4 बेस्ट नेकलेस

पार्टी और वेडिंग सीजन शुरु होते ही सभी फीमेल्स को इस बात की चिंता होने लगती है कि आखिर कौन सा नेकलेस उनकी साड़ी, लहंगा और सूट पर अच्छा लगेगा। यदि आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि इस पोस्ट में मैं आपको अलग-अलग प्रकार के 4 Best Necklace को इंडियन आउटफिट्स के साथ कैसे स्टाइल करना है, इसके बारे में बताने जा रही हूं।

(1) पेंडेंट नेकलेस (Pendent Necklace) -

पेंडेंट सेट सबसे पहला और सबसे कॉमन Necklace Set है जो कि आपकी सारी इंडियन साड़ीज और लहंगे के साथ चलता है। यह गोल्डन और मोती कलर का पेंडेंट कांजीवरम सिल्क साड़ीज और सूट के साथ बहुत अच्छा लगता है। आप इस टाइप के Pearl Necklace को नॉर्मल गोल नेक कुर्ती के साथ भी पहन सकती हैं जो कि काफी अच्छे लगते हैं।

यह भी पढ़ें -

6 बेस्ट स्टेटमेंट इयररिंग्स, आपके खूबसूरत लुक के लिए

(2) चोकर (Choker) -

जो गले पर चिपकने वाले नेकलेस होते हैं, उन्हें चोकर बोलते हैं। चोकर नेकलेस आजकल बहुत ज्यादा फैशन में हैं। इसे आप डीप नेक के ब्लाउज, ऑफ शोल्डर ब्लाउज,  डीप गोल आकार का ब्लाउज या फिर Square Neck का आपका कोई कुर्ता है या लहंगे का ब्लाउज है, साड़ी का ब्लाउज है, उस तरह के नॉर्मल कपड़ों के साथ यह बहुत अच्छे लगते हैं।

(3) लेयर्ड नेकलेस (Layered Necklace)

लेयर्ड नेकलेस वह नेकलेस होता है जिसमें एक के बाद एक मालाएं होती हैं। आपने अनुष्का शर्मा को 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में इस टाइप के Necklace पहने देखा होगा। तब से यह शादियों में काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। इस प्रकार का नेकलेस आप सॉलिड कुर्ती यानी जो एक कलर की कुर्ती होती है उसके साथ पहनिए, बहुत अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें -

5 सर्वश्रेष्ठ भारतीय दुल्हनों द्वारा पहनी जाने वाली चूड़ियां

(4) शॉर्ट नेकलेस (Short Necklace)

शॉर्ट नेकलेस बहुत ही Common नेकलेस हैं, जो कि हम सबके पास होते हैं। यह Necklace Set आपके वी-नेक कपड़ों के साथ बहुत अच्छे लगते हैं, जैसे कि वी-नेक ब्लाउज है, टॉप है या कुर्ती है, उसके साथ बहुत ही सुन्दर लगते हैं। यह आपकी साड़ी के ब्लाउज के गोल गले के साथ भी काफी अच्छे लगते हैं।