12 सबसे अच्छे काजल

अगर आप अपनी आंखों के लिए सही काजल का चुनाव नहीं कर पा रही हैं तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। इस पोस्ट में मैं आपको Top Kajal Brands in Hindi के बारे में बताने जा रही हूं, जिसके बारे में जानने के बाद आप अपने लिए बेस्ट काजल को सेलेक्ट कर पाएंगी।

(1) Lakme Eyeconic Kajal

Lakme बेस्ट ब्रांड में से एक है। यदि आप चाहती हैं कि आपकी आंखें आइकॉनिक दिखे तो आप इस बेहतरीन काजल का इस्तेमाल करें। यह एक Smuge Proof काजल है, इसलिए यह जल्दी फैलता नहीं है।

(2) Elle 18 Eye Drama Kajal 

एली 18 आई ड्रामा काजल भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यदि आप अपनी आंखों को बोल्ड लुक देना चाहते हैं तो यह काजल आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। कंपनी यह दावा करती है कि यह काजल 12 घंटों तक बिना फैले आंखों पर टिका रह सकता है।

यह भी पढ़ें -

(3) Maybelline New York Colossal Kajal

बेस्ट काजल की लिस्ट में मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल का नाम भी शामिल है। यह आपकी आंखों को ड्रैमेटिक लुक देने के साथ ही आंखों (Eyes) की देखभाल भी कर सकता है। इस काजल के इस्तेमाल से आप अपनी आँखों को दिन भर फ्रेश दिखा सकती हैं।

(4) Plum NaturStudio Kajal

सबसे अच्छे काजल की लिस्ट में प्लम के इस पेंसिल काजल का नाम भी आता है। कंपनी यह दावा करती है कि इसको लगाने के बाद यह 12 घंटों तक आपकी आंखों पर टिका रहता है।

(5) Faces Magnet Kajal  

यह एक बहुत ही बेहतरीन काजल है, जिसे कनाडा की एक प्रसिद्ध कॉस्मेटिक कंपनी फेसेस ने बनाया है। कंपनी के मुताबिक 0.35g का यह काजल आपको एक गहरा काला रंग देगा और साथ ही आंखों को सुरक्षित भी रखेगा।

(6) L'oreal Paris Eyes Kajal 

लॉरियल पेरिस भी काजल की बेस्ट ब्रांड में से एक है। L'oreal Paris का यह काजल आपकी आंखों को आकर्षक बनाने में मदद करता है। यह काजल विटामिन-E, कोको बटर, जैतून के तेल तथा विटामिन-E से युक्त है, जिसकी वजह से इसको आंखों के लिए सुरक्षित मान सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

(7) Himalaya Herbals Kajal

हिमालया एक हर्बल ब्रांड है, जो अपने प्रोडक्ट्स को बनाने में प्राकृतिक सामग्रियों का यूज करती है। हिमालया का यह 2.7g का काजल भी खास प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार हुआ है। इस काजल को बनाने में त्रिफला, दमास्क रोज, बादाम तेल और अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया गया है।

(8) Revlon Kohl Kajal Eye

Revlon कंपनी भी बेस्ट प्रोडक्ट्स कंपनी है। सबसे अच्छे काजल में रेवलॉन कोह्ल काजल आईलाइनर पेंसिल का भी नाम आता है। 1.14g का यह काजल आपकी आंखों को बढ़िया डेफिनिशन देने में हेल्प कर सकता है। साथ ही यह लगाने में भी बेहद स्मूद है।

(9) Colorbar Just Smoky Kajal

यदि आप चाहती हैं कि आपकी आंखें स्मोकी दिखें तो यह कलरबार काजल आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। इस 1.2g के काजल से आप स्मूद और क्रीमी टेक्सचर पा सकती हैं।

(10) Faces Canada Gel Kajal

भारत में बेस्ट काजल की ब्रांड्स में एक नाम फेसेस कैनेडा का भी शामिल है। 1.2 g का यह जेल काजल आपकी आंखों को एक अलग रूप देकर, उनको सामान्य से ज़्यादा आकर्षक बना सकता है। यह काजल आपकी आंखों को स्मूद और क्रीमी टेक्सचर देता है।

यह भी पढ़ें -

(11) Iba Halal Care Kohl Kajal

Iba एक हलाल काजल है, जिसे बेस्ट काजल की लिस्ट में शामिल किया गया है। यह एक सुपर ब्लैक रंग वाला पेंसिल काजल है। इस काजल का सिर्फ एक ही स्ट्रोक लगाने से आपकी आंखों को बढ़िया सा काला रंग मिल सकता है।

(12) House Of Makeup Waterproof Kajal 

जब बात Best काजल की हो रही हो तो ऐसे में हाउस ऑफ मेकअप के इस काजल को कैसे भूल सकती हैं। कंपनी दावा करती है कि यह काजल आपकी आंखों पर 12 घंटों तक टिका रह सकता है और आपकी आंखों को खूबसूरत और आकर्षक बनाए रखने में हेल्प कर सकता है।