचमेंट दिए गए हैं। इसमें आप अलग-अलग तरह से अलग-अलग शेप में फल और सब्ज़ी को काट सकते हैं। इस मल्टीपर्पस चॉपर में डिटैचेबल कंटेनर और स्टेनलेस स्टील से बनी तेज़ ब्लेड लगी है। इस चॉपर का Use करके आप चिप्स भी निकाल सकते हैं।

विशेषताएं (Features) –

  • 5 अटैचमेंट मिलते हैं।
  • डिटैचेबल कंटेनर लगा है।
  • स्टेनलेस स्टील से बनी ब्लेड है।
  • 14 in 1 मल्टीपर्पज चॉपर है।

यह भी पढ़ें – 10 सबसे अच्छे देसी घी

(6) बटरफ्लाई प्रीमियम प्लास्टिक वेजीटेबल चॉपर – Butterfly Premium Plastic Vegetable Chopper :

Butterfly Premium Plastic Vegetable Chopping Machine

Best Vegetable Cutter Machine – यह ABS प्लास्टिक से बना मज़बूत और टिकाऊ वेजिटेबल चॉपर है। यह सब्जियों और फलों को मिनटों में काट देता है। बटरफ्लाई का चॉपर कंपैक्ट डिजाइन में आता है। इसमें स्टेनलेस स्टील से बनी 3 ब्लेड लगी है, जो काफी तेज़ और मज़बूत होती हैं।

विशेषताएं (Features) –

  • 600ml की कैपेसिटी है।
  •  स्ट्रिंग फंक्शन दिया गया है।
  • ABS प्लास्टिक से बना है।
  • नीले रंग का है।
  • इसकी डिजाइन कॉम्पैक्ट है।

(7) ई-कॉसमॉस फूड एंड वेजीटेबल चॉपर – E-COSMOS Food and Vegetable Chopper :

E-COSMOS Food and Vegetable Chopper

Best Vegetable Cutter in India – E-COSMOS Food Chopper एक हैंड प्रेस चॉपर है। यह सलाद, आलू, खीरा, गाजर, टमाटर, प्याज़ और फल आदि को बड़ी आसानी से काटने का काम करता है। इस चॉपर में लगी तेज़ ब्लेड, स्टेनलेस स्टील से बनी है। इसको हर साइज़ के किचन में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस चॉपर की बॉडी और ढक्कन को अलग करके आसानी से धोया जा सकता है।

विशेषताएं (Features) –

  • इस चॉपर की कैपेसिटी 900ml है।
  • पार्ट्स अलग किये जा सकते हैं।
  • हैंड प्रेस फूड चॉपर है।
  • मल्टीकलर में अवेलेबल है।

(8) वंडरचेफ क्लासिक स्ट्रिंग चॉपर – Wonderchef Classic String Vegetable Chopper :

Wonderchef Classic String Vegetable Chopper

Best Chopper Brand – Wonderchef का यह भी अब तक का बेस्ट वेजीटेबल चॉपर है। इसमें मजबूत और धारदार 3 ब्लेड लगी हुई है, जो स्टेनलेस स्टील से बनी है। इसमें तीनों ब्लेड्स अलग-अलग तरह से लगी हैं, जो चॉपिंग करना आसान बनाती है। इसमें ट्रांसपेरेंट जार भी दिया गया है, जिसमें आप चॉपिंग कंडीशन देख सकते हैं। इसमें लगी सिलिकॉन रिंग चॉपर को ज़रा भी हिलने नहीं देती। यह हर किचन के लिए एक परफेक्ट चॉपर है।

विशेषताएं (Features) –

  • ग्रीन और वाइट कलर में अवेलेबल है।
  • प्लास्टिक का ट्रांसपेरेंट जार है।
  • सिलिकॉन रिंग लगी हुई है।
  • 300ml का चॉपर है।
  • यह चॉपर एंटी-स्लिप है।

यह भी पढ़ें – 6 बेस्ट मिक्सर ग्राइंडर

(9) थियोडोर वेजीटेबल चॉपर – THEODORE Vegetable Chopper for Kitchen :

THEODORE Vegetable Chopper for Kitchen

Best Chopper for Vegetables – Theodore का यह चॉपर किचन से लेकर कैंपिंग और ट्रैवलिंग तक के लिए परफेक्ट है। यह चॉपिंग और कटिंग का काम फटाफट कर देता है, जिससे कुकिंग मिनटों में हो जाती है। इस वेजीटेबल चॉपर का जार BPA फ्री प्लास्टिक से बना हुआ है। वहीं इसकी तेज़ धार ब्लेड स्टेनलेस स्टील से बनी है। इस चॉपर में आपको एंटी स्किट बेस, इज़ी फुल कॉर्ड, सॉफ्ट ग्रिप आदि खास फीचर्स मिलते हैं, जो अलग-अलग तरह से चॉपिंग करने में मदद करते हैं।

विशेषताएं (Features) –

  • सॉफ्ट ग्रिप लगी है।
  • एंटी-स्किड बेस है।
  • 6 ब्लेड लगी हुई है।
  • इज़ी फुल कॉर्ड लगी है।
  • 1000ml की मशीन है।

(10) सीएलवीजे हैंडी चॉपर – CLVJ Handy Chopper :

CLVJ Handy Chopping Machine

Best Chopper for Kitchen – यह हैंडी चॉपर स्टेनलेस स्टील से बने ब्लेड के साथ आता है। इसकी तेज़ ब्लेड फल, सब्ज़ी, मीट, मसाले, फ्रेश हर्ब्स, मछली आदि को तेज़ी से काटने में मदद करती है। इसके कंटेनर की डिज़ाइन ऐसी है कि इसमें खाना भी रख सकते हैं। यह लैवेंडर कलर का चॉपर सॉफ्ट ग्रिप लीड, इज़ी फुल कॉर्ड और एंटी स्किट बेस के साथ आता है। 

विशेषताएं (Features) –

  •  हैंडी चॉपर है।
  •  मल्टीपर्पस कटिंग करता है।
  • 900ml की कैपेसिटी है।

यह भी पढ़ें – 10 बेस्ट डिनर सेट

चॉपर इस्तेमाल करने के फायदे – Benefits of Using Chopper :

चॉपर को किचन में रखने से आपको एक नहीं, दो नहीं, बल्कि अनगिनत फायदे होने वाले हैं, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता हैं –

  • चॉपर में कटिंग, चॉपिंग और ब्लेंडिंग का काम कुछ ही मिनट में हो जाता है, जिससे समय की बचत होती है।
  • चॉपर से फल, सब्ज़ी, मीट, टमाटर, मिर्च, लहसुन, अदरक, आलू, मछली आदि चीजें काटी जा सकती हैं।
  • चॉपर में आप मेवे, जड़ी बूटी और खाद्य पदार्थों को आसानी से चॉप कर सकते हैं।
  • सब्जियों को चॉपर में काटने से उंगली कटने का खतरा नहीं रहता।
  • यह खाना बनाने की तैयारी को आसान बनाता है।
  • प्याज़ को भी कॉपर में काट सकते हैं, वो भी बिना आंसू बहाए।
  • बिना मेहनत के सब्ज़ी और फल को काटा जा सकता है।
  • छूरी से सब्ज़ी काटने पर हाथ काले हो जाते हैं, वहीं चॉपर में आप इस चीज से बच जाते हैं।

चॉपर से कर सकते हैं यह सारे काम – Use of Chopper in Kitchen :

  1. चॉपर में मिर्च, प्याज़, लहसुन, ब्रोकली, गाजर, अजवाइन आदि को बिना मेहनत के काटा जा सकता है।
  2. चॉपर में फल, दूध, दही और पानी मिलाकर स्मूदी तैयार की जा सकती है।
  3. चॉपर के अंदर चॉकलेट बार डालकर चॉप भी कर सकते हैं।
  4. टमाटर सालसा बनाने के लिए चॉपर में प्याज़, टमाटर, धनिया और मिर्च डालकर चॉपर चलाएं।
  5. गुआकामोल बनाने के लिए चॉपर में सूखी प्याज़, लहसुन, नींबू और स्वाद अनुसार नमक डालें।
  6. इसमें बच्चों के लिए फूड प्यूरी तैयार कर सकते हैं।
  7. चॉपर में हरी मिर्च, लहसुन, नींबू और नमक डालकर चटनी भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 7 सबसे अच्छे डिशवॉशर

चॉपर के बारे में सवाल – FAQ :

प्रश्न – क्या वेजिटेबल चॉपर्स सच में काम करते हैं (Do Vegetable Choppers Really Work)?

उत्तर – जी हां, एक अच्छा वेजीटेबल चॉपर सचमुच काम करता है। यह आपके किचन के कामों को जल्दी और आसान बनाता है।

प्रश्न – चॉपर में हम क्या काट सकते हैं (What Can You Chop in a Chopper)?

उत्तर – चॉपर में आप सब्जी, फल, मेवे, जड़ी-बूटी आदि बड़े ही आराम से और जल्दी काट सकते हैं।

प्रश्न – क्या आप टमाटर को चॉपर में डाल सकते हैं (Can You Put Tomatoes in a Chopper)?

उत्तर – जी हां, आप वेजीटेबल चॉपर में टमाटर डालकर उसे चॉप या काट सकते हैं।

प्रश्न – सब्जी काटने वाला क्या है (What is a Vegetable Cutter)?

उत्तर – सब्जी काटने वाले को वेजीटेबल चॉपर, वेजीटेबल कटर आदि नामों से जाना जाता है।

प्रश्न – फ्रूट स्लाइसर क्या है (What is a Fruit Slicer)?

उत्तर – फ्रूट स्लाइसर फलों को टुकड़ों में काटने के काम आता है।

यह भी पढ़ें – 5 सबसे अच्छे माइक्रोवेव ओवन

इस आर्टिकल में हमने आपको चॉपर से संबंधित सारी जानकारी दी है। जैसे – चॉपर क्या होता है, एक अच्छा चॉपर कैसे चुनें, Best Chopper for Kitchen कौन सा होता है, चॉपर के फायदे क्या हैं, चॉपर का इस्तेमाल किन किन चीजों में होता है इत्यादि। आशा करते हैं कि यह पोस्ट पढ़ने के बाद अब आपको बेस्ट चॉपर के बारे में सब कुछ पता चल गया होगा। 

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो तो प्लीज इसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी Share कर दें। इस तरह की और भी जानकारी पाने के लिए आप हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब कर सकते हैं या बेल आइकॉन को प्रेस कर सकते हैं, Thanks!

Leave a Comment