5 सर्वश्रेष्ठ भारतीय चूड़ियां

यदि आप भी अपनी शादी के लिए चूड़ियां खरीदना चाहती है और आपको इनका सिलेक्शन करने में परेशानी हो रही है तो चिंता की कोई बात नहीं। इस पोस्ट में हम आपको Best Bangles के बारे में बताने जा रहे हैं

(1) बंगाली (Bengali) -

बंगाली दुल्हन पारंपरिक रूप से लाल तथा सफेद रंग की चूड़ियां (Bengali Bangles Red and White)पहनती है। सफेद चूड़ियां शंख से बनी होती है, जो 'शंख' कहलाती हैं, जबकि लाल चूड़ियां लाल मूंगे से बनी होती है, जिसे 'पोला' कहा जाता है।

(2) कोडव (Kodava) -

एक कोडावथी यानी कूर्ग दुल्हन कड़ागास पहनती है। यह खोखले सोने के कड़े होते हैं, जो कलाई के चारों ओर चिपकते हैं। इस प्रकार के कड़ों में सिंगल, डबल या ट्रिपल बैंड हो सकते हैं। आमतौर पर दुल्हनें इसे रंगीन मेटल या कांच की चूड़ियों के साथ पहनती हैं।

यह भी पढ़ें -

4 बेस्ट नेकलेस, जो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाएं

(3) पंजाबी और सिख (Punjabi & Sikh) -

पंजाबी दुल्हनों को आमतौर पर उनके मामा गिफ्ट के तौर पर चूड़े का सेट देते हैं, जिसका रंग सफेद और लाल होता है। इन चूड़ियों को ज्यादा फेस्टिव शानदार लुक देने के लिए इन्हें रत्न या फिर नग से सजाया जाता है।

(4) राजपूत (Rajput) -

राजपूत और गुजराती दुल्हनें अपनी शादी में पारंपरिक तौर पर बाजूबंद (Armlets) पहनती हैं, जो की कलाई पर ना पहनकर बाहों पर पहना जाता है। यह बाजूबंद आपको एक अलग और खास लुक देने में अपनी एक अहम भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें -

6 बेस्ट स्टेटमेंट इयररिंग्स, आपके खूबसूरत लुक के लिए

(5) महाराष्ट्रीयन (Maharashtrian) -

पारंपरिक तौर पर महाराष्ट्रीयन दुल्हन या नई शादीशुदा औरतें हरे कांच की चूड़ियां पहनती हैं। लेकिन इसके साथ वह पटली या पटियाला भी पहनती हैं जो कि पारंपरिक डिजाइन से बनी सोने की चूड़ियां होती हैं। दुल्हन के लिए हरा रंग उर्वरता का प्रतीक होता है।