10 सबसे अच्छे फेस वॉश

कौन नहीं चाहता कि उसका चेहरा साफ़, सुंदर और निखरा हुआ दिखे। इसलिए आज मैं आपको सबसे अच्छा फेस वॉश कौन सा है  बताने वाली हूँ, जिसको पढ़ने के बाद आप अपने लिए एक Best Face Wash का चुनाव आसानी से कर सकते हैं।

(1) हिमालया फेस वॉश

यह एक हर्बल नीम फेस वॉश है, जो स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा Healthy है। यह अपनी नीम की शक्ति से कील मुहांसों को जड़ से खत्म करता है। इसमें मिली हल्दी और नीम एंटीफंगल्स को खत्म करते हैं। यह सभी प्रकार की स्किन के लिए उपयोगी है।

(2) सोलिमो नेचुरल फेस वॉश

यह एक नेचुरल फेस वॉश है, जो किसी भी स्किन के लिए बढ़िया है। इसमें मिले खुबानी के बीज, पुदीने का तेल और अलसी के बीज चेहरे की गंदगी को साफ करते हैं। मार्केट में चर्चित यह प्रोडक्ट थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन चेहरे के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें -

(3) गार्नियर फेस वॉश मेन

यह लड़कों की स्किन के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला फेसवॉश (Best Face Wash for Men) है। यह चेहरे की गंदगी, धूल, पॉल्युशन को दूर करता है और चेहरे को फ्रेशनेस देता है। यह आपके चेहरे पर Instant Glow लाता है। साथ ही चेहरे की थकान को भी दूर करने में सक्षम है।

(4) वॉव स्किन फेस वॉश

यह फेस वॉश मार्केट में नया है, लेकिन जल्द ही इसने अपनी पहचान बना ली है। यह चेहरे को धीरे-धीरे संतुलित करता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह ड्राई और ऑयली दोनों स्किन के लिए बेहतरीन काम करता है। यह चेहरे की नमी को वापस लाता है और चेहरे को स्वस्थ बनाता है।

(5) पॉन्ड्स फेस वॉश

यह एक जाना माना, बरसों पुराना और मार्केट में तेजी से बिकने वाला फेस वॉश है। यह स्किन में काफ़ी तेजी से चारकोल के साथ बहुत ही गहराई में जाकर गंदगी को बाहर निकालता है और आपकी त्वचा को साफ और चमकदार (Glowing) बनाता है।

यह भी पढ़ें -

(6) गार्नियर स्किन नेचुरल फेस वॉश

यह एक यूज लेमन एसेंस युक्त फेस वॉश है। इसमें नींबू का यूज़ इसलिए किया गया है, क्योंकि नींबू में विटामिन-C ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसका यूज़ हर प्रकार की स्किन के लिए किया जा सकता है।

(7) पियर्स फेस वॉश

यह शुद्ध नाशपाती से युक्त फेसवॉश आपकी त्वचा को कोमल बनाने में सहायता करता है। इसका इस्तेमाल बार-बार करना हानिकारक नहीं है, क्योंकि यह साबुन मुक्त फेस वॉश है। यह फेसवाश नॉरमल स्किन वालों के लिए है।

(8) ब्लू नेक्टर फेसवॉश

ब्लू नेक्टर एक आयुर्वेदिक फेस वॉश है। इस फेस वॉश में शहद के साथ - साथ एलोवेरा जेल और नींबू का मिश्रण भी है, जो Pollution को साफ करता है, और चेहरा चमकदार बनाता है। इसमें मौजूद शहद और नीम में एंटी-माइक्रोबियल व एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो मुंहासों से लड़ने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें -

(9) ममाअर्थ उबटन नेचुरल फेसवॉश

यह सभी तरह की स्किन के लिए लाभकारी है। इसमें मिले अखरोट चेहरे को Natural Shining देने में मदद करते हैं। वहीं इसमें मिले गाजर के बीज और हल्दी केसर त्वचा को गोरा बनाते हैं। यह एक्ने फेस वॉश कील-मुंहासों और पिंपल्स को भी दूर भगाने में सहायक है।

(10) क्लीन एंड क्लियर फेसवॉश

यह मार्किट में सबसे ज़्यादा बिकने वाला फेस वॉश है। यह खासतौर से सॉफ्ट ब्रस्टिंग बीड्स और ताज़ी खुशबू को मिलाकर बनाया गया है।जिससे स्किन को ठंडक और ताजगी दोनों मिलती है। इसका प्रयोग हर तरह की स्किन के लिए किया जा सकता है।