7 सबसे अच्छे एयर कूलर

यह पोस्ट उन लोगों के लिए है। जिन्हें सर्वश्रेष्ठ कूलर (Best Air Cooler for Home) खरीदने की थोड़ी भी जानकारी नहीं है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं। तो मैं आपको इस पोस्ट के द्वारा सबसे अच्छा कूलर खरीदने में पूरी मदद करूंगी।

(1) हवेल्स सिलिया डेजर्ट एयर कूलर 55 लीटर 

Havells एक जानी-मानी ब्रांड है, जिसका यह एयर कूलर काफी ठंडी हवा देता है। इसमें आपको AC जैसा एहसास होगा। यह कूलर बहुत ही मजबूत है। इस Desert Air Cooler के साथ आपको रिमोट भी मिलता है। आप इसे रिमोट और बटन दोनों से चला सकते हैं।

(2) क्रॉम्पटन ओज़ोन 75-लीटर इन्वर्टर कंपैटिबल डेजर्ट कूलर

सबसे अच्छे एयर कूलर की लिस्ट में क्रॉम्पटन ओज़ोन कंपनी के इस डेजर्ट कूलर का नाम भी आता है। यह कूलर अंदर और बाहर दोनों जगह से खूबसूरत है। साथ ही यह 550 वर्ग फुट तक के कमरे को ठंडा करने में सक्षम है। यह एयर कूलर 52 फिट की दूरी तक हवा देता है।

यह भी पढ़ें –

7 सबसे अच्छी फ्रिज, जो आपके परिवार के लिए है परफेक्ट

(3) ओरिएंट इलेक्ट्रिक मैजिक कूल 50-लीटर कूलर

ओरिएंट भारत की एक बहुत ही भरोसेमंद कंपनी है। इस कंपनी का यह कूलर सबसे ज्यादा बिकने वाले कूलर में से एक है। यह एक ऐसा कूलर है जो शुष्क जलवायु में तापमान के लिए उपयुक्त है। यानी 35 से 50 डिग्री तक तापमान के लिए यह एकदम परफेक्ट कूलर है।

(4) बजाज DC2016 67-लीटर डिज़र्ट कूलर फॉर लार्ज रूम

बजाज कंपनी को भला कौन नहीं जानता। यह भारत की बेस्ट ब्रांड में गिनी जाती है। बजाज DC2016 एयर कूलर टिकाऊ और मजबूत है। यह कूलर 67 लीटर क्षमता का है। इस कूलर में 750 वर्ग फीट के कमरे को ठंडा करने की क्षमता है।

यह भी पढ़ें –

घर के लिए 4 सबसे अच्छे इनवर्टर

(5) सिंफनी सीस्टा 70 लीटर एयर कूलर

यह एयर कूलर सबसे अधिक बिकने वाले कूलर में से एक है। यह डेजर्ट कूलर दिखने में जितना सुंदर और आकर्षक है, उतना ही कमरा ठंडा करने में भी बढ़िया है। इस कूलर में 370 स्क्वायर फीट तक के कमरे को ठंडा करने की क्षमता है। यह एयर कूलर चलने पर शोर नहीं करता।

(6) उषा मैक्स 70MD1 70-लीटर डिजर्ट कूलर

उषा कंपनी द्वारा बनाए गए कूलर बहुत ही हाई क्वालिटी के होते हैं। यह दिखने में सुंदर, सस्ता और टिकाऊ होने के साथ ही भारत की जलवायु के अनुसार बनाया गया कूलर है। इस कूलर में लगी पानी की टंकी 70 लीटर की है। यह कूलर कमरे को बहुत जल्दी ठंडा करने में सक्षम है।

(7) केन स्टार डबल कूल Dx 50-लीटर कूलर विथ ट्रॉली

बेस्ट कूलर की लिस्ट में इस कंपनी का यह कूलर सबसे सस्ता है। यह एयर कूलर चारों तरफ हवा फेंकने में सक्षम है। यह कूलर तीन प्रकार से हवा फेंक सकता है – हल्का, मध्यम और उच्च। इसमें लगा पंखा 16 इंच का है, जो 20 मीटर दूर तक हवा फेंकता है।

यह भी पढ़ें –

6 सर्वश्रेष्ठ मिक्सर ग्राइंडर, आपका काम बनाएं आसान