ऑयली स्किन के लिए 10 बेस्ट क्रीम

ऑयली स्किन को गोरा और ऑयल फ्री बनाने के लिए एक सही फेयरनेस क्रीम का चुनाव करना बहुत ज़रूरी होता है। तैलीय त्वचा के लिए एक अच्छी ब्रांड की फेस व्हाइटनिंग क्रीम खरीदना चाहते हैं, तो इस स्टोरी को अंत तक पढ़ें -

(1) ओले नेचुरल औरा डे क्रीम

ओले की यह क्रीम खासतौर पर तैलीय त्वचा के लिए बनाई गई है। इस क्रीम के इस्तेमाल से आपको इंस्टेंट ब्राइट और व्हाइट स्किन मिलती है। इस ओले फेयरनेस क्रीम में विटामिन A, B3, और B5 की अच्छाइयां मौजूद हैं।

(2) लोटस हर्बल्स व्हाइट ग्लो क्रीम

लोटस की यह क्रीम 7 दिनों में ही अपना असर दिखाने लगती है। इस क्रीम के इस्तेमाल से स्किन व्हाइट और ब्राइट नज़र आती है। यह स्किन को चमक और रेडिएंट ग्लो देने का काम करती है।

यह भी पढ़ें -

(3) लैक्मे परफेक्ट रेडियंस डे क्रीम

लैक्मे की यह डे क्रीम ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छी फेयरनेस क्रीम मानी जाती है। यह अपने गुणों से स्किन को व्हाइट ग्लो देती है। साथ ही स्किन सॉफ्ट बनाती है। इसमें मौजूद विटामिन्स स्किन को निखारने में मदद करते हैं।

(4) बायोटिक इंस्टेंट ग्लो क्रीम

बायोटिक बायो की इस क्रीम को ऑयली स्किन के लिए बनाया गया है। स्किन को निखारने और काले धब्बों को साफ करने के लिए यह क्रीम कारगर है। इसमें बादाम ऑयल, नारियल ऑयल, मंजिष्ठा अर्क और सिंहपर्णी अर्क मौजूद है।

(5) क्लीन एंड क्लियर फेयरनेस क्रीम

बेस्ट फेयरनेस क्रीम की लिस्ट में इस क्लीन एंड क्लियर क्रीम को भी शामिल किया गया है। इस क्रीम को मल्टीविटामिन्स और चेरी अर्क से बनाया गया है। यह फेस को गुलाबी निखार और ग्लो देती है।

यह भी पढ़ें -

(6) लॉरियल एंटी स्किन परफेक्ट

लॉरिअल के प्रोडक्ट्स अपनी क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। लॉरियल पेरिस की यह क्रीम ऑयली स्किन के लिए एकदम परफेक्ट है। इस क्रीम को 20 से ऊपर की उम्र के लोगों के लिए तैयार किया गया है।

(7) न्यूट्रोजीना फाइन फेयरनेस क्रीम

न्यूट्रीजीना फाइन फेयरनेस क्रीम ऑयली स्किन के लिए बेस्ट मानी जाती है। यह क्रीम स्किन टोन निखारकर उसे मॉइस्चराइज़ करती है। यह मेलेनिन लेवल को भी मेंटेन रखती है।

यह भी पढ़ें -

(8) पॉन्ड्स लाइट नॉन-ऑयली क्रीम

यह एक लाइट वेट और नॉन ऑयली फार्मूले वाली क्रीम है। पॉन्ड्स की यह क्रीम स्किन को मुलायम, चमकदार और ब्राइट बनाती है। इस क्रीम में मौजूद SPF-15 स्किन को सन प्रोटेक्शन देता है।

(9) हिमालया ऑयल फ्री रेडियंस जेल क्रीम

हिमालया की यह एक ऑयल फ्री क्रीम है। इस क्रीम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण स्किन को हेल्दी बनाते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन साफ, मुलायम और गोरी हो जाती है। इस क्रीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे फेस से लेकर गर्दन पर भी लगा सकते हैं।

(10) ग्लो एंड लवली आयुर्वेदिक क्रीम

यह ऑयली स्किन के लिए आयुर्वेदिक क्रीम है। इस क्रीम को 16 प्राकृतिक इंग्रेडिएंट्स द्वारा तैयार किया गया है। यह स्किन केयर के लिए फायदेमंद साबित होती है। इस क्रीम से ऑयल कंट्रोल किया जा सकता है।