7 सबसे अच्छी लिपस्टिक 

शादी हो या पार्टी हर फंक्शन में लिपस्टिक की जरूरत पड़ती है। ऐसे में लड़कियां लिपस्टिक का मनचाहा रंग तो बाजार से खरीद लेती हैं। लेकिन लिपस्टिक की अच्छी क्वालिटी और ब्रांड के बारे में उन्हें जानकारी नहीं होती है। इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगी Sabse Acchi Lipstick और सबसे अच्छी लिपस्टिक कौन सी कंपनी की है।

(1) लैक्मे 9 टू 5 मैट लिप, रोज़ लिपस्टिक

लैक्मे ब्रांड अपनी बेस्ट क्वालिटी के लिए प्रसिद्ध है। लैक्मे 9 To 5 की इस लिपस्टिक की बनावट सॉफ्ट और स्मूथ है। यह विटामिन-E से भरपूर है। यह मैट फिनिश के साथ उपलब्ध है, जो लंबे समय तक आपके होंठों पर टिकी रहने में सक्षम है।

(2) मेबेलिन न्यू यॉर्क क्रीमी मैट लिपस्टिक

मेबेलिन न्यू यॉर्क ब्रांड लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। मेबेलिन न्यू यॉर्क कलर सेंसेशनल क्रीमी मैट लिपस्टिक सारा दिन आपके होंठों पर नमी बरकरार रखती है। यह लिपस्टिक आपको मुलायम क्रीम जैसा अहसास दिलाती है। यह लिपस्टिक आपको 35 शेड्स में मिलेगी।।

यह भी पढ़ें -

आपके खूबसूरत चेहरे के लिए 7 सबसे अच्छे फाउंडेशन

(3) लॉरियल पेरिस कलर रिचे मैट लिपस्टिक

लॉरियल का नाम भी बेस्ट प्रोडक्ट कंपनी में गिना जाता है। लॉरियल पेरिस की यह लिपस्टिक नॉन-ड्राई लिपस्टिक है, जो होंठों पर सारा दिन नमी बनाए रखती है। यह लिपस्टिक मलाई की तरह मुलायम होने के साथ ही आपको तेज चमकदार रंग देने में भी कारगर है।

(4) एली 18 कलर पॉप्स सिल्क लिपस्टिक

लिपस्टिक की बेस्ट कंपनी की लिस्ट में एली 18 नाम भी आता है। एली 18 कलर पॉप्स सिल्क लिपस्टिक लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है। क्योंकि कीमत में कम होने के साथ ही यह क्वालिटी में भी काफी अच्छी है। यह लिपस्टिक आपको मुलायम और चिकना अहसास दिलाती है।

(5) कलरबार वेलवेट मैट लिपस्टिक, पीच क्रश

कलरबार का नाम भी सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में लिया जाता है। कलरबार की यह वेलवेट मैट लिपस्टिक शीया बटर, विटामिन-E तथा जोजोबा तेल जैसे तत्वों से बनाई गई है। कंपनी के दावे के अनुसार, इस लिपस्टिक को एक बार लगाने के पश्चात् यह होंठों पर 5 घंटे तक टिकी रहती है।

यह भी पढ़ें -

7 सर्वश्रेष्ठ मेकअप प्राइमर, जो आपके चेहरे को करे प्रोटेक्ट

6) फेसेस कैनेडा वेटलेस क्रीम लिपस्टिक

सर्वश्रेष्ठ लिपस्टिक ब्रांड की लिस्ट में फेसेस का नाम भी शामिल है। फेसेस की यह लिपस्टिक बेस्ट लिपस्टिक में से एक है। स्टिक फॉर्म में उपलब्ध इस लिपस्टिक में जोजोबा, शीया बटर तथा बादाम के तेल के गुण मौजूद हैं। साथ ही यह लिपस्टिक विटामिन-E से समृद्ध है।

(7) शुगर कॉस्मेटिक्स नथिंग एल्स मैटर लौंगवियर लिपस्टिक

बेस्ट ब्रांड की लिस्ट में आखरी नाम शुगर कॉस्मेटिक्स का है। यह लिपस्टिक लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह आपको नरम और मैट फिनिश देती है। यह आपके होंठों पर अपारदर्शी मास्क बनाती है और होंठों की असमान त्वचा को छुपाने में सहायक है।यह लिपस्टिक केमिकल फ़्री और वॉटरप्रूफ है।