7 सबसे अच्छे रेफ्रिजरेटर

अगर आप एक अच्छी फ्रिज खरीदना चाहते हैं। और आपको यह नहीं पता कि सबसे अच्छी फ्रिज कौन सी है। तो आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको सबसे अच्छी फ्रिज (Best Fridge) के बारे में बताएंगे।

(1) एलजी सिंगल डोर फ्रिज

भारत की सबसे अच्छी फ्रिज में से एक यह एलजी फ्रिज है। यह फ्रिज 190 लीटर की, 4 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाली फ्रिज है। साथ ही इसमें अच्छी क्वालिटी वाला इन्वर्टर कंप्रेसर लगा हुआ है। जिस कारण बिजली चले जाने पर आप इसे इन्वर्टर से भी चला सकते हैं।

(2) सैमसंग डबल डोर फ्रिज

सैमसंग डबल डोर फ्रिज मतलब 2 दरवाजे वाली फ्रिज। अधिकतर लोग सैमसंग कंपनी की फ्रिज लेना पसंद करते हैं। इस फ्रिज में एक दरवाजा ऊपर एक नीचे की तरफ है। यह फ्रिज 244 लीटर की है। इस फ्रिज की यह खासियत है कि इसे इनवर्टर पर चला सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

भारत के 5 सबसे अच्छे माइक्रोवेव ओवन

(3) व्हर्लपूल सिंगल डोर फ्रिज

व्हर्लपूल की यह फ्रिज 190 लीटर की 3 स्टार वाली फ्रिज है, जो 203 वॉट तक बिजली लेती है। आपको इस फ्रिज में अलग-अलग तरह की टोकरियां मिलेंगी। इनमें आप काफी सारे सामान रख सकते हैं। यह सिंगल डोर वाली फ्रिज है। इसके डोर में आपकी आवश्यकतानुसार अलमारियाँ दी गई हैं।

(4) गोदरेज सिंगल डोर फ्रिज

गोदरेज एक बहुत ही प्रसिद्ध ब्रांड है, जो भारत के लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। गोदरेज की यह 3 स्टार वाली फ्रिज आकर्षक दिखने के साथ-साथ इसमें कई सारी खूबियाँ भी हैं। जैसे 1 साल में 210 वॉट बिजली लेती है। स्टेबलाइजर के बिना भी चलाया जा सकता है।

(5) एलजी डबल डोर फ्रिज

यह फ्रिज 260 लीटर, 3 स्टार, 100 से 310 वॉट स्टेबलाइजर की दो दरवाजे वाली फ्रिज है। इसमें एक दरवाजा फ्रीज़र का तो दूसरा रेफ्रीजिरेटर का है। यह फ्रिज कूलिंग अच्छी करती है। इसमें टोटल 14 ट्रे हैं। इस फ्रिज की खासियत यह है कि अगर गलती से फ्रिज का दरवाजा खुला छोड़ दें तो फ्रिज में अलार्म बजने लगेगा।

यह भी पढ़ें –

7 सबसे अच्छे एयर कूलर, जो गर्मियों में आपको रखें ठंडा

(6) सैमसंग सिंगल डोर रेफ्रीजिरेटर

सैमसंग कंपनी द्वारा बनाई गई यह 292 लीटर की एक दरवाजे वाली फ्रिज है। जो 230 वॉट बिजली लेती है। इस फ्रिज का मॉडल नंबर RR19R2412SE है। साथ ही यह स्टेनलेट-स्टील से बनी है। इसमें आपको काँच की अलमारियाँ दी जाती हैं। वहीं इस फ्रिज में चाइल्ड लॉक व 167 लीटर सामान रखने की क्षमता है।

(7) एलजी साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर

687 लीटर की साइड बाय साइड फ्रिज स्पेशली बड़ी फैमिली के लिए बनाई गई है। ज्यादा लोगों के लिए यह बेस्ट फ्रिज मानी जाती है। फ्रिज की ऊंचाई 178 तथा चौड़ाई 90, गहराई 74 सेंटीमीटर है। साथ ही इसमें बाहर डिजिटल बटन लगा है, जो फ्रिज के तापमान को नियंत्रित करता है।

यह भी पढ़ें

6 सर्वश्रेष्ठ मिक्सर ग्राइंडर, आपका काम बनाएं आसान