6 सबसे अच्छे मिक्सर ग्राइंडर

मिक्सर ग्राइंडर किचन में इस्तेमाल होने वाला यह एक ऐसा उपकरण है, जो आपके काम को जल्दी करने में मदद करता है। अगर आपको मिक्सर के बारे में जानकारी नहीं है तो आप इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें। इसमें मैं आपको बताऊंगी कि सबसे अच्छा मिक्सर ग्राइंडर कौन सा है

(1) बजाज GX8 मिक्सर ग्राइंडर

बजाज एक बहुत ही प्रसिद्ध भारतीय ब्रांड है, जिसके बारे में हर कोई जानता है। बजाज का यह 750 वॉट का मिक्सर ग्राइंडर सबसे अच्छे मिक्सर ग्राइंडर में गिना जाता है। इसमें आपको तीन स्टेनलेस स्टील जार और मल्टी फंक्शन ब्लेड भी मिल रहा है, जो आपके हर प्रकार के मसाले को पीसने में सक्षम है।

(2) सुजाता मिक्सर ग्राइंडर

बेस्ट मिक्सर की लिस्ट में Sujata Dynamix DX Mixer Grinder का नाम भी शामिल है। Sujata भी मिक्सर की सबसे अच्छी ब्रांड मानी जाती है। यह 900 वॉट का मिक्सर है, जिसके साथ आपको 3 जार Free मिल रहे हैं। ये जार सभी प्रकार की पिसाई करने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें -

भारत के 5 सबसे अच्छे माइक्रोवेव ओवन

(3) प्रेस्टीज मिक्सर ग्राइंडर विथ 3 जार

प्रेस्टीज भी भारत की बेस्ट ब्रांड में से एक है। प्रेस्टीज का यह मिक्सर 550 वॉट का है। इस मिक्सर के साथ आपको 3 स्टील के जार मिलते हैं। 1.5 लीटर वाला जार गीली पिसाई के लिए उपयोगी है। वहीं 1.2 लीटर का जार सूखी पिसाई में काम आता है।

(4) वंडरशेफ न्यूट्री ब्लेंड, मिक्सर ग्राइंडर

वंडरशेफ न्यूट्री ब्लेंड मिक्सर ग्राइंडर भारत का पसंददीदा मिक्सर ग्राइंडर है। यह अपनी पॉवर, कार्य, विश्वसनीयता और शानदार लुक के लिए जाना जाता है। इसमें कंपनी आपको 3 जार दे रही है।

(5) फिलिप्स मिक्सर ग्राइंडर विथ 4 जार्स

Philips भारतीय घरों में बहुत ही जाना माना नाम है। इस कंपनी के हर प्रोडक्ट बहुत ही अच्छी क्वालिटी के होते हैं। उन्हीं में से एक Philips HL7707/00 Mixer Grinder है। यह 750 वॉट का मिक्सर है, जिसके साथ आपको 4 जार मिल रहे हैं

यह भी पढ़ें -

5 सबसे अच्छे प्रेशर कुकर

(6) बोस ट्रूमिक्स प्रो मिक्सर ग्राइंडर

बोस ट्रूमिक्स प्रो मिक्सर ग्राइंडर 1000 वॉट का है। यह भारतीय बाज़ार में सबसे अधिक क्षमता वाला मिक्सर है। इसके साथ आपको हैंडल लगे हुए हाई क्वालिटी के 4 जार मिल रहे हैं। इसमें लगा रोटरी स्विच 30 मिनट तक पूरी क्षमता से कार्य करने में सक्षम है।